Wednesday, November 4, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

देहरादून में डीएम का बड़ा एक्शन! सुस्त अफसरों को चेतावनी, समय पर काम नहीं तो रुकेगा वेतन

June 18, 2026
in उत्तराखंड
देहरादून में डीएम का बड़ा एक्शन! सुस्त अफसरों को चेतावनी, समय पर काम नहीं तो रुकेगा वेतन
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। जनपद में चल रही विकास योजनाओं और मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग तय समय सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करें।

विकास कार्यों की प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी

बैठक के दौरान शहर में चल रहे सीवर लाइन, पेयजल लाइन और विद्युत लाइनों के अंडरग्राउंड कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि कई परियोजनाएं कटिंग अनुमति नहीं मिलने के कारण प्रभावित हो रही हैं। इस पर जिलाधिकारी ने सभी लंबित मामलों की विस्तृत सूची तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाई जा सके।

You might also like

गिरधारी लाल साहू पर गिरफ्तारी की तलवार! तीन नोटिस बेअसर, अब गैर जमानती वारंट जारी

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर अमित शाह की एंट्री, परेड ग्राउंड में सजेगा भव्य समारोह

दीपावली पर देहरादून में अग्नि सुरक्षा का कड़ा पहरा, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैनात

स्थलीय निरीक्षण से तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति सुनिश्चित करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने और वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित मॉनिटरिंग और जमीनी सत्यापन से कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित होगी।

मोहब्बेवाला पेयजल परियोजना में देरी पर सख्ती

मोहब्बेवाला क्षेत्र में ट्यूबवेल, ओवरहेड टैंक और राइजिंग मेन बिछाने के कार्यों में देरी पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने जल संस्थान के संबंधित सहायक अभियंता (AE) को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यों में और देरी होने पर वेतन रोकने जैसी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, दून एनक्लेव एक्सटेंशन में प्रस्तावित नलकूप निर्माण कार्य के लिए अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए गए।

रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य 30 जून तक पूरे करने के निर्देश

बैठक में बताया गया कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग और रिचार्ज शॉफ्ट निर्माण के कुल 51 कार्य स्वीकृत हैं, जिनमें से 22 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। शेष कार्यों की धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए डीएम ने लघु सिंचाई विभाग को 30 जून तक सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

उन्होंने चेतावनी दी कि निरीक्षण में यदि किसी स्थल का चयन गलत या त्रुटिपूर्ण पाया गया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ वेतन रोकने सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

218 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों की समीक्षा

लोक निर्माण विभाग (PWD) के तहत लगभग 218 करोड़ रुपये की लागत वाले लंबित कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने देरी के कारणों पर अधिकारियों से जवाब तलब किया और सड़क, पुल तथा अन्य अधोसंरचना परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।

अगस्त से पहले पूरा होगा भंडारी बाग ओवरब्रिज

बैठक में भंडारी बाग ओवरब्रिज निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना को अगस्त माह से पहले हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को यातायात सुविधा का लाभ मिल सके।

जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समय पर पूरा करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज शर्मा, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी एस.के. गिरि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags: Bhandari Bagh OverbridgeCM Announcements UttarakhandDehradun Development Projectsdehradun newsDevelopment Work DehradunDM Ashish ChauhanPWD UttarakhandRain Water Harvesting DehradunUttarakhand news
Previous Post

Uttarakhand Weather Alert: देहरादून और टिहरी में अगले 3 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Next Post

NEET अभ्यर्थियों की बल्ले-बल्ले! परीक्षा केंद्र तक फ्री सफर का तोहफा, सरकार ने दी बड़ी राहत

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

रेखा आर्य पर साहू का पलटवार, 210 करोड़ की संपत्ति का दावा कर मचाई हलचल!
उत्तराखंड

गिरधारी लाल साहू पर गिरफ्तारी की तलवार! तीन नोटिस बेअसर, अब गैर जमानती वारंट जारी

by Seemaukb
November 4, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर अमित शाह की एंट्री, परेड ग्राउंड में सजेगा भव्य समारोह
उत्तराखंड

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर अमित शाह की एंट्री, परेड ग्राउंड में सजेगा भव्य समारोह

by Seemaukb
November 3, 2026
Next Post
NEET अभ्यर्थियों की बल्ले-बल्ले! परीक्षा केंद्र तक फ्री सफर का तोहफा, सरकार ने दी बड़ी राहत

NEET अभ्यर्थियों की बल्ले-बल्ले! परीक्षा केंद्र तक फ्री सफर का तोहफा, सरकार ने दी बड़ी राहत

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बिग ब्रेकिंग : देहरादून के नए डीएम सविन बंसल ने संभाला जिलाधिकारी का पदभार

बिग ब्रेकिंग : देहरादून के नए डीएम सविन बंसल ने संभाला जिलाधिकारी का पदभार

September 5, 2024
बड़ी खबर :  उत्तराखंड में वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी

बड़ी खबर :  उत्तराखंड में वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी

May 20, 2025

Don't miss it

रेखा आर्य पर साहू का पलटवार, 210 करोड़ की संपत्ति का दावा कर मचाई हलचल!
उत्तराखंड

गिरधारी लाल साहू पर गिरफ्तारी की तलवार! तीन नोटिस बेअसर, अब गैर जमानती वारंट जारी

November 4, 2026
रामनगर में इंसानियत शर्मसार! मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती गर्भवती, दो-तीन लोगों पर गंभीर आरोप
क्राइम

Crime news: देहरादून में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 15 वर्षीय किशोर हिरासत में

November 4, 2026
16 दिन की तलाश का दर्दनाक अंत! गोमती किनारे मिला लापता अधिवक्ता धीरेंद्र का शव, बागेश्वर में उबाल
क्राइम

16 दिन की तलाश का दर्दनाक अंत! गोमती किनारे मिला लापता अधिवक्ता धीरेंद्र का शव, बागेश्वर में उबाल

November 4, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर अमित शाह की एंट्री, परेड ग्राउंड में सजेगा भव्य समारोह
उत्तराखंड

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर अमित शाह की एंट्री, परेड ग्राउंड में सजेगा भव्य समारोह

November 3, 2026
दीपावली पर देहरादून में अग्नि सुरक्षा का कड़ा पहरा, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैनात
उत्तराखंड

दीपावली पर देहरादून में अग्नि सुरक्षा का कड़ा पहरा, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैनात

November 3, 2026
गोल्डन कार्ड से इलाज में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की पहल, लाभार्थियों को मिल रहीं स्वास्थ्य सेवाएं
Uncategorized

गोल्डन कार्ड से इलाज में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की पहल, लाभार्थियों को मिल रहीं स्वास्थ्य सेवाएं

November 3, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • गिरधारी लाल साहू पर गिरफ्तारी की तलवार! तीन नोटिस बेअसर, अब गैर जमानती वारंट जारी
  • Crime news: देहरादून में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 15 वर्षीय किशोर हिरासत में
  • 16 दिन की तलाश का दर्दनाक अंत! गोमती किनारे मिला लापता अधिवक्ता धीरेंद्र का शव, बागेश्वर में उबाल

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.