Thursday, October 15, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

गंगा संरक्षण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जमीन पर दिखें परिणाम: डीएम आशीष चौहान

एसटीपी, सीवर परियोजनाओं, नाला टैपिंग और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की समीक्षा, कई अधिकारियों को फटकार और सख्त निर्देश

May 30, 2026
in उत्तराखंड
गंगा संरक्षण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जमीन पर दिखें परिणाम: डीएम आशीष चौहान
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला गंगा संरक्षण समिति और अर्धकुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में गंगा संरक्षण, सीवरेज, अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छता से जुड़े कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि केवल प्रेजेंटेशन देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि योजनाओं के सकारात्मक परिणाम धरातल पर भी दिखाई देने चाहिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने जल संस्थान और गंगा परियोजनाओं से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के मानकों के अनुरूप संचालित किए जाएं।

You might also like

नन्दलाल जोशी पर फिर भरोसा, निर्विरोध बने महामंत्री! जल संस्थान कर्मचारियों में खुशी की लहर

10 हजार युवाओं की हुंकार, नशामुक्त होगा उत्तराखंड! डीएम और ललित जोशी ने दिलाई शपथ

मेरी जान खतरे में, बच्चों को भी मार देंगे!’ रो पड़े सुमित हृदयेश, गैरसैंण में आत्मदाह की चेतावनी

टपकेश्वर मंदिर और गढ़ी कैंट क्षेत्र में प्रस्तावित एसटीपी निर्माण के लिए भूमि चयन में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने संबंधित विभागों को जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। वहीं ऋषिकेश में निर्माणाधीन एसटीपी, सीवेज पम्पिंग स्टेशन (SPS) और सीवर लाइन परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

नगर निगम ऋषिकेश को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था मजबूत करने तथा आवास विकास वार्ड में संचालित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पायलट प्रोजेक्ट को मॉडल वार्ड के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान डेयरी वेस्ट मैनेजमेंट पर जानकारी मांगे जाने पर नगर निगम देहरादून के संबंधित अधिकारी की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

बिंदाल नदी में गिरने वाले प्रदूषित नालों की टैपिंग में देरी पर भी डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने पेयजल निगम को सभी नाला टैपिंग कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने और आधुनिक तकनीक से नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गंगा समेत अन्य नदियों के किनारों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने, प्रदूषण संभावित क्षेत्रों की पहचान कर लक्ष्य आधारित कार्ययोजना तैयार करने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

मसूरी के कैमल बैक क्षेत्र में 0.70 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी के निर्माण में वर्ष 2022 से देरी होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। वहीं अर्केडिया जोन में स्वीकृत एसटीपी परियोजना में भूमि चिन्हीकरण और म्यूटेशन लंबित रहने पर संयुक्त मजिस्ट्रेट मसूरी को सात दिन के भीतर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।

डीएम ने सभी नगर निगमों और निकायों को कूड़ा उठान व्यवस्था मजबूत करने, डंपिंग जोन की पहचान कर वहां सीसीटीवी निगरानी लगाने और अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। नगर पंचायत सेलाकुई में अब तक स्लज वाहन उपलब्ध न होने पर भी उन्होंने हैरानी जताई और तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में बाढ़ क्षेत्र (फ्लड जोन) चिन्हीकरण कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि गंगा नदी से हरिद्वार तक और रिस्पना नदी का फ्लड जोन चिन्हीकरण पूरा हो चुका है, जबकि अन्य नदियों का सर्वेक्षण भी किया जा चुका है। डीएम ने सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अर्धकुंभ मेला 2027 के लिए प्रस्तावित सभी निर्माण कार्य एनएमसीजी की अनुमति और निर्धारित एसओपी के अनुसार पूरे किए जाएं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, प्रभागीय वनाधिकारी नीरज शर्मा, नगर आयुक्त ऋषिकेश गोपाल राम बिनवाल, समिति सदस्य पंकज गुप्ता, पर्यावरणविद् विनोद जुगलान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: Ardh Kumbh Mela 2027Bindal river pollutionClean Ganga MissionDehradun DM Meetingdehradun newsDM Ashish ChauhanGanga Cleanup MissionGanga Conservationmunicipal corporation DehradunNGT GuidelinesRishikesh newsRishikesh Sewer ProjectRiver Pollution ControlSolid Waste ManagementSTP Project DehradunSwachh Bharat Mission.Tapkeshwar STP ProjectUttarakhand Development NewsUttarakhand government newsUttarakhand news
Previous Post

चारधाम यात्रा बनी काल! गंगोत्री से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार गहरी खाई में गिरी, दंपति की मौत

Next Post

सावधान! देहरादून-उत्तरकाशी के कई इलाकों में आंधी, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

नन्दलाल जोशी पर फिर भरोसा, निर्विरोध बने महामंत्री! जल संस्थान कर्मचारियों में खुशी की लहर
उत्तराखंड

नन्दलाल जोशी पर फिर भरोसा, निर्विरोध बने महामंत्री! जल संस्थान कर्मचारियों में खुशी की लहर

by Seemaukb
October 14, 2026
10 हजार युवाओं की हुंकार, नशामुक्त होगा उत्तराखंड! डीएम और ललित जोशी ने दिलाई शपथ
उत्तराखंड

10 हजार युवाओं की हुंकार, नशामुक्त होगा उत्तराखंड! डीएम और ललित जोशी ने दिलाई शपथ

by Seemaukb
October 14, 2026
Next Post
सावधान उत्तराखंड! देहरादून से गंगोत्री तक मौसम बिगड़ने का येलो अलर्ट

सावधान! देहरादून-उत्तरकाशी के कई इलाकों में आंधी, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: पोखरो टाइगर सफारी को बताया प्रधानमंत्री मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट। जानिए क्या है सचाई

बड़ी खबर: पोखरो टाइगर सफारी को बताया प्रधानमंत्री मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट। जानिए क्या है सचाई

May 2, 2022
AFCAT 2026: इस दिन से शुरू होंगे भारतीय वायुसेना में आवेदन — जानें परीक्षा की पूरी डिटेल

AFCAT 2026: इस दिन से शुरू होंगे भारतीय वायुसेना में आवेदन — जानें परीक्षा की पूरी डिटेल

November 12, 2025

Don't miss it

नन्दलाल जोशी पर फिर भरोसा, निर्विरोध बने महामंत्री! जल संस्थान कर्मचारियों में खुशी की लहर
उत्तराखंड

नन्दलाल जोशी पर फिर भरोसा, निर्विरोध बने महामंत्री! जल संस्थान कर्मचारियों में खुशी की लहर

October 14, 2026
10 हजार युवाओं की हुंकार, नशामुक्त होगा उत्तराखंड! डीएम और ललित जोशी ने दिलाई शपथ
उत्तराखंड

10 हजार युवाओं की हुंकार, नशामुक्त होगा उत्तराखंड! डीएम और ललित जोशी ने दिलाई शपथ

October 14, 2026
मेरी जान खतरे में, बच्चों को भी मार देंगे!’ रो पड़े सुमित हृदयेश, गैरसैंण में आत्मदाह की चेतावनी
उत्तराखंड

मेरी जान खतरे में, बच्चों को भी मार देंगे!’ रो पड़े सुमित हृदयेश, गैरसैंण में आत्मदाह की चेतावनी

October 14, 2026
कचरा फेंकने वालों सावधान! देहरादून में DM ने चिन्हित कर कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड

देहरादून में राशन की गुणवत्ता पर DM का डंडा! SDM करेंगे गोदामों की जांच, एक हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट

October 14, 2026
कोयले की किल्लत से बिजली संकट गहराया! कहीं 7 तो कहीं 12 घंटे कटौती, उद्योगों पर दोहरी मार
देश-दुनिया

कोयले की किल्लत से बिजली संकट गहराया! कहीं 7 तो कहीं 12 घंटे कटौती, उद्योगों पर दोहरी मार

October 14, 2026
हिजाब या स्कूल यूनिफॉर्म? धर्मनिरपेक्ष शिक्षा पर छिड़ी बहस
देश-दुनिया

हिजाब या स्कूल यूनिफॉर्म? धर्मनिरपेक्ष शिक्षा पर छिड़ी बहस

October 14, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • नन्दलाल जोशी पर फिर भरोसा, निर्विरोध बने महामंत्री! जल संस्थान कर्मचारियों में खुशी की लहर
  • 10 हजार युवाओं की हुंकार, नशामुक्त होगा उत्तराखंड! डीएम और ललित जोशी ने दिलाई शपथ
  • मेरी जान खतरे में, बच्चों को भी मार देंगे!’ रो पड़े सुमित हृदयेश, गैरसैंण में आत्मदाह की चेतावनी

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.