Saturday, September 26, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर : दो आईएएस और आईपीएस के परिवारजनों पर फर्जीवाड़े मामले पर सीएम का बड़ा बयान। जानिए क्या कहा

May 24, 2022
in उत्तराखंड
बड़ी खबर : दो आईएएस और आईपीएस के परिवारजनों पर फर्जीवाड़े मामले पर सीएम का बड़ा बयान। जानिए क्या कहा
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड में आए दिन फर्जीवाड़े के मामले सामने आते ही रहते हैं और इस तरह के फर्जीवड़े में कहीं ना कहीं शासन में बैठे हुए आला दर्जे के अधिकारियों की अहम भूमिका नजर आती है।

उत्तराखंड के दो वरिष्ठ आईएएस और एक आईपीएस अफसर के सगे-संबंधियों पर जमीन खरीद फरोख्त में फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज हुआ है।

You might also like

ब्रेकिंग : इन चार जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

दिव्यांगजनों की शिकायतों पर देहरादून में बड़ा एक्शन, Joint Mobile Court में 32 मामलों की सुनवाई

ब्लड कैंसर पर जागरूकता की हुंकार, इन्दिरेश अस्पताल में गूंजा ‘कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी

इन तीनों वरिष्ठ अफसरों में से एक अफसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सचिवालय में तैनात है।

तीनों ही अफसर समय समय पर हरिद्वार जिले में डीएम और कप्तान के रूप में तैनात रहे हैं।

उत्तराखंड के इन दो आईएएस और एक आईपीएस के परिजनों-रिश्तेदारों पर भूमाफ़िया के साथ साँठ-गाँठ कर फर्जीवाड़े, फर्जी काग़ज़ात के सहारे अनुसूचित जाति के लिए आवंटित जमीन कब्जाने और किसानों को फर्जी मुक़दमें लगाकर फंसाने जैसे संगीन आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई है। भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं 420, 467, 468, 471 और 506 के तहत कुल नौ आरोपियों के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज की गई है।

जमीनी खरीद फरोख्त के मामले में मुख्यमंत्री धामी के सचिव मीनाक्षी सुंदरम के ससुर व प्रभारी सचिव बृजेश संत के पिता के साथ ही  डीआईजी राजीव स्वरूप की माता पर भी ग्रेटर नोएडा मे मुकदमा दर्ज हुआ है।

मामले को लेकर क्या बोले सीएम धामी:

सीएम धामी ने ज़मीनी ख़रीद फ़रोख़्त में मामले में आईएएस परिवारो पर उठ रहे सवालों के जवाब में कह दिया कि ये उत्तराखंड का मामला नहीं है बल्कि उत्तरप्रदेश का है और क़ानून अपना काम करेगा और रही बात अफ़सरों की तो मुझे तो आए एक साल ही हुआ है अफ़सर तो पुराने है।

हरिद्वार से जुड़े है इस अपराध के तार: भू माफिया के खिलाफ हरिद्वार में भी दर्ज है कई मुकदमे

यह तीनों ही बड़े अधिकारी अलग-अलग समय पर हरिद्वार में बतौर डीएम और एसएसपी तैनात रहे हैं।

गैंगस्टर यशपाल तोमर का हरिद्वार में जमीनों की खरीद फरोख्त का खासा अवैध कारोबार था।

यशपाल तोमर ने इन नौकरशाहों के परिवारजनों के लिए इस दौरान ही जमीनों की खरीद फरोख्त का काम किया।

यशपाल तोमर के खिलाफ हरिद्वार के कनखल, ज्वालापुर एवं शहर कोतवाली में 13 मई 2022 को चार अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं। 

कनखल में कांग्रेसी नेता तोष जैन के घर में घुसकर हत्या की धमकी देने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया है। ज्वालापुर में दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर भरत चावला ने रंगदारी एवं जबरन भूमि कब्जाने समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। 

इसके बाद एसटीएफ ने गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे के चलते ही उसकी 153 करोड़ की भूमि एसटीएफ कुर्क कर चुकी है और चौथा मुकदमा शहर कोतवाली में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कोर्ट को गुमराह कर चौपहिया वाहन रिलीज कराने के संबंध में एसटीएफ ने दर्ज कराया था

जानिए पुरा मामला:

भू-माफिया और गैंगस्टर यशपाल तोमर का ज़मीनों पर अवैध क़ब्ज़े का साम्राज्य पश्चिमी यूपी से लेकर उत्तराखंड तक फैला हुआ है। भू-माफिया के इस अवैध कब्जे के खेल में खाकी और खादी सबने भरपुर साथ दिया है ।

यूपी पुलिस के कुछ इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर पर पहले ही जांच बैठ चुकी है ।अब बड़ा मामला सामने आया है कि उत्तराखंड के कुछ ब्यूरोक्रेट भी यशपाल तोमर के ज़मीनों के अवैध खरीद-फरोख्त में शामिल है।

इन अफसरों ने अपने परिजनों-रिश्तेदारों के नाम भूमाफ़िया यशपाल तोमर से साँठ-गाँठ कर ज़मीनों की खरीद-फ़रोख़्त की है। 

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने शनिवार को अवैध तरीके से जमीन की खरीद-फरोख्त के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इसमें मुख्य आरोपी गैंगस्टर यशपाल तोमर है, जिसके खिलाफ उत्तराखंड में भी जमीनों के जबरन खरीद और फर्जीवाड़े के कई मुकदमे दर्ज हैं। 

मामला उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के चिटहेरा गांव का है। गांव में पट्टों की जमीन के क्रय-विक्रय में नियमों को ताक पर रखा गया था। 

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वंदिता श्रीवास्तव की जांच में इसका खुलासा हुआ है। जांच के आधार पर चिटहेरा गांव के लेखपाल शीतला प्रसाद ने भू-माफिया यशपाल तोमर समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ शनिवार को दादरी कोतवाली में मामला दर्ज कराया।

मामले में नामजद तीन लोग उत्तराखंड के तीन नौकरशाहों के परिवार से हैं। यह ज़मीनें काफी पहले खरीदी गई हैं। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि यशपाल तोमर इन नौकरशाहों के संपर्क में कैसे आया। चूंकि जमीनें नौकरशाहों के नाम पर नहीं हैं बल्कि उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर हैं। ऐसे में परिवारजन ही बताएंगे कि वह यशपाल के संपर्क में कैसे आए।

चिटहैरा गांव के लेखपाल शीतला प्रसाद की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर में मुख्य आरोपी गैंगस्टर तोमर के साथ उत्तराखंड के दो आईएएस अफसरोें व एक आईपीएस अफसर के परिजनों-रिश्तेदारों को भी कुल नौ आरोपियों में सह आरोपी बनाया गया है। इन लोगों पर धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा करने और फर्जी दस्तावेज़ प्रस्तुत कर जमीन हथियाने और झूठे मुक़दमों में ग्रामीणों को जेल भेजने जैसे बेहद संगीन आरोप लगे हैं।

मुख्यमंत्री के बयान से कहीं ना कहीं यह लगता है कि उत्तराखंड की ब्यूरोक्रेसी में कुछ बड़ा होने वाला है।

अब देखने वाली बात तो यह होगी कि आखिर मुख्यमंत्री एक्शन क्या लेंगे।

Tags: letest Uttrakhand cm dhami news in Hinditoday's latest Uttarakhand CM Dhami newsUttarakhad broadcast news
Previous Post

फर्जीवाड़ा : फर्जी प्रमाणपत्र जमा करने वाले कर्मचारियों पर कसा शिकंजा। हुए बर्खास्त

Next Post

बड़ी खबर: सीएम ने अपने ही मिनिस्टर को कराया गिरफ्तार

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

ब्रेकिंग : इन चार जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : इन चार जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

by Seemaukb
September 25, 2026
दिव्यांगजनों की शिकायतों पर देहरादून में बड़ा एक्शन, Joint Mobile Court में 32 मामलों की सुनवाई
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों की शिकायतों पर देहरादून में बड़ा एक्शन, Joint Mobile Court में 32 मामलों की सुनवाई

by Seemaukb
September 25, 2026
Next Post
बड़ी खबर:  सीएम ने अपने ही मिनिस्टर को कराया गिरफ्तार

बड़ी खबर: सीएम ने अपने ही मिनिस्टर को कराया गिरफ्तार

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

Dehradun news: कालाबाजारी पर QRT का छापा, 93 हजार सिलेंडर बैकलॉग से हड़कंप!

Dehradun news: कालाबाजारी पर QRT का छापा, 93 हजार सिलेंडर बैकलॉग से हड़कंप!

March 21, 2026
नेता वोट की चोट से डरते हैं समझ गई जनता,वर्षो की मांग को चुनाव बहिष्कार की आवाज़ से पूरा कराया

नेता वोट की चोट से डरते हैं समझ गई जनता,वर्षो की मांग को चुनाव बहिष्कार की आवाज़ से पूरा कराया

April 14, 2024

Don't miss it

सिंधु का पानी रोका तो जंग मानेंगे! शहबाज़ की भारत को खुली चेतावनी, ईरान ने दिया होर्मुज़ खोलने का प्रस्ताव
देश-दुनिया

सिंधु का पानी रोका तो जंग मानेंगे! शहबाज़ की भारत को खुली चेतावनी, ईरान ने दिया होर्मुज़ खोलने का प्रस्ताव

September 26, 2026
ब्रेकिंग : इन चार जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : इन चार जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

September 25, 2026
80 रन पर 6 विकेट, फिर मयंक का तूफान! पिथौरागढ़ हरिकेन्स ने यूएसएन इंडियंस से छीन ली जीत
Uncategorized

80 रन पर 6 विकेट, फिर मयंक का तूफान! पिथौरागढ़ हरिकेन्स ने यूएसएन इंडियंस से छीन ली जीत

September 25, 2026
दिव्यांगजनों की शिकायतों पर देहरादून में बड़ा एक्शन, Joint Mobile Court में 32 मामलों की सुनवाई
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों की शिकायतों पर देहरादून में बड़ा एक्शन, Joint Mobile Court में 32 मामलों की सुनवाई

September 25, 2026
ग्लासगो के मैट पर दिखेगा हर्ष का दम, कॉमनवेल्थ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे SGRRU के कराटे चैंपियन
क्रिकेट

ग्लासगो के मैट पर दिखेगा हर्ष का दम, कॉमनवेल्थ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे SGRRU के कराटे चैंपियन

September 25, 2026
ब्लड कैंसर पर जागरूकता की हुंकार, इन्दिरेश अस्पताल में गूंजा ‘कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी
उत्तराखंड

ब्लड कैंसर पर जागरूकता की हुंकार, इन्दिरेश अस्पताल में गूंजा ‘कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी

September 25, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • सिंधु का पानी रोका तो जंग मानेंगे! शहबाज़ की भारत को खुली चेतावनी, ईरान ने दिया होर्मुज़ खोलने का प्रस्ताव
  • ब्रेकिंग : इन चार जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
  • 80 रन पर 6 विकेट, फिर मयंक का तूफान! पिथौरागढ़ हरिकेन्स ने यूएसएन इंडियंस से छीन ली जीत

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.