Saturday, September 26, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

सभी अपराधों की जड़ है नशा: ललित जोशी

डोईवाला में नशा-मुक्ति अभियान, 600 से अधिक छात्रों ने ली नशे के खिलाफ शपथ

December 17, 2025
in उत्तराखंड
सभी अपराधों की जड़ है नशा: ललित जोशी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

डोईवाला/देहरादून।
“नशा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की गंभीर समस्या है। सभी अपराधों की जड़ कहीं न कहीं नशा ही है।” यह विचार मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति उत्तराखंड के अध्यक्ष एवं राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड सरकार के सदस्य एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने डोईवाला में आयोजित नशा-मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए।

मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति उत्तराखंड तथा सजग इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में पिछले 15 वर्षों से लगातार संचालित नशा-मुक्ति अभियान के अंतर्गत बुधवार को हरज्ञान चंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, डोईवाला में यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने नशे के खिलाफ शपथ लेकर स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार समाज निर्माण का संकल्प लिया।

You might also like

पैसों की कमी से नहीं रुकेगा बच्चों का इलाज! रेयर डिजीज के 10 मरीजों को ₹9.60 लाख की मदद

रिसर्च को मिलेगी नई रफ्तार! SGRRU और CCRH के बीच हुआ अहम एमओयू

ब्रेकिंग : इन चार जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

नशा-मुक्त युवा ही विकसित भारत की नींव: ललित जोशी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कहा कि नशा व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक क्षमताओं को धीरे-धीरे समाप्त कर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहें, बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि आज नशे का स्वरूप बदल चुका है। शराब, सिगरेट और मादक पदार्थों के साथ-साथ मोबाइल गेमिंग की लत, सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग और डिजिटल मनोरंजन पर निर्भरता भी युवाओं को मानसिक रूप से कमजोर बना रही है, जिससे उनका समय, ऊर्जा और भविष्य प्रभावित हो रहा है।

छात्रों ने साझा किए अनुभव, जागरूकता का दिया संदेश

संवाद कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भी नशे के दुष्प्रभावों पर अपने विचार साझा किए। कई विद्यार्थियों ने नशे के कारण अपने परिवार और समाज में घटित घटनाओं का उल्लेख करते हुए भावुक अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में अपने विचार प्रभावशाली ढंग से रखने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

विद्यालय परिवार और प्रशासन की रही सक्रिय सहभागिता

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष ईश्वर चन्द्र अग्रवाल, प्रधानाचार्य महेश चन्द्र गुप्ता, परीक्षा प्रभारी नरेश बलूनी, कार्यालय प्रमुख संजय पांडे, शिक्षक हिमांशु, सुरेन्द्र सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। वहीं, चौकी इंचार्ज लाल टप्पर डोईवाला विनय मित्तल की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी मजबूती प्रदान की।

नशा-मुक्त समाज की दिशा में एक मजबूत कदम

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए उन्हें एक सकारात्मक, अनुशासित और स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना रहा। आयोजकों ने विश्वास जताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रखने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Tags: Anti-drug campaign Uttarakhanddehradun newsDoiwala newsDrug Awareness ProgramDrug Free CampaignDrug Free IndiaYouth Against Drugs
Previous Post

बड़ी खबर: न्याय की मांग पर एकजुट निगम कर्मचारी, सरकार को दी खुली चेतावनी

Next Post

पत्रकार पंकज मिश्रा हत्याकांड: अमित सहगल सहित दो आरोपी गिरफ्तार, डॉक्टरों के पैनल से दोबारा हुआ पोस्टमार्टम

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

पैसों की कमी से नहीं रुकेगा बच्चों का इलाज! रेयर डिजीज के 10 मरीजों को ₹9.60 लाख की मदद
उत्तराखंड

पैसों की कमी से नहीं रुकेगा बच्चों का इलाज! रेयर डिजीज के 10 मरीजों को ₹9.60 लाख की मदद

by Seemaukb
September 26, 2026
रिसर्च को मिलेगी नई रफ्तार! SGRRU और CCRH के बीच हुआ अहम एमओयू
उत्तराखंड

रिसर्च को मिलेगी नई रफ्तार! SGRRU और CCRH के बीच हुआ अहम एमओयू

by Seemaukb
September 26, 2026
Next Post
पत्रकार पंकज मिश्रा हत्याकांड: अमित सहगल सहित दो आरोपी गिरफ्तार, डॉक्टरों के पैनल से दोबारा हुआ पोस्टमार्टम

पत्रकार पंकज मिश्रा हत्याकांड: अमित सहगल सहित दो आरोपी गिरफ्तार, डॉक्टरों के पैनल से दोबारा हुआ पोस्टमार्टम

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

UTU की ग्रेडिंग गड़बड़ी पर सियासी संग्राम: हजारों छात्रों का भविष्य अधर में, आरआरपी ने सीएम से मांगी त्वरित कार्रवाई

UTU की ग्रेडिंग गड़बड़ी पर सियासी संग्राम: हजारों छात्रों का भविष्य अधर में, आरआरपी ने सीएम से मांगी त्वरित कार्रवाई

February 28, 2026
बड़ी खबर: सीएम धामी ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा

बड़ी खबर: सीएम धामी ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा

April 26, 2022

Don't miss it

पैसों की कमी से नहीं रुकेगा बच्चों का इलाज! रेयर डिजीज के 10 मरीजों को ₹9.60 लाख की मदद
उत्तराखंड

पैसों की कमी से नहीं रुकेगा बच्चों का इलाज! रेयर डिजीज के 10 मरीजों को ₹9.60 लाख की मदद

September 26, 2026
सावधान: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी
मौसम

सावधान: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

September 26, 2026
रिसर्च को मिलेगी नई रफ्तार! SGRRU और CCRH के बीच हुआ अहम एमओयू
उत्तराखंड

रिसर्च को मिलेगी नई रफ्तार! SGRRU और CCRH के बीच हुआ अहम एमओयू

September 26, 2026
सिंधु का पानी रोका तो जंग मानेंगे! शहबाज़ की भारत को खुली चेतावनी, ईरान ने दिया होर्मुज़ खोलने का प्रस्ताव
देश-दुनिया

सिंधु का पानी रोका तो जंग मानेंगे! शहबाज़ की भारत को खुली चेतावनी, ईरान ने दिया होर्मुज़ खोलने का प्रस्ताव

September 26, 2026
ब्रेकिंग : इन चार जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : इन चार जिलों में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

September 25, 2026
80 रन पर 6 विकेट, फिर मयंक का तूफान! पिथौरागढ़ हरिकेन्स ने यूएसएन इंडियंस से छीन ली जीत
Uncategorized

80 रन पर 6 विकेट, फिर मयंक का तूफान! पिथौरागढ़ हरिकेन्स ने यूएसएन इंडियंस से छीन ली जीत

September 25, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • पैसों की कमी से नहीं रुकेगा बच्चों का इलाज! रेयर डिजीज के 10 मरीजों को ₹9.60 लाख की मदद
  • सावधान: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी
  • रिसर्च को मिलेगी नई रफ्तार! SGRRU और CCRH के बीच हुआ अहम एमओयू

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.