Saturday, June 27, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

कोटद्वार में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 1803 लोगों ने लिया लाभ

April 19, 2025
in हेल्थ
कोटद्वार में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 1803 लोगों ने लिया लाभ
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर

लाल पुल बस हादसा: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने पेश की मानवता की मिसाल, घायलों का किया निःशुल्क उपचार

8th Pay Commission से पहले खुशखबरी! इन कर्मचारियों को फिर मिलेगी OPS, सरकार ने जारी किया आदेश

कोटद्वार में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 1803 मरीजों ने उठाया लाभ

कैंसर जागरूकता और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. ऋतु खंडूड़ी ने किया उद्घाटन

कोटद्वार, 19 अप्रैल 2025।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून की ओर से शनिवार को कोटद्वार के श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, देवी रोड परिसर में एक विशाल कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का लाभ 1803 मरीजों ने उठाया। शिविर में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों ने निःशुल्क परामर्श, जांचें एवं दवाइयां उपलब्ध कराईं।

शिविर का उद्घाटन उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष डॉ. ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत, कोटद्वार महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत, वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. पंकज कुमार गर्ग और कैंसर विशेषज्ञ डॉ. तन्वी खन्ना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. ऋतु खंडूड़ी ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल द्वारा कोटद्वार में कैंप आयोजित कर स्थानीय लोगों को गंभीर बीमारियों विशेषकर कैंसर के प्रति जागरूक किया जाना प्रशंसनीय पहल है। उन्होंने अस्पताल के चेयरमैन श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज का विशेष रूप से आभार जताया।

इस अवसर पर डॉ. पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर के लक्षण, रोकथाम, उपचार एवं आधुनिक तकनीकों पर विस्तारपूर्वक व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि कैंसर से डरना नहीं, बल्कि समय रहते सही जानकारी और इलाज के ज़रिए इसका सामना करना चाहिए। डॉ. तन्वी खन्ना ने शिशु कैंसर पर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अस्पताल प्रबंधन को धन्यवाद देते हुए कोटद्वार में अस्पताल की एक यूनिट स्थापित करने का सुझाव दिया। वहीं, महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत ने स्वास्थ्य शिविर की आवश्यकता और निरंतरता पर बल दिया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, पार्षद पिंकी खंतवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। मंच संचालन डॉ. बीना वशिष्ठ और सिमरन अग्रवाल ने किया।

शिविर में श्री गुरु राम राय स्कूलों के छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षकगण एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। शिविर को सफल बनाने में कार्यक्रम समन्वयक धीरेन्द्र रतूड़ी, प्रधानाचार्य डी.पी. जोशी, विभाकर डबराल, प्रवेश बडोला, डॉ. गिरीश उनियाल का विशेष सहयोग रहा।

शिविर में विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा दी गई सेवाएं इस प्रकार रहीं:

  • कैंसर विशेषज्ञ: डॉ. पंकज कुमार गर्ग

  • हृदय रोग विशेषज्ञ: डॉ. पराग गुप्ता

  • स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ: डॉ. रागिनी गुलाटी

  • शिशु रोग विशेषज्ञ: डॉ. प्रीति मान

  • नाक-कान-गला विशेषज्ञ: डॉ. भावना दिवान

  • नेत्र रोग विशेषज्ञ: डॉ. प्रकृति पोखरियाल

  • फिजियोथैरेपिस्ट: डॉ. मंजुल नौटियाल

  • फिजीशियन: डॉ. आशुतोष और डॉ. शुभम डांग

  • आईवीएफ काउंसलर: सिमरन अग्रवाल

इस अवसर पर निःशुल्क ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर जांच और दवाइयां वितरित की गईं। आयोजन को सफल बनाने में अस्पताल के पीआरओ जितेन्द्र यादव, हरिशंकर गौड़ और भूपेंद्र रतूड़ी की विशेष भूमिका रही।

Tags: Cancer Awareness CampDehradun HospitalFree Health CampHealth Camp UttarakhandHealthcare Initiativekotdwar NewsMahant Indresh HospitalMedical Camp KotdwarRitu Khanduri BhushanSGRR Public School
Previous Post

बड़ी खबर: पीएमजीएसवाई में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई, कुमाऊं मंडल के कई इंजीनियरों को नोटिस और हटाया गया अधिकारी

Next Post

बिग ब्रेकिंग : उधमसिंहनगर में राजस्व उप निरीक्षकों का स्थानांतरण, बड़े पैमाने पर आदेश जारी

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर
हेल्थ

देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर

by Seemaukb
June 27, 2026
लाल पुल बस हादसा: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने पेश की मानवता की मिसाल, घायलों का किया निःशुल्क उपचार
हेल्थ

लाल पुल बस हादसा: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने पेश की मानवता की मिसाल, घायलों का किया निःशुल्क उपचार

by Seemaukb
June 26, 2026
Next Post
बिग ब्रेकिंग : उधमसिंहनगर में राजस्व उप निरीक्षकों का स्थानांतरण, बड़े पैमाने पर आदेश जारी

बिग ब्रेकिंग : उधमसिंहनगर में राजस्व उप निरीक्षकों का स्थानांतरण, बड़े पैमाने पर आदेश जारी

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

दयारा बुग्याल का रहस्य: 27 दिन बाद भी नहीं मिला बबीता का सुराग, ‘परियों’ की कहानी फिर चर्चा में

दयारा बुग्याल का रहस्य: 27 दिन बाद भी नहीं मिला बबीता का सुराग, ‘परियों’ की कहानी फिर चर्चा में

June 24, 2026
Breaking: 5 मर्डर के बाद बड़ा फैसला, देहरादून को मिला नया एसएसपी

Breaking: 5 मर्डर के बाद बड़ा फैसला, देहरादून को मिला नया एसएसपी

February 13, 2026

Don't miss it

Gold-Silver Price : सोना हुआ सस्ता, खरीदारी का सुनहरा मौका! जानिए आज आपके शहर में क्या है गोल्ड-चांदी का भाव
देश-दुनिया

Gold-Silver Crash 2026: आखिर क्यों औंधे मुंह गिरे सोना-चांदी के दाम? जानिए पूरी वजह

June 27, 2026
देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर
हेल्थ

देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर

June 27, 2026
Ram Mandir Donation Theft: धीरेंद्र शास्त्री बोले- श्रद्धा से खिलवाड़ करने वालों का पूरा वंश भुगतेगा अंजाम
देश-दुनिया

Ram Mandir Donation Theft: धीरेंद्र शास्त्री बोले- श्रद्धा से खिलवाड़ करने वालों का पूरा वंश भुगतेगा अंजाम

June 27, 2026
उत्तराखंड में पर्यटकों का हंगामा! श्रीनगर गढ़वाल में ओवरटेकिंग विवाद के बाद मारपीट, 10 हिरासत में
क्राइम

उत्तराखंड में पर्यटकों का हंगामा! श्रीनगर गढ़वाल में ओवरटेकिंग विवाद के बाद मारपीट, 10 हिरासत में

June 27, 2026
बड़ी खबर: Uksssc ने जारी की अनुदेशक संवर्ग की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची। इस दिन होगी चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा
उत्तराखंड

UKSSSC Exam Date 2026: UKSSSC ने बदला भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल, जानें नई परीक्षा तिथियां और महत्वपूर्ण अपडेट

June 26, 2026
लाल पुल बस हादसा: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने पेश की मानवता की मिसाल, घायलों का किया निःशुल्क उपचार
हेल्थ

लाल पुल बस हादसा: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने पेश की मानवता की मिसाल, घायलों का किया निःशुल्क उपचार

June 26, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • Gold-Silver Crash 2026: आखिर क्यों औंधे मुंह गिरे सोना-चांदी के दाम? जानिए पूरी वजह
  • देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर
  • Ram Mandir Donation Theft: धीरेंद्र शास्त्री बोले- श्रद्धा से खिलवाड़ करने वालों का पूरा वंश भुगतेगा अंजाम

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.