Sunday, September 27, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बारिश-बर्फबारी का कहर! दरके पहाड़, चारधाम के रास्ते बंद

भारी बारिश और बर्फबारी के बाद चमोली सहित ऊंचाई वाले इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, प्रशासन अलर्ट

March 21, 2026
in Uncategorized
बारिश-बर्फबारी का कहर! दरके पहाड़, चारधाम के रास्ते बंद
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून/चमोली:  उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में लगातार हुई बारिश और बर्फबारी के बाद हालात चुनौतीपूर्ण हो गए हैं। खासतौर पर बदरीनाथ धाम, गंगोत्री और यमुनोत्री को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन और बोल्डर गिरने से बाधित हो गए हैं। इससे आवाजाही पर गंभीर असर पड़ा है और स्थानीय लोगों के साथ-साथ यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

चमोली जिले के ऊंचाई वाले गांवों—पाणा, ईराणी, झींझी, सुतोल, कनोल, रामणी और पडेरगांव सहित 50 से अधिक गांवों में बारिश के साथ बर्फबारी दर्ज की गई। हालांकि बर्फ ज्यादा समय तक नहीं टिकी और जल्दी पिघल गई, लेकिन इसके कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बदरीनाथ धाम में तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

You might also like

80 रन पर 6 विकेट, फिर मयंक का तूफान! पिथौरागढ़ हरिकेन्स ने यूएसएन इंडियंस से छीन ली जीत

छोटे शहर से बड़ा धमाका! पल्लव जोशी बने Team India के कोच, चीन में दिखेगा उत्तराखंड का दम

चालक भर्ती में बड़ा अपडेट! UKSSSC ने जारी की नई मेरिट लिस्ट

ज्योतिर्मठ क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते पहाड़ दरकने लगे हैं, जिससे भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। बदरीनाथ हाईवे गोविंदघाट के पास पिनोला क्षेत्र में बड़े-बड़े बोल्डर आने से पूरी तरह बंद हो गया है। वहीं नीति-मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग भी सालधर के पास भूस्खलन के कारण बाधित है। प्रशासन ने सीमा सड़क संगठन (BRO) को मार्ग जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिए हैं।

उधर, गंगोत्री हाईवे को बर्फबारी के कारण बंद होने के बाद खोलने के प्रयास जारी हैं। वहीं यमुनोत्री हाईवे जंगलचट्टी क्षेत्र में बाधित है, जहां मार्ग बहाल करने के लिए कार्य किया जा रहा है। दो दिन की लगातार खराब मौसम के बाद अब धूप निकलने से राहत जरूर मिली है, लेकिन सड़कों के बंद होने से आवाजाही अभी भी प्रभावित है।

बर्फबारी का असर बदरीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों पर भी पड़ा है। पिछले दो दिनों से निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हैं। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन मजदूरों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के निर्देश दिए थे।

करीब 100 से अधिक श्रमिकों और परियोजना इकाई (PIU) के अभियंताओं को पांडुकेश्वर की ओर भेजा जा रहा था, लेकिन कंचन नाले के पास हिमखंड और मलबा आने से हाईवे बाधित हो गया। ऐसे में मजदूरों को बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार, खराब मौसम और लगातार भूस्खलन के खतरे को देखते हुए श्रमिकों को पैदल मार्ग से भेजना जोखिम भरा था।

प्रशासन ने बताया कि जिले में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जैसे ही मौसम अनुकूल होगा, मार्गों को खोलने का कार्य तेज किया जाएगा।

तीन दिनों से जारी बारिश और बर्फबारी के चलते हेमकुंड साहिब में करीब तीन फीट और बदरीनाथ धाम में लगभग दो फीट ताजा बर्फ जम चुकी है। वहीं नीती और माणा घाटी के गांव भी बर्फ की चादर में ढक गए हैं।

 

 

Tags: Badrinath highway closedBadrinath temperature minusBRO road clearingChamoli landslide newsChar Dham route updateGangotri Yamunotri road blockedHimalayan landslide newsUttarakhand rain snowfall impactUttarakhand snowfall updateUttarakhand weather update
Previous Post

मातृशक्ति को सलाम: ऋषिकेश में महिला आयोग का भव्य कार्यक्रम, 12 महिलाएं सम्मानित

Next Post

LPG गैस की कालाबाजारी पर सख्ती: 90 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 37 शिकायतों पर प्रशासन अलर्ट

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

80 रन पर 6 विकेट, फिर मयंक का तूफान! पिथौरागढ़ हरिकेन्स ने यूएसएन इंडियंस से छीन ली जीत
Uncategorized

80 रन पर 6 विकेट, फिर मयंक का तूफान! पिथौरागढ़ हरिकेन्स ने यूएसएन इंडियंस से छीन ली जीत

by Seemaukb
September 25, 2026
छोटे शहर से बड़ा धमाका! पल्लव जोशी बने Team India के कोच, चीन में दिखेगा उत्तराखंड का दम
Uncategorized

छोटे शहर से बड़ा धमाका! पल्लव जोशी बने Team India के कोच, चीन में दिखेगा उत्तराखंड का दम

by Seemaukb
September 9, 2026
Next Post
LPG गैस की कालाबाजारी पर सख्ती: 90 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 37 शिकायतों पर प्रशासन अलर्ट

LPG गैस की कालाबाजारी पर सख्ती: 90 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 37 शिकायतों पर प्रशासन अलर्ट

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

ब्रेकिंग:  Uksssc ने जारी किया महत्वपूर्ण प्रेस नोट

UKSSSC भर्ती में हलचल: मेरिट लिस्ट जारी, 9-10 मार्च को होगा निर्णायक दस्तावेज सत्यापन

February 25, 2026
Uttarakhand News: 26 महीने में कंप्यूटर ऑपरेटर ने किया ‘सिस्टम हैक’ जैसा खेल; विभाग में मचा हड़कंप

Uttarakhand News: 26 महीने में कंप्यूटर ऑपरेटर ने किया ‘सिस्टम हैक’ जैसा खेल; विभाग में मचा हड़कंप

November 14, 2025

Don't miss it

बड़ी खबर : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू
उत्तराखंड

बड़ी खबर : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू

September 27, 2026
पंचायत उपचुनाव की तारीखें तय, 30 सितंबर से नामांकन शुरू; 12 अक्टूबर को मतदान
उत्तराखंड

पंचायत उपचुनाव की तारीखें तय, 30 सितंबर से नामांकन शुरू; 12 अक्टूबर को मतदान

September 27, 2026
संजीव चतुर्वेदी के मामले से एक और न्यायाधीश ने खुद को किया अलग, अब तक 17 जजों का जिक्र
उत्तराखंड

संजीव चतुर्वेदी के मामले से एक और न्यायाधीश ने खुद को किया अलग, अब तक 17 जजों का जिक्र

September 27, 2026
बड़ी खबर : फर्जी प्रमाणपत्र मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो लेखपाल निलंबित
क्राइम

बड़ी खबर : फर्जी प्रमाणपत्र मामले में दो पटवारी निलंबित, राजस्व विभाग में हड़कंप

September 27, 2026
बड़ी खबर : पढ़ाई छूटी तो प्रशासन बना सहारा, देहरादून में 112 ड्रॉपआउट छात्राओं की स्कूल में वापसी
उत्तराखंड

मौहब्बेवाला में हादसों पर लगेगा ब्रेक! 24×7 पेट्रोलिंग, चेकिंग और CCTV की तैयारी

September 26, 2026
उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026: दीक्षांशु नेगी के तूफानी शतक से ऋषिकेश रिवर किंग्स की बड़ी जीत, देहरादून वॉरियर्स को 56 रन से हराया
क्रिकेट

उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026: दीक्षांशु नेगी के तूफानी शतक से ऋषिकेश रिवर किंग्स की बड़ी जीत, देहरादून वॉरियर्स को 56 रन से हराया

September 26, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • बड़ी खबर : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू
  • पंचायत उपचुनाव की तारीखें तय, 30 सितंबर से नामांकन शुरू; 12 अक्टूबर को मतदान
  • संजीव चतुर्वेदी के मामले से एक और न्यायाधीश ने खुद को किया अलग, अब तक 17 जजों का जिक्र

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.