Saturday, June 27, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

गुड न्यूज : बेरोजगार युवाओं हो जाओ तैयार 1744 पदों पर निकली बंपर भर्तियां

August 3, 2024
in नौकरी
गुड न्यूज : बेरोजगार युवाओं हो जाओ तैयार 1744 पदों पर निकली बंपर भर्तियां
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो यह खबर आपके काम की है।

बेरोजगार युवाओं के लिए अगस्त का महीना बेहद खास होने जा रहा है. दरअसल, इस महीने युवाओं को 1744 पदों पर भर्ती होने का मौका मिलेगा. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अगस्त महीने में दो परीक्षाओं के कार्यक्रम तय किये हैं. जिसमें सहायक अध्यापक और स्केलर पद के लिए होने वाली परीक्षा शामिल है।

You might also like

ड्राइवर भर्ती अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर! UKSSSC ने जारी की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका! देहरादून में 85 नौकरियां, ₹30 हजार तक मिलेगी सैलरी

सरकारी नौकरी का बड़ा धमाका! उत्तराखंड में कोर्ट के 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

भर्ती की तैयारियां जोरों पर: सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अगस्त का महीना बेहद अहम रहेगा. इस महीने एक तरफ युवाओं के सामने शिक्षक बनने का बड़ा मौका होगा, वहीं स्केलर पद के लिए निकाली गई विज्ञप्ति के माध्यम से रोजगार को अवसर मिलेगा. दरअसल, इस महीने सहायक अध्यापक (एलटी) और स्केलर पद के लिए परीक्षाएं होने जा रही हैं. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा इन दोनों ही परीक्षाओं के लिए कार्यक्रम तय किया जा चुका है और तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है.

युवाओं ने किया आवेदन: इस महीने सहायक अध्यापक (एलटी) की बड़ी परीक्षा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करवाने जा रहा है. इस परीक्षा के लिए इसी साल मार्च महीने में विज्ञप्ति जारी की गई थी. जिसके तहत 22 मार्च से 12 अप्रैल 2024 तक अभ्यर्थियों द्वारा इसके लिए आवेदन किए गए थे. सहायक अध्यापक पद पर शिक्षा विभाग में काम करने के लिए बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं ने आवेदन किया है. आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस पद के लिए 52000 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किए गए हैं. सहायक अध्यापक के कुल 1544 पदों के लिए भर्ती होनी है, जिसके लिए 18 अगस्त को परीक्षा का दिन तय किया गया है. यह परीक्षा राज्य के सभी 13 जिलों में आहूत करवाई जाएगी. इसके लिए राज्य भर में कुल 153 सेंटर बनाए जाएंगे.

परीक्षा सेंटर पर चल रहा विचार: इसी माह दूसरी परीक्षा स्केलर पद के लिए होनी है. इस परीक्षा के लिए भी बेरोजगार युवाओं ने बड़ी संख्या में आवेदन किए हैं. स्केलर पद के लिए इसी साल मार्च महीने में विज्ञप्ति जारी की गई थी. युवाओं को इस पद पर आवेदन करने के लिए 18 मार्च से 8 अप्रैल तक का समय दिया गया था. इस दौरान स्केलर पद पर कुल 12 हजार से ज्यादा आवेदन आए थे, जिसमें से अब 9000 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए वैध रह गए हैं. ये परीक्षा स्केलर के 200 पदों के लिए होने जा रही है. जिसके लिए राज्य के 04 जिलों में परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है, फिलहाल कितने सेंटर रहेंगे इस पर विचार किया जा रहा है. स्केलर पद के लिए यह परीक्षा 25 अगस्त को होने जा रही है।

परीक्षा बनाई जाएगी पारदर्शी: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा इन दोनों ही महत्वपूर्ण परीक्षाओं के लिए तैयारी की जा रही है. परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए तकनीक का इस्तेमाल भी किया जा रहा है. इन परीक्षाओं की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. साथ ही पुलिस और प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा, खासतौर पर इंटेलिजेंस भी इन परीक्षाओं पर सीधी नजर रखेगी. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जीएस मर्तोलिया कहते हैं कि इन दोनों ही परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं. आयोग इसके लिए अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे रहा है.आयोग की तरफ से परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को भी सलाह दी जा रही है, ताकि परीक्षा को पारदर्शी बनाने में अभ्यर्थी भी अपना योगदान दे सके. अभ्यर्थियों से अपनी मेहनत के आधार पर ही परीक्षा केंद्र में पहुंचने के लिए कहा जा रहा है।

Tags: Government job in Uttarakhandjobs news Hindi Samacharjobs News in Uttarakhandlatest Uttarakhand job's News in Hindi
Previous Post

Weather news update: मौसम विभाग ने आज 7 जिलों में जताई बारिश होने की आशंका

Next Post

एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज ट्रांसकैवल टावर करने वाला देश का पहला मेडिकल काॅलेज बना

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

ड्राइवर भर्ती अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर! UKSSSC ने जारी की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट
नौकरी

ड्राइवर भर्ती अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर! UKSSSC ने जारी की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट

by Seemaukb
June 19, 2026
बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका! देहरादून में 85 नौकरियां, ₹30 हजार तक मिलेगी सैलरी
नौकरी

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका! देहरादून में 85 नौकरियां, ₹30 हजार तक मिलेगी सैलरी

by Seemaukb
June 16, 2026
Next Post
एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज ट्रांसकैवल टावर  करने वाला देश का पहला मेडिकल काॅलेज बना

एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज ट्रांसकैवल टावर करने वाला देश का पहला मेडिकल काॅलेज बना

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

एम्स में अल्मोड़ा बस दुर्घटना, घायलों के उपचार में नहीं लिया जाएगा कोई चार्ज: डीएम

जनहित से जुड़े विषयों पर लेटलतीफी नही बर्दाश्त, डीएम एक्ट में होगी कार्यवाहीः डीएम

November 16, 2024
शौर्य यात्रा में बवाल: दुर्गा चौक पर पथराव और ‘पेट्रोल बम’ जैसी चीज़ फेंके जाने से मचा हड़कंप

शौर्य यात्रा में बवाल: दुर्गा चौक पर पथराव और ‘पेट्रोल बम’ जैसी चीज़ फेंके जाने से मचा हड़कंप

December 8, 2025

Don't miss it

देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर
हेल्थ

देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर

June 27, 2026
Ram Mandir Donation Theft: धीरेंद्र शास्त्री बोले- श्रद्धा से खिलवाड़ करने वालों का पूरा वंश भुगतेगा अंजाम
देश-दुनिया

Ram Mandir Donation Theft: धीरेंद्र शास्त्री बोले- श्रद्धा से खिलवाड़ करने वालों का पूरा वंश भुगतेगा अंजाम

June 27, 2026
उत्तराखंड में पर्यटकों का हंगामा! श्रीनगर गढ़वाल में ओवरटेकिंग विवाद के बाद मारपीट, 10 हिरासत में
क्राइम

उत्तराखंड में पर्यटकों का हंगामा! श्रीनगर गढ़वाल में ओवरटेकिंग विवाद के बाद मारपीट, 10 हिरासत में

June 27, 2026
बड़ी खबर: Uksssc ने जारी की अनुदेशक संवर्ग की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची। इस दिन होगी चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा
उत्तराखंड

UKSSSC Exam Date 2026: UKSSSC ने बदला भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल, जानें नई परीक्षा तिथियां और महत्वपूर्ण अपडेट

June 26, 2026
लाल पुल बस हादसा: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने पेश की मानवता की मिसाल, घायलों का किया निःशुल्क उपचार
हेल्थ

लाल पुल बस हादसा: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने पेश की मानवता की मिसाल, घायलों का किया निःशुल्क उपचार

June 26, 2026
नशे के खिलाफ जंग लड़ने वाले ललित जोशी को मिला राष्ट्रीय सम्मान
उत्तराखंड

नशे के खिलाफ जंग लड़ने वाले ललित जोशी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

June 26, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर
  • Ram Mandir Donation Theft: धीरेंद्र शास्त्री बोले- श्रद्धा से खिलवाड़ करने वालों का पूरा वंश भुगतेगा अंजाम
  • उत्तराखंड में पर्यटकों का हंगामा! श्रीनगर गढ़वाल में ओवरटेकिंग विवाद के बाद मारपीट, 10 हिरासत में

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.