Wednesday, November 11, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

हल्द्वानी में आग का कहर: चंद मिनटों में राख हुआ लाखों का कारोबार

June 24, 2026
in उत्तराखंड
हल्द्वानी में आग का कहर: चंद मिनटों में राख हुआ लाखों का कारोबार
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Haldwani Fire News: उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में मंगलवार देर रात एक बड़े अग्निकांड से अफरा-तफरी मच गई। मीरा मार्ग स्थित एक जूते के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते दमकल विभाग को सूचना मिल गई, जिससे आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया।

मीरा मार्ग स्थित ‘माशा शूज’ शोरूम में लगी आग

जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अब्दुल मतीन सिद्दीकी के बेटे सुमेर सिद्दीकी का मीरा मार्ग में ‘माशा शूज’ नाम से जूतों का शोरूम है। मंगलवार देर शाम दुकान बंद करने के बाद सुमेर सिद्दीकी अपने घर चले गए थे।

You might also like

रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी

भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी

जनगणना 2027: 16 नवंबर से खुद दर्ज करें जानकारी, दिसंबर से घर-घर पहुंचेगी टीम

रात करीब 10 बजे कुछ लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देखा और इसकी सूचना शोरूम मालिक व दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।

चार दमकल वाहनों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के चार वाहनों को लगाया गया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

दमकल कर्मियों की तत्परता के चलते आग को आसपास की दुकानों तक पहुंचने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

लाखों रुपये का सामान जलकर राख

शोरूम संचालक सुमेर सिद्दीकी के अनुसार, आग की घटना में दुकान के भीतर रखा बड़ी मात्रा में जूतों का स्टॉक, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

आग लगने के कारणों की होगी जांच

फायर स्टेशन अधिकारी (FSO) मिंदर पाल सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। साथ ही दमकल विभाग द्वारा नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

बाजार बंद होने से टला बड़ा हादसा

घटना के समय बाजार लगभग बंद हो चुका था। यदि यह आग दिन के समय लगती, तो बाजार में भारी भीड़ होने के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती थी। वहीं देर रात सूचना मिलने में देरी होती तो आग आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले सकती थी।

दमकल विभाग के लिए चुनौती भरा रहा दिन

मंगलवार का दिन दमकल विभाग के लिए बेहद व्यस्त रहा। इससे पहले शाम को मुखानी क्षेत्र के हीरानगर स्थित केवीएम स्कूल में लगी आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। स्कूल की घटना से निपटने के कुछ ही समय बाद मीरा मार्ग स्थित शोरूम में आग लगने की सूचना मिल गई, जिससे टीम को लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटना पड़ा।

एहतियातन काटी गई बिजली

अग्निकांड के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यूपीसीएल ने क्षेत्र की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी। इससे स्थानीय लोगों को कुछ समय तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा।

इस दौरान कुछ लोग दुकान से सामान निकालने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन आग के दोबारा भड़कने पर दमकल कर्मियों ने लोगों को सुरक्षित दूरी पर कर दिया।

Tags: (UTTARAKHAND LATEST NEWSAbdul Mateen SiddiquiFire Brigade HaldwaniHaldwani Breaking NewsHaldwani Fire NewsHaldwani Shoe Showroom FireMasha Shoes FireMeera Marg HaldwaniSumer SiddiquiUttarakhand fire news
Previous Post

बड़ी खबर : महिलाओं पर हिंसा करने वालों की अब खैर नहीं! देहरादून में सखी सेंटर हुआ एक्टिव

Next Post

दयारा बुग्याल का रहस्य: 27 दिन बाद भी नहीं मिला बबीता का सुराग, ‘परियों’ की कहानी फिर चर्चा में

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी
उत्तराखंड

रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी

by Seemaukb
November 10, 2026
भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी
उत्तराखंड

भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी

by Seemaukb
November 9, 2026
Next Post
दयारा बुग्याल का रहस्य: 27 दिन बाद भी नहीं मिला बबीता का सुराग, ‘परियों’ की कहानी फिर चर्चा में

दयारा बुग्याल का रहस्य: 27 दिन बाद भी नहीं मिला बबीता का सुराग, ‘परियों’ की कहानी फिर चर्चा में

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

Gold-Silver News: 10 दिन में औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, खरीदारी से पहले जान लें ताजा रेट

Gold Rate Today: सोना हुआ फिर महंगा, चांदी ने भी तोड़ा रिकॉर्ड, देखें 3 जुलाई के नए भाव

July 3, 2026
बड़ी खबर: आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में करोड़ों का घोटाला।है।विजिलेंस ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट

बड़ी खबर: आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में करोड़ों का घोटाला।है।विजिलेंस ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट

March 26, 2023

Don't miss it

एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान
क्राइम

एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान

November 10, 2026
रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी
उत्तराखंड

रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी

November 10, 2026
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
क्राइम

40 हजार के कर्ज ने ली कांस्टेबल की जान! लोन ऐप संचालकों की धमकी से टूट गया पुलिसकर्मी

November 10, 2026
भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी
उत्तराखंड

भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी

November 9, 2026
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट का बड़ा अपडेट, 1 लाख से ज्यादा नाम बाहर; 71.58 लाख मतदाताओं की फाइनल लिस्ट जारी
उत्तराखंड

जनगणना 2027: 16 नवंबर से खुद दर्ज करें जानकारी, दिसंबर से घर-घर पहुंचेगी टीम

November 9, 2026
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान
उत्तराखंड

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान

November 9, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान
  • रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी
  • 40 हजार के कर्ज ने ली कांस्टेबल की जान! लोन ऐप संचालकों की धमकी से टूट गया पुलिसकर्मी

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.