Tuesday, November 10, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

हरक सिंह रावत का बीजेपी पर तीखा वार: कहा– “माला तब पहनूंगा, जब उत्तराखंड से बीजेपी की अंत्येष्टि कर दूंगा”

August 22, 2025
in राजनीती
CBI से मिली क्लीन चिट: पाखरो मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत बरी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

उत्तराखंड में शाह की सभा पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने बताया फ्लॉप

देहरादून से अमित शाह की हुंकार, कांग्रेस पर वार और धामी को 65 पार का लक्ष्य!

नेताओं की रैली के लिए बसें, जनता के हिस्से आया इंतजार! धनतेरस पर देहरादून ISBT में यात्रियों की फजीहत

देहरादून।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत एक बार फिर अपने तल्ख तेवरों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि वे सम्मान स्वरूप माला तभी पहनेंगे, जब उत्तराखंड की धरती से बीजेपी का राजनीतिक अंत कर देंगे।

दरअसल, 22 अगस्त को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से कांग्रेस विधायकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसी दौरान जब हरक सिंह रावत को माला पहनाई जा रही थी तो उन्होंने पहनने से इंकार करते हुए ऐलान किया–
“हरक सिंह रावत माला तब पहनेगा, जब बीजेपी की अंत्येष्टि कर देगा।”

बीजेपी पर करारे हमले

सम्मान समारोह में उन्होंने बीजेपी पर तीखे प्रहार किए और कहा कि उन्होंने पहले ही खनन फंडिंग को लेकर भाजपा के दामन पर दाग लगा दिए हैं। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर उन्हें और छेड़ा गया तो वे ऐसे दाग लगाएंगे, जिन्हें किसी भी वॉशिंग मशीन में नहीं धुला जा सकेगा।

हरक सिंह रावत ने तंज कसते हुए कहा–
“मैं कोर्ट क्यों जाऊं? मैंने बीजेपी पर दाग लगा दिए हैं। उसे धोने का काम बीजेपी को ही करना है। अगर ज्यादा छेड़ा गया तो ऐसे दाग लगाऊंगा जो न ईडी, न सीबीआई और न ही कोई वॉशिंग मशीन धो पाएगी।”

नेताओं के ‘कच्चे चिट्ठे’ खोलने की धमकी

पूर्व मंत्री यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि उनके पास उत्तराखंड के सभी भाजपा नेताओं की फाइलें और कच्चे चिट्ठे मौजूद हैं। बगैर नाम लिए उन्होंने इशारा किया कि किसे कितनी तनख्वाह मिलती थी और किसका ठेकेदारी का कारोबार था, ये सब दस्तावेज उनके पास सुरक्षित हैं।

महेंद्र भट्ट पर भी निशाना

कांग्रेस नेता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर भी व्यक्तिगत तौर पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब वे यूपी सरकार में मंत्री थे, उस समय महेंद्र भट्ट ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास पीसीओ चलाते थे। उस दौर में उन्होंने भट्ट का हौसला बढ़ाया और आज वही पीसीओ संचालक भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद बन गया।

रावत ने कहा–
“महेंद्र भट्ट मेरा छोटा भाई है। बुरे समय में मैंने उसका मनोबल बढ़ाया था। लेकिन अगर उन्होंने ज्यादा बोला, तो याद रखें कि अभी मैंने सिर्फ तोप के गोले दागे हैं, मेरे पास मुख्यमंत्री से लेकर बड़े नेताओं तक की फाइलें हैं।”

लोकतंत्र की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि बीजेपी सत्ता में रहते हुए राज्य आंदोलन के शहीदों – हंसा धनाई और बेलमती चौहान के सपनों को साकार करे। लोकतंत्र की लड़ाई केवल लोकतांत्रिक तरीके से लड़ी जा सकती है, न कि ईडी, सीबीआई और पुलिस के दम पर।

उनका कहना था–
“मैं कफन बांधकर राजनीति करता हूं। बुलंद आवाज वही उठा सकता है, जिसके अंदर सच्चाई हो। बीजेपी को लोकतंत्र की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लड़नी चाहिए।”

Tags: BJP UttarakhandCongress UttarakhandHarak Singh RawatHarish RawatMahendra BhattUttarakhand politics
Previous Post

बड़ी खबर: उत्तरकाशी का स्यानाचट्टी जलमग्न, गुस्साए लोग झील में उतरे”

Next Post

मसूरी वन प्रभाग घोटाला: 7 हजार से ज्यादा बाउंड्री पिलर गायब, IFS अधिकारी ने मांगी CBI जांच

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

उत्तराखंड में 2027 का चुनावी बिगुल! अमित शाह की एंट्री से गरमाएगी सियासत, अब नेताओं की दौड़ शुरू
राजनीती

उत्तराखंड में शाह की सभा पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने बताया फ्लॉप

by Seemaukb
November 7, 2026
देहरादून से अमित शाह की हुंकार, कांग्रेस पर वार और धामी को 65 पार का लक्ष्य!
राजनीती

देहरादून से अमित शाह की हुंकार, कांग्रेस पर वार और धामी को 65 पार का लक्ष्य!

by Seemaukb
November 6, 2026
Next Post
मसूरी वन प्रभाग घोटाला: 7 हजार से ज्यादा बाउंड्री पिलर गायब, IFS अधिकारी ने मांगी CBI जांच

मसूरी वन प्रभाग घोटाला: 7 हजार से ज्यादा बाउंड्री पिलर गायब, IFS अधिकारी ने मांगी CBI जांच

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

मौसम अपडेट: पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने इन 3 जिलों में किया ऑरेंज अलर्ट जारी

August 4, 2022
महिला मौतों से दहशत: नैनीताल के पहाड़ी इलाकों में आतंक का पर्याय बने दो गुलदार पिंजरे में कैद

महिला मौतों से दहशत: नैनीताल के पहाड़ी इलाकों में आतंक का पर्याय बने दो गुलदार पिंजरे में कैद

January 14, 2026

Don't miss it

एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान
क्राइम

एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान

November 10, 2026
रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी
उत्तराखंड

रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी

November 10, 2026
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
क्राइम

40 हजार के कर्ज ने ली कांस्टेबल की जान! लोन ऐप संचालकों की धमकी से टूट गया पुलिसकर्मी

November 10, 2026
भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी
उत्तराखंड

भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी

November 9, 2026
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट का बड़ा अपडेट, 1 लाख से ज्यादा नाम बाहर; 71.58 लाख मतदाताओं की फाइनल लिस्ट जारी
उत्तराखंड

जनगणना 2027: 16 नवंबर से खुद दर्ज करें जानकारी, दिसंबर से घर-घर पहुंचेगी टीम

November 9, 2026
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान
उत्तराखंड

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान

November 9, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान
  • रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी
  • 40 हजार के कर्ज ने ली कांस्टेबल की जान! लोन ऐप संचालकों की धमकी से टूट गया पुलिसकर्मी

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.