Tuesday, August 11, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 2500 से अधिक ने कराई स्वास्थ्य की जॉच

May 6, 2023
in हेल्थ
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 2500 से अधिक ने कराई स्वास्थ्य की जॉच
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य

शिविर में 2500 से अधिक ने कराई स्वास्थ्य की जॉच

You might also like

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉ. पंकज गर्ग को राष्ट्रीय सम्मान, ABSI में मिली अहम जिम्मेदारी

अल्मोड़ा में स्वास्थ्य सेवा की अनूठी पहल, निःशुल्क स्वास्थ्य, योग एवं ध्यान शिविर में 36 लोगों ने उठाया लाभ

सहसपुर क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने खुशहालपुर और लक्ष्मीपुर गांवों को लिया गोद 

सीनियर डॉक्टरों को अपने बीच पाकर खिले सहसपुरवासियों के चेहरे

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्यों की करी भूरी भूरी प्रशंसा

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज, सहसपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 2500 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयां वितरित की गईं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से मरीज़ों की निःशुल्क ईसीजी, ब्लड शुगर, हिमोग्लोबिन व ब्लड प्रेशर जॉचें भी की गईं। शिविर में सहसपुर, ढाकी, शंकरपुर, रामपुर, लक्ष्मीपुर, खुशहालपुर, प्रतीतपुर, छरबा, रामपुरकलां, अब्दुलापुर, सभावाला, माजरी, जस्सोवाला, सेंट्रल हॉपटाउन, सेलाकुई, राजावाला व विकासनगर आदि क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर शिविर का लाभ उठाया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने खुशहालपुर और लक्ष्मीपुर गांव को गोद लिया। दोनों गावों की ओर से ग्राम प्रधानों ने और विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ अजय कुमार खण्डूड़ी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। 

यह सहसपुर के इतिहास में अब तक सबसे बड़ा स्वास्थ्य शिविर रहा जिसमें इतनी भारी तादाद में मरीज़ चिकित्सकीय परामर्श एवम् उपचार लेने के लिए पहुंचे। शिविर की विशेष बात यह रही के कॉर्डियोलॉजी, कैंसर विभाग, आईवीएफ के सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने भी मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिए। शनिवार को श्री गुरु राम राय इण्टर कॉलेज, सहसपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुण्डीर, डॉ अजय कुमार खण्डूड़ी, कुलसचिव, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, डॉ प्रेरक मित्तल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल और डॉ रविन्द्र सैनी, प्रधानाचार्य, एसजीआरआर इण्टर कॉलेज सहसपुर ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि सहदेव सिंह पुण्डीर ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से सहसपुरवासियों के लिए यह उल्लेखनीय पहल है। उन्होंने अस्पताल के सभी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ व सहयोगी स्टाफ का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिविर के माध्यम से लोगों को भारी राहत मिली है। उन्होंने भविष्य में भी सहसपुर में इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाने की अपील की। 

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अजय कुमार खण्डूड़ी ने कहा कि गरीब व जरूरतमंद मरीजों को दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सुवधिाएं पहुंचाने के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल कृतसंकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का यह ध्येय है कि हर स्तर पर मानवता की सेवा की जाए व उत्तराखण्ड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों सहित पहाड़ के दूरस्थ गावों तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाया जाए। निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन इसी विचारधारा को वास्तविक स्वरूप देने का सकारात्मक प्रयास है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रेरक मित्तल ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की की स्पेशलिटी व सुपर स्पेशलिटी सेवाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ रविन्द्र सैनी, गणेश बिडालिया, प्रधानाचार्य, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, विकासनगर, प्रभात सिंह भण्डारी, प्रधानाचार्य, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, सहसपुर ने भी विचार व्यक्त किए। मंच संचालन डॉ वाणी ने किया। 

शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल कॉर्डियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सलिल गर्ग, कैंसर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पंकज कुमार गर्ग, आईवीएफ केन्द्र प्रभारी डॉ आकृति गुप्ता, मेडिसिन विभाग से वरिष्ठ फिजिशियन डॉ ए.एन. पाण्डे व डॉ नियाज अहमद, छाती एवम् श्वास रोग से डॉ संजीव कमार, स्त्री एवम् प्रसूति विभाग से डॉ किरन कुंवर व डॉ फिरोजा महक, नेत्र रोग विभाग से विभागाध्यक्ष डॉ तरन्नुम शकील व डॉ मोनिका जैन, नाक कान गला रोग विभाग से डॉ ऋषभ डोगरा व डॉ फात्मा अंजुम, दंत रोग विभाग से डॉ रिक चटर्जी, सर्जरी विभाग से डॉ प्रांजल ममगाईं व डॉ मोहम्मद फैसल, शिशु रोग विभाग से विभागाध्यक्ष डॉ उत्कर्ष शर्मा व डॉ शीबा, हड्डी रोग विभाग से डॉ बिलाल कलीम व डॉ अनुपम, मनोरोग विभाग से डॉ संजीव बनी पाणिग्रही व त्वचा रोग विभाग से विभागाध्यक्ष डॉ एस.डी.एस.रावत व डॉ चिदम्बरा ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री गुरु राम राय इण्टर कॉलेज, सहसपुर के अध्यापकों, स्टाफ व छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।

Previous Post

Pan Card Rule: पैन कार्ड धारक ध्यान दें।नही दिया ध्यान तो रद्द हो जायेगा आपका पैन कार्ड

Next Post

गजब: दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, घर से नगदी और जेवर भी ले गई।

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
क्राइम

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

by Seemaukb
August 11, 2026
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉ. पंकज गर्ग को राष्ट्रीय सम्मान, ABSI में मिली अहम जिम्मेदारी
हेल्थ

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉ. पंकज गर्ग को राष्ट्रीय सम्मान, ABSI में मिली अहम जिम्मेदारी

by Seemaukb
August 5, 2026
Next Post
गजब: दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, घर से नगदी और जेवर भी ले गई।

गजब: दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, घर से नगदी और जेवर भी ले गई।

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बिग ब्रेकिंग :  आयुर्वेद के कुलपति और निदेशक में घमासान। अब कुलपति ने किया निदेशक का जवाब तलब

बिग ब्रेकिंग : आयुर्वेद के कुलपति और निदेशक में घमासान। अब कुलपति ने किया निदेशक का जवाब तलब

April 28, 2022
ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट के अहम फैसले

ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट के अहम फैसले

March 16, 2023

Don't miss it

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
क्राइम

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

August 11, 2026
अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
उत्तराखंड

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

August 11, 2026
किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य
उत्तराखंड

किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

August 11, 2026
सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका? 2 अगस्त के लेटेस्ट रेट ने दी राहत
मनी और निवेश

सोना-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी! 7 दिन में इतना महंगा हुआ Gold-Silver

August 11, 2026
एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप
क्राइम

एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप

August 11, 2026
JPSC-JSSC विवाद पर घिरी सरकार! छात्रों के आंदोलन पर खड़गे ने पूछा- कार्रवाई का आदेश किसने दिया?
देश-दुनिया

JPSC-JSSC विवाद पर घिरी सरकार! छात्रों के आंदोलन पर खड़गे ने पूछा- कार्रवाई का आदेश किसने दिया?

August 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
  • अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
  • किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.