Tuesday, September 8, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में देश को कैंसर मुक्त बनाने पर की चर्चा

April 13, 2024
in हेल्थ
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में देश को कैंसर मुक्त बनाने पर की चर्चा
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • एसजीआरआर विश्वविद्यालय में देश को कैंसर मुक्त बनाने पर की चर्चा
  • ‘सभी के लिए स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देना’ की थीम  पर कार्यशाला का आयोजन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में शनिवार को “विकसित भारत @2047 की थीम के तहत तीसरी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की थीम ‘सभी के लिए स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देना’ रही। कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालय के पटेल नगर स्थित एसबीएस सभागार में किया गया ।  कार्यशाला में श्री गुरु राम राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, ऑन्कोलॉजी स्वास्थ्य सेवा के संयुक्त तत्वावधान में  देश को कैंसर मुक्त बनाने के विषय पर चर्चा की गई।

विकसित भारत @2047 के तहत एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने, श्री गुरु राम राय  इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवं ऑन्कोलॉजी स्वास्थ्य सेवा के सहयोग से अपनी तीसरी गतिविधि का आयोजन किया। कार्यशाला में सभी के लिए स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए समग्र दृष्टिकोण के बारे में छात्रों को जागरूक किया गया।

You might also like

पीरियड्स से मेंटल हेल्थ तक… SGRRU में छात्राओं को मिले सेहत के जरूरी मंत्र

IIT दिल्ली के साथ SGRRU की बड़ी डील, श्री गुरु राम राय अस्पताल और इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगा बड़ा फायदा

देहरादून में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कसी कमर

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत  देवेंद्र दास जी महाराज और कुलपति प्रोफेसर डॉ यशबीर दीवान ने आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यशाला का शुभारंभ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अजय कुमार खंडूड़ी , कार्यक्रम की नोडल ऑफिसर प्रोफेसर डॉ मालविका कांडपाल, डीन एकेडमिक प्रोफेसर  डॉ कुमुद सकलानी,कार्यशाला के मुख्य वक्ता  श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के  डॉ. पंकज गर्ग, कैंसर सर्जन,  डॉ. अजीत तिवारी, कैंसर सर्जन, डॉ. रचित आहूजा, रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कुलसचिव डॉ अजय कुमार खंडूड़ी ने कहा कि विकसित भारत बनने के लिए नागरिकों का अच्छा स्वास्थ्य होना सबसे बड़ी पूंजी है। इंटरमिटेंट फास्टिंग समाज के लिए गलत चलन है, हमें डाइटिंग के लिए इसका पालन नहीं करना चाहिए। हमें अपने शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने के लिए अच्छी डाइट और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना चाहिए। उन्होंने स्वस्थ भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभिन्न स्वास्थ्य निर्धारकों की परस्पर संबद्धता और बहु क्षेत्रीय सहयोग के महत्व पर जोर दिया। उनका कहना था श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय स्वास्थ्य शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है।

विकसित भारत @ 2047 की नोडल ऑफिसर प्रोफेसर डॉ मालविका कांडपाल ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य हमारे देश को कैंसर मुक्त बनाने के लिए छात्र छात्राओं  में दृष्टिकोण  विकसित करना है  जो एक महत्वाकांक्षी और सराहनीय लक्ष्य है। उनका कहना था कि इसके लिए रोकथाम, प्रारंभिक पहचान, उपचार में प्रगति और सहायक नीतियों को शामिल करने वाले बहुआयामी दृष्टिकोण की आवश्यकता है।

इस मौके पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ. पंकज गर्ग (कैंसर सर्जन) , श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने स्तन कैंसर के लिए प्रारंभिक पहचान और स्क्रीनिंग कार्यक्रम के विषय में जानकारी प्रदान की। उन्होने कहा कि हमें तीस की उम्र के बाद नियमित रूप से हर एक से तीन वर्ष के भीतर अपनी जांच जरूर करवानी चाहिए।

डॉ. अजीत तिवारी, कैंसर सर्जन, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने गर्भाशय कैंसर के प्रारंभिक निदान और प्रबंधन के लिए छात्रों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी आपरेशन में हमारे शरीर से कोई भी अंग निकाला जाए तो उसकी जांच कराना आवश्यक है।

कार्यशाला में डॉ. रचित आहूजा, रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल  ने सर्वाइकल कैंसर जागरूकता और कैंसर के टीके के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बालिका को एचपीवी वैक्सीन लगवानी चाहिए। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के अधिकांश मामलों से बचाता है। इसके लिए डॉक्टर के उचित परामर्श की आवश्यकता है।

कार्यक्रम की समन्वयक डॉ अर्चना ध्यानी रही। इस अवसर पर  डॉक्टर राहुल कुमार, सलाहकार ऑन्कोलॉजी, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल डीन एकेडमिक प्रोफेसर कुमुद सकलानी, प्रोफेसर जी. रामालक्ष्मी, डॉ. द्वारिका प्रसाद मैठाणी, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. ऋतु सिन्हा, सुश्री अंकिता सहित विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष, संकाय सहित सैकड़ों छात्र छात्राओं ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया।

Tags: health news in dehradunlatest Uttarakhand health news in Hinditoday's latest health news Hindi samachar
Previous Post

चुनाव सभी जगह हो रहे हैं लेकिन ऐसा लग रहा है टिहरी कहती हो,सिंहासन खाली करो कि जनता आती है

Next Post

नेता वोट की चोट से डरते हैं समझ गई जनता,वर्षो की मांग को चुनाव बहिष्कार की आवाज़ से पूरा कराया

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

पीरियड्स से मेंटल हेल्थ तक… SGRRU में छात्राओं को मिले सेहत के जरूरी मंत्र
हेल्थ

पीरियड्स से मेंटल हेल्थ तक… SGRRU में छात्राओं को मिले सेहत के जरूरी मंत्र

by Seemaukb
September 8, 2026
IIT दिल्ली के साथ SGRRU की बड़ी डील, श्री गुरु राम राय अस्पताल और इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगा बड़ा फायदा
हेल्थ

IIT दिल्ली के साथ SGRRU की बड़ी डील, श्री गुरु राम राय अस्पताल और इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगा बड़ा फायदा

by Seemaukb
August 27, 2026
Next Post
नेता वोट की चोट से डरते हैं समझ गई जनता,वर्षो की मांग को चुनाव बहिष्कार की आवाज़ से पूरा कराया

नेता वोट की चोट से डरते हैं समझ गई जनता,वर्षो की मांग को चुनाव बहिष्कार की आवाज़ से पूरा कराया

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बिग ब्रेकिंग : सीएम के पूर्व निजी सचिव की बढ़ी मुश्किलें, ठगी का एक और मुकदमा दर्ज

बिग ब्रेकिंग : सीएम के पूर्व निजी सचिव की बढ़ी मुश्किलें, ठगी का एक और मुकदमा दर्ज

March 11, 2025
बड़ी खबर: रेत की दलदल में फसा व्यक्ति। पुलिस, एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू में जुटी

बड़ी खबर: रेत की दलदल में फसा व्यक्ति। पुलिस, एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू में जुटी

May 14, 2022

Don't miss it

पीरियड्स से मेंटल हेल्थ तक… SGRRU में छात्राओं को मिले सेहत के जरूरी मंत्र
हेल्थ

पीरियड्स से मेंटल हेल्थ तक… SGRRU में छात्राओं को मिले सेहत के जरूरी मंत्र

September 8, 2026
चमोली में सनसनी! मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले दो शव, इलाके में मचा हड़कंप
क्राइम

चमोली में सनसनी! मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले दो शव, इलाके में मचा हड़कंप

September 8, 2026
किसकी लापरवाही ने ली 7 जान? सत्य निकेतन हादसे में 5 छात्रों की दर्दनाक मौत
देश-दुनिया

किसकी लापरवाही ने ली 7 जान? सत्य निकेतन हादसे में 5 छात्रों की दर्दनाक मौत

September 8, 2026
8th Pay Commission: पेंशनरों की बल्ले-बल्ले? ₹22,450 से ₹57,697 का आंकड़ा कैसे आया, जानें पूरी सच्चाई
देश-दुनिया

8th Pay Commission: पेंशनरों की बल्ले-बल्ले? ₹22,450 से ₹57,697 का आंकड़ा कैसे आया, जानें पूरी सच्चाई

September 8, 2026
देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन, 208 मुकदमे दर्ज; 237 आरोपी पहुंचे जेल
उत्तराखंड

सड़क खोदकर छोड़ने वालों की खैर नहीं! देहरादून DM ने कसी नकेल, 15 दिन में काम पूरा करने का फरमान

September 7, 2026
किसी की जमीन बिकी, कहीं जर्जर भवन में 90 किराएदार! समाधान दिवस में डीएम के सामने खुला शिकायतों का पिटारा
उत्तराखंड

किसी की जमीन बिकी, कहीं जर्जर भवन में 90 किराएदार! समाधान दिवस में डीएम के सामने खुला शिकायतों का पिटारा

September 7, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • पीरियड्स से मेंटल हेल्थ तक… SGRRU में छात्राओं को मिले सेहत के जरूरी मंत्र
  • चमोली में सनसनी! मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले दो शव, इलाके में मचा हड़कंप
  • किसकी लापरवाही ने ली 7 जान? सत्य निकेतन हादसे में 5 छात्रों की दर्दनाक मौत

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.