Thursday, November 19, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

गर्मी का कहर: अगले 24 घंटे बेहद खतरनाक, हीट वेव को लेकर हाई अलर्ट जारी

बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह, दोपहर में बाहर निकलने से बचें

May 21, 2026
in मौसम
गर्मी का कहर: अगले 24 घंटे बेहद खतरनाक, हीट वेव को लेकर हाई अलर्ट जारी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून— उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी अब लोगों की मुश्किलें बढ़ाने लगी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान कई जिलों में भीषण गर्मी और हीट वेव की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गए हैं। आमजन से सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, नैनीताल और उत्तरकाशी के कुछ इलाकों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम निदेशक सी.एस. तोमर ने बताया कि मैदानी जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है।

You might also like

Weather news update: सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, उत्तराखंड में फिर बढ़ेगी ठिठुरन

उत्तराखंड के 5 जिलों में बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार; कोहरे का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान! आंध्र प्रदेश पर मंडराया खतरा

राजधानी देहरादून में बुधवार सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी का असर देखने को मिला। बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. झा ने लोगों से दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़े तो सिर को छाते या कपड़े से ढकें और चेहरे को मास्क या सूती कपड़े से सुरक्षित रखें।

डॉ. झा ने शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गर्मी में तरबूज, नींबू पानी, जलजीरा, नारियल पानी और पानी युक्त फलों का सेवन बेहद लाभकारी रहेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी व्यक्ति को चक्कर आना, सिरदर्द, तेज बुखार, उल्टी या बेहोशी जैसे लक्षण महसूस हों तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें, क्योंकि लापरवाही गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर हीट वेव से जुड़ी सहायता और शिकायतों के लिए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सक्रिय कर दिया गया है।

जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर:

📞 2726066
📞 2626066
📲 व्हाट्सएप: 7534826066

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, पर्याप्त पानी पिएं और गर्मी से बचाव के सभी जरूरी उपाय अपनाएं।

Tags: Breakingbreaking newsDehradundehradun newsEmergency AlertHaridwarhealth alertHeat AlertHeatwaveHeatwave 2026India WeatherNainitalNews UpdatePauri GarhwalSummer AlertTemperature RiseUS NagarUttarakhandUttarakhand newsWeather alertWeather Updateउत्तराखंडदेहरादूनमौसमहीटवेव
Previous Post

Uttarakhand News: जंगल की आग बुझाने गई महिला की दर्दनाक मौत

Next Post

देहरादून ICU Fire Case: पैनेसिया अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

Weather news update: सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, उत्तराखंड में फिर बढ़ेगी ठिठुरन
मौसम

Weather news update: सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, उत्तराखंड में फिर बढ़ेगी ठिठुरन

by Seemaukb
November 13, 2026
उत्तराखंड के 5 जिलों में बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार; कोहरे का अलर्ट
मौसम

उत्तराखंड के 5 जिलों में बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार; कोहरे का अलर्ट

by Seemaukb
November 9, 2026
Next Post
दून–पांवटा हाईवे बना मौत का रास्ता, 10 दिन में 8 हादसे — साइन बोर्ड न होने पर मैनेजर पर FIR

देहरादून ICU Fire Case: पैनेसिया अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

गलत सूचना देने पर नपेंगे आईएएस। केंद्र सरकार

गलत सूचना देने पर नपेंगे आईएएस। केंद्र सरकार

May 23, 2022
बादाम भेंट कर BJP को लोकायुक्त वादा याद दिलाएगी RRP, 7 मई को देहरादून में विरोध प्रदर्शन

बादाम भेंट कर BJP को लोकायुक्त वादा याद दिलाएगी RRP, 7 मई को देहरादून में विरोध प्रदर्शन

May 6, 2026

Don't miss it

धामी का कैंट को बड़ा तोहफा, 48 करोड़ के काम मंजूर; 8 घोषणाओं से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर!
उत्तराखंड

धामी का कैंट को बड़ा तोहफा, 48 करोड़ के काम मंजूर; 8 घोषणाओं से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर!

November 19, 2026
सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! आज फिर गिरे भाव, जानें 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का नया रेट
बाजार समाचार

Gold-Silver Price: सोना-चांदी में भारी गिरावट, अब कितने तक जाएंगे भाव? जानें सपोर्ट लेवल

November 19, 2026
PF वालों की बल्ले-बल्ले! रिटायरमेंट पर हर महीने पैसा देने का प्रस्ताव
मनी और निवेश

PF वालों की बल्ले-बल्ले! रिटायरमेंट पर हर महीने पैसा देने का प्रस्ताव

November 19, 2026
तेजस के दीदार होंगे मुफ्त! कॉलेज छात्रों को CM धामी की बड़ी सौगात
उत्तराखंड

तेजस के दीदार होंगे मुफ्त! कॉलेज छात्रों को CM धामी की बड़ी सौगात

November 19, 2026
आजम खान को SC से डबल राहत, ED के मंसूबों पर फिरा पानी
राजनीती

आजम खान को SC से डबल राहत, ED के मंसूबों पर फिरा पानी

November 19, 2026
153 दिन से सड़क पर संघर्ष, अब खून से लिखी सरकार को आखिरी गुहार
उत्तराखंड

153 दिन से सड़क पर संघर्ष, अब खून से लिखी सरकार को आखिरी गुहार

November 19, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • धामी का कैंट को बड़ा तोहफा, 48 करोड़ के काम मंजूर; 8 घोषणाओं से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर!
  • Gold-Silver Price: सोना-चांदी में भारी गिरावट, अब कितने तक जाएंगे भाव? जानें सपोर्ट लेवल
  • PF वालों की बल्ले-बल्ले! रिटायरमेंट पर हर महीने पैसा देने का प्रस्ताव

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.