Monday, October 5, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

Uttarakhand News: जंगल की आग बुझाने गई महिला की दर्दनाक मौत

May 21, 2026
in उत्तराखंड, हादसा
Uttarakhand News: जंगल की आग बुझाने गई महिला की दर्दनाक मौत
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड में जंगलों की आग लगातार जानलेवा साबित हो रही है। टिहरी गढ़वाल और चमोली जिले में आग बुझाने के दौरान दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक ओर टिहरी के पैंडुला गांव में घर की तरफ बढ़ रही आग को रोकने गई महिला आग की चपेट में आ गई, वहीं चमोली में जंगल की आग बुझाने गए फायर वाचर की खाई में गिरने से मौत हो गई।

टिहरी के पैंडुला गांव में महिला की मौत

टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत पैंडुला में 50 वर्षीय अंजू देवी की जंगल की आग में झुलसने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जंगल की आग धीरे-धीरे गांव और घरों की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान अंजू देवी आग बुझाने के लिए घर से करीब 150 मीटर दूर जंगल की तरफ गई थीं।

You might also like

चंपावत में कैबिनेट और घोषणाएं हुईं, लेकिन पशुपालकों की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंची या नहीं? — किसान मंच

ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

सांसद निधि का खुलासा: 135 करोड़ में खर्च सिर्फ 24 करोड़, बंसल 40% के साथ आगे तो बलूनी के खाते में ‘शून्य’

ग्रामीणों के मुताबिक आग बुझाने के दौरान वह बुरी तरह झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की, जिसके बाद घटना का पता चला।

पूर्व प्रधान सुनय कुकसाल ने बताया कि महिला गांव और घरों को बचाने के प्रयास में आग बुझाने गई थी, लेकिन हादसे का शिकार हो गई।

चमोली में आग बुझाने गया फायर वाचर खाई में गिरा

दूसरी घटना चमोली जिले के बेड़ूबगढ़ बिरही क्षेत्र में सामने आई। बदरीनाथ हाईवे के समीप चीड़ के जंगल में लगी आग को बुझाने गए फायर वाचर राजेंद्र सिंह नेगी (42) की खाई में गिरने से मौत हो गई।

राजेंद्र सिंह नेगी, पाखी जलगवाड़ गांव के निवासी थे और वन विभाग की टीम के साथ आग बुझाने के अभियान में शामिल थे। बताया गया कि बुधवार दोपहर जंगल के चट्टानी हिस्से में आग भड़क गई थी, जिसके बाद वन विभाग ने फायर वाचरों की टीम को मौके पर भेजा।

रातभर चला सर्च ऑपरेशन

वन विभाग के अनुसार, शाम तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था और बाकी कर्मचारी हाईवे तक लौट आए थे, लेकिन राजेंद्र सिंह वापस नहीं पहुंचे। इसके बाद वन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई।

एसपी के निर्देश पर SDRF और वन विभाग की टीम ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। देर रात जंगल से राजेंद्र सिंह का मोबाइल फोन बरामद हुआ, लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा।

गुरुवार सुबह दोबारा शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन में राजेंद्र सिंह का शव करीब 70 मीटर गहरी खाई में मिला। बताया जा रहा है कि आग बुझाने के दौरान वह चट्टानी हिस्से से फिसलकर नीचे गिर गए थे। शव बुरी तरह झुलसा हुआ मिला।

परिवार को मुआवजा और नौकरी देने की मांग

घटना के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। लोगों ने सरकार से प्रभावित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जंगलों में लगातार बढ़ रही आग ने राज्य में चिंता बढ़ा दी है।

Tags: (UTTARAKHAND LATEST NEWSBadrinath highway fireChamoli newsfire watcher deathForest Department Newsforest fire deathjungle fire UttarakhandSDRF rescue operationTehri forest fireTehri Garhwal newsUttarakhand Breaking NewsUttarakhand forest fireUttarakhand tragedyViral News Uttarakhandwildfire India
Previous Post

दुखद : ICU में लगी आग ने छीनी मां की जिंदगी, बेटे के सामने जिंदा जली बुजुर्ग महिला

Next Post

गर्मी का कहर: अगले 24 घंटे बेहद खतरनाक, हीट वेव को लेकर हाई अलर्ट जारी

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

चंपावत में कैबिनेट और घोषणाएं हुईं, लेकिन पशुपालकों की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंची या नहीं? — किसान मंच
उत्तराखंड

चंपावत में कैबिनेट और घोषणाएं हुईं, लेकिन पशुपालकों की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंची या नहीं? — किसान मंच

by Seemaukb
October 4, 2026
ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले 
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

by Seemaukb
October 4, 2026
Next Post
गर्मी का कहर: अगले 24 घंटे बेहद खतरनाक, हीट वेव को लेकर हाई अलर्ट जारी

गर्मी का कहर: अगले 24 घंटे बेहद खतरनाक, हीट वेव को लेकर हाई अलर्ट जारी

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

देहरादून में पहली बार लगे आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन, 16 किमी तक पहुंचेगी चेतावनी की आवाज

देहरादून में पहली बार लगे आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन, 16 किमी तक पहुंचेगी चेतावनी की आवाज

August 2, 2025
चारधाम यात्रा के लिए आठ भाषाओं में ब्रॉशर और कैलेंडर का प्रकाशन

बड़ी खबर: उत्तराखंड में बदले 15 स्थानों के नाम, सीएम धामी ने की घोषणा

April 1, 2025

Don't miss it

बड़ी खबर : कार की टक्कर के बाद मचा बवाल, होमगार्ड की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला; बचाव में कटा अंगूठा
क्राइम

बड़ी खबर : कार की टक्कर के बाद मचा बवाल, होमगार्ड की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला; बचाव में कटा अंगूठा

October 5, 2026
बड़ी खबर : बहन की डांट से आहत 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या
क्राइम

बड़ी खबर : बहन की डांट से आहत 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

October 5, 2026
उत्तराखंड राज्यसभा सीट पर BJP का बड़ा दांव, दिनेश आर्य को टिकट—सियासी अटकलों पर लगा ब्रेक
राजनीती

उत्तराखंड राज्यसभा सीट पर BJP का बड़ा दांव, दिनेश आर्य को टिकट—सियासी अटकलों पर लगा ब्रेक

October 4, 2026
चंपावत में कैबिनेट और घोषणाएं हुईं, लेकिन पशुपालकों की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंची या नहीं? — किसान मंच
उत्तराखंड

चंपावत में कैबिनेट और घोषणाएं हुईं, लेकिन पशुपालकों की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंची या नहीं? — किसान मंच

October 4, 2026
ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले 
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

October 4, 2026
सांसद निधि का खुलासा: 135 करोड़ में खर्च सिर्फ 24 करोड़, बंसल 40% के साथ आगे तो बलूनी के खाते में ‘शून्य’
उत्तराखंड

सांसद निधि का खुलासा: 135 करोड़ में खर्च सिर्फ 24 करोड़, बंसल 40% के साथ आगे तो बलूनी के खाते में ‘शून्य’

October 4, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • बड़ी खबर : कार की टक्कर के बाद मचा बवाल, होमगार्ड की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला; बचाव में कटा अंगूठा
  • बड़ी खबर : बहन की डांट से आहत 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या
  • उत्तराखंड राज्यसभा सीट पर BJP का बड़ा दांव, दिनेश आर्य को टिकट—सियासी अटकलों पर लगा ब्रेक

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.