उत्तराखंड शासन ने एक बार फिर जताया भरोसा, सूचना महानिदेशक और एमडीडीए उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी के साथ मिली नई भूमिका
देहरादून। उत्तराखंड शासन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बंशीधर तिवारी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अपर सचिव नियुक्त किया है। इस नई नियुक्ति के साथ अब उनके पास एक साथ तीन प्रमुख जिम्मेदारियाँ होंगी, जो उनके प्रशासनिक अनुभव और सरकार के प्रति विश्वास को दर्शाता है।
बंशीधर तिवारी वर्तमान में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा वे मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। अब मुख्यमंत्री के अपर सचिव के रूप में नई भूमिका मिलने से उनकी जिम्मेदारियाँ और भी महत्वपूर्ण हो गई हैं।
इस बहु-स्तरीय प्रशासनिक भूमिका से स्पष्ट है कि शासन उनकी दक्षता और बहुआयामी नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जता रहा है।











