Saturday, October 24, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

उत्तराखंड सचिवालय में हलचल: आईएएस धीरज गर्ब्याल की फेसबुक पोस्ट से बढ़ा विवाद, हटाई गई पोस्ट के बाद भी सवाल कायम

April 29, 2025
in Uncategorized, उत्तराखंड
उत्तराखंड सचिवालय में हलचल: आईएएस धीरज गर्ब्याल की फेसबुक पोस्ट से बढ़ा विवाद, हटाई गई पोस्ट के बाद भी सवाल कायम
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

सोशल मीडिया पर मर्यादा लांघना शिक्षकों को पड़ेगा भारी! शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश

बेटियों को कांग्रेस में लाने का दबाव, विरोध पर जान से मारने की धमकी! लाइनमैन ने SSP से मांगी सुरक्षा

सरकारी कर्मचारियों पर नए नियम लागू, संपत्ति खरीदने से पहले जान लें ये बदलाव!

उत्तराखंड सचिवालय में हलचल: आईएएस धीरज गर्ब्याल की फेसबुक पोस्ट से बढ़ा विवाद, हटाई गई पोस्ट के बाद भी सवाल कायम

उत्तराखंड की नौकरशाही में उस समय अचानक उथल-पुथल मच गई जब सचिवालय में तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी धीरज गर्ब्याल ने अपनी फेसबुक वॉल पर एक विवादित पोस्ट साझा कर दी। इस पोस्ट में उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से कुछ यूट्यूबर और अन्य व्यक्तियों पर निशाना साधते हुए तीखी टिप्पणी की थी।

धीरज गर्ब्याल ने फेसबुक पर लिखा, “अरे कुमाऊं के यूट्यूबर, खड़ी बाजार के अलावा और भी बहुत काम किए हैं, जिन्हें जोड़ना भूल गया। वीडियो देखकर जोड़ लेना। संस्कृति और स्थापत्य कला के संरक्षण का महत्व तुम न समझ पाओगे और न ही तुम्हारा गढ़वाल का शकुनि पांडे। दोनों मिलकर वीडियो और प्रेस कॉन्फ्रेंस ही करते रहना।”

आईएएस अधिकारी धीरज गर्ब्याल की फेसबुक पोस्ट ने मचाई खलबली

आईएएस अधिकारी की यह पोस्ट सामने आते ही सचिवालय में हलचल मच गई। उच्च पदस्थ अधिकारियों ने तत्काल इस पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश शुरू कर दी। हालांकि, कुछ ही देर में पोस्ट डिलीट कर दी गई थी, लेकिन तब तक मामला तूल पकड़ चुका था और यह चर्चा सचिवालय की दीवारों से बाहर भी फैल गई थी।

नैनीताल कार्यकाल में विवादों में घिरे धीरज गर्ब्याल

सूत्रों के अनुसार, धीरज गर्ब्याल की यह नाराजगी पुराने विवादों से जुड़ी मानी जा रही है। जब वे नैनीताल के जिलाधिकारी थे, तब उन्होंने स्थानीय बाजारों और स्थलों को पारंपरिक पहाड़ी शैली में विकसित करने की कई पहल की थी। इसी दौरान उनके कार्यकाल को लेकर नोएडा निवासी एक व्यक्ति, संजय गुप्ता ने वर्ष 2021 से 2023 के बीच हुए विभिन्न कार्यों पर सवाल उठाते हुए हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर दी थी।

याचिका में खनन गतिविधियों, क्षेत्राधिकार से जुड़े निर्णयों और कुछ अन्य प्रशासनिक फैसलों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिनमें जुर्माने माफी और एससी/एसटी वर्ग की जमीनों के स्वरूप में परिवर्तन कर विक्रय के आरोप भी शामिल हैं। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि फेसबुक पोस्ट में जिन यूट्यूबर और ‘शकुनि’ का जिक्र किया गया था, उन्हीं लोगों की ओर से लगातार दबाव बनाए जाने के कारण धीरज गर्ब्याल भावुक प्रतिक्रिया देने पर मजबूर हुए।

हालांकि, अभी तक धीरज गर्ब्याल की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब देखना होगा कि वे इस प्रकरण को शांतिपूर्वक निपटाते हैं या फिर यह मामला आने वाले दिनों में कोई नई कहानी गढ़ता है।

Tags: controversy in UttarakhandDheeraj GarbyalDheeraj Garbyal newsFacebook postIAS officerIAS officer disputeIAS officer Uttarakhand newspublic officials controversysocial media controversyUttarakhand controversyUttarakhand Secretariat
Previous Post

डिजिटल शिक्षा: उत्तराखंड के विद्यार्थियों की नई राह

Next Post

चारधाम यात्रा में पंजीकरण अनिवार्य, सोनप्रयाग, पांडुकेश्वर, हिना और बड़कोट में होगी सख्त जांच

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

सोशल मीडिया पर मर्यादा लांघना शिक्षकों को पड़ेगा भारी! शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश
उत्तराखंड

सोशल मीडिया पर मर्यादा लांघना शिक्षकों को पड़ेगा भारी! शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश

by Seemaukb
October 24, 2026
बेटियों को कांग्रेस में लाने का दबाव, विरोध पर जान से मारने की धमकी! लाइनमैन ने SSP से मांगी सुरक्षा
उत्तराखंड

बेटियों को कांग्रेस में लाने का दबाव, विरोध पर जान से मारने की धमकी! लाइनमैन ने SSP से मांगी सुरक्षा

by Seemaukb
October 24, 2026
Next Post
चारधाम यात्रा में पंजीकरण अनिवार्य, सोनप्रयाग, पांडुकेश्वर, हिना और बड़कोट में होगी सख्त जांच

चारधाम यात्रा में पंजीकरण अनिवार्य, सोनप्रयाग, पांडुकेश्वर, हिना और बड़कोट में होगी सख्त जांच

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: अप्रैल की शुरुआत में ही डेंगू का हमला: देहरादून में 15 मरीज पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अनजान

बड़ी खबर: अप्रैल की शुरुआत में ही डेंगू का हमला: देहरादून में 15 मरीज पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अनजान

April 16, 2025
देहरादून में ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही पर जानलेवा हमला — ‘तुझे कल का सूरज नहीं देखने दूंगा’ कहकर विक्रम चालक ने कुचलने की कोशिश

देहरादून में ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही पर जानलेवा हमला — ‘तुझे कल का सूरज नहीं देखने दूंगा’ कहकर विक्रम चालक ने कुचलने की कोशिश

November 6, 2025

Don't miss it

समर वैली स्कूल में बवाल! छात्रा की शिकायत पर शिक्षक पर FIR, डायरेक्टर पर भी गंभीर आरोप
क्राइम

समर वैली स्कूल में बवाल! छात्रा की शिकायत पर शिक्षक पर FIR, डायरेक्टर पर भी गंभीर आरोप

October 24, 2026
सोशल मीडिया पर मर्यादा लांघना शिक्षकों को पड़ेगा भारी! शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश
उत्तराखंड

सोशल मीडिया पर मर्यादा लांघना शिक्षकों को पड़ेगा भारी! शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश

October 24, 2026
बेटियों को कांग्रेस में लाने का दबाव, विरोध पर जान से मारने की धमकी! लाइनमैन ने SSP से मांगी सुरक्षा
उत्तराखंड

बेटियों को कांग्रेस में लाने का दबाव, विरोध पर जान से मारने की धमकी! लाइनमैन ने SSP से मांगी सुरक्षा

October 24, 2026
हादसा: तेज रफ्तार ने बुझाए तीन घरों के चिराग, तीसरे छात्र की भी मौत
हादसा

हादसा: तेज रफ्तार ने बुझाए तीन घरों के चिराग, तीसरे छात्र की भी मौत

October 24, 2026
सरकारी कर्मचारियों पर नए नियम लागू, संपत्ति खरीदने से पहले जान लें ये बदलाव!
Uncategorized

सरकारी कर्मचारियों पर नए नियम लागू, संपत्ति खरीदने से पहले जान लें ये बदलाव!

October 24, 2026
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
हादसा

रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले मौत का तांडव! डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को कुचला, दोनों की मौत

October 24, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • समर वैली स्कूल में बवाल! छात्रा की शिकायत पर शिक्षक पर FIR, डायरेक्टर पर भी गंभीर आरोप
  • सोशल मीडिया पर मर्यादा लांघना शिक्षकों को पड़ेगा भारी! शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश
  • बेटियों को कांग्रेस में लाने का दबाव, विरोध पर जान से मारने की धमकी! लाइनमैन ने SSP से मांगी सुरक्षा

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.