Monday, November 23, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

50 लाख का ड्रोन हवा में हुआ गायब! हरिद्वार में IIT रुड़की में मचा हड़कंप

हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में मैपिंग के काम में जुटा था ट्रिनिटी एफ-90 ड्रोन, कंट्रोल यूनिट से संपर्क टूटने के बाद तलाश में जुटी टीम

October 9, 2026
in उत्तराखंड
50 लाख का ड्रोन हवा में हुआ गायब! हरिद्वार में IIT रुड़की में मचा हड़कंप
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की का करीब 50 लाख रुपये कीमत का एक ड्रोन उड़ान के दौरान लापता हो गया। ड्रोन भूपतवाला क्षेत्र में मैपिंग और अन्य कार्यों के लिए उड़ान भर रहा था। इसी दौरान उसका कंट्रोल यूनिट से संपर्क टूट गया। घटना के एक दिन बाद भी ड्रोन का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, आईआईटी रुड़की का ट्रिनिटी एफ-90 ड्रोन कल दोपहर भूपतवाला क्षेत्र में करीब 100 मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहा था। ड्रोन को मैपिंग समेत अन्य कार्यों के लिए लगाया गया था। इसी बीच अचानक उसका संपर्क कंट्रोल यूनिट से टूट गया। इसके बाद ड्रोन की लोकेशन और स्थिति का पता नहीं चल सका।

You might also like

अंकिता केस में सुरेश राठौर की गुजरात दौड़, 24 नवंबर को नार्को टेस्ट; CBI के सामने खुलेंगे राज?

मसूरी में सफाई कर्मी की मौत का रहस्य गहराया, दोस्त हिरासत में; पिकअप से टक्कर का शक

आपदा प्रभावित 100 से अधिक बच्चों संग CIMS कॉलेज में मना इगास, शिक्षा और खुशियों की नई उम्मीद जगी

पेलोड और अत्याधुनिक कैमरों से लैस इस महंगे ड्रोन के अचानक लापता होने से आईआईटी रुड़की में हलचल मची हुई है। ड्रोन की तलाश के लिए संबंधित विभाग की ओर से पुलिस से भी मदद मांगी गई है।

पक्षी या हाईटेंशन लाइन से टकराने की आशंका

ड्रोन के लापता होने के पीछे कई संभावनाएं जताई जा रही हैं। आशंका है कि उड़ान के दौरान ड्रोन किसी पक्षी से टकरा गया हो या हाईटेंशन बिजली की लाइन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया हो। इसके अलावा, उसके गंगा नदी में गिरने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। हालांकि, ड्रोन के साथ वास्तव में क्या हुआ, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

आईआईटी रुड़की के डीजीसीए विभाग की ओर से पुलिस को सूचना देकर ड्रोन का पता लगाने में मदद मांगी गई है। अब सभी की नजरें ड्रोन की तलाश और उसके लापता होने के वास्तविक कारणों पर टिकी हैं।

(रिपोर्ट_कुमार दुष्यंत)

Tags: Bhupatwala NewsHaridwar latest newsHaridwar newsIIT Roorkee DroneMissing DroneTrinity F90 DroneUttarakhand news
Previous Post

सचिवालय कूच का असर! ग्राम प्रधानों की 10 मांगों पर सरकार ने बनाई 4 सदस्यीय समिति

Next Post

पत्नी की हत्या का इरादा, हाथ में तमंचा! पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी पति

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

अंकिता केस में सुरेश राठौर की गुजरात दौड़, 24 नवंबर को नार्को टेस्ट; CBI के सामने खुलेंगे राज?
उत्तराखंड

अंकिता केस में सुरेश राठौर की गुजरात दौड़, 24 नवंबर को नार्को टेस्ट; CBI के सामने खुलेंगे राज?

by Seemaukb
November 23, 2026
मसूरी में सफाई कर्मी की मौत का रहस्य गहराया, दोस्त हिरासत में; पिकअप से टक्कर का शक
उत्तराखंड

मसूरी में सफाई कर्मी की मौत का रहस्य गहराया, दोस्त हिरासत में; पिकअप से टक्कर का शक

by Seemaukb
November 23, 2026
Next Post
पत्नी की हत्या का इरादा, हाथ में तमंचा! पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी पति

पत्नी की हत्या का इरादा, हाथ में तमंचा! पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी पति

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: अगले 6 महीने तक राज्य में नही होगी हड़ताल।आदेश जारी

बड़ी खबर: अगले 6 महीने तक राज्य में नही होगी हड़ताल।आदेश जारी

June 17, 2023
बड़ी खबर : Ukpsc ने इस भर्ती परीक्षा का एडमिड कार्ड किया जारी

बड़ी खबर : Ukpsc ने इस भर्ती परीक्षा का एडमिड कार्ड किया जारी

November 7, 2024

Don't miss it

चीन से निकला जहाज, 405 टन मिसाइल केमिकल के साथ पकड़ा गया! बांग्लादेश कनेक्शन से मचा हड़कंप
देश-दुनिया

चीन से निकला जहाज, 405 टन मिसाइल केमिकल के साथ पकड़ा गया! बांग्लादेश कनेक्शन से मचा हड़कंप

November 23, 2026
बारात की खुशियां मातम में बदलीं, रुद्रप्रयाग हादसे में देवरानी-जेठानी समेत तीन की मौत
हादसा

बारात की खुशियां मातम में बदलीं, रुद्रप्रयाग हादसे में देवरानी-जेठानी समेत तीन की मौत

November 23, 2026
खूनी वारदात: घर में घुसकर पिता-पुत्र की हत्या, 3 बाइकों पर आए 6 हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
क्राइम

खूनी वारदात: घर में घुसकर पिता-पुत्र की हत्या, 3 बाइकों पर आए 6 हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

November 23, 2026
अंकिता केस में सुरेश राठौर की गुजरात दौड़, 24 नवंबर को नार्को टेस्ट; CBI के सामने खुलेंगे राज?
उत्तराखंड

अंकिता केस में सुरेश राठौर की गुजरात दौड़, 24 नवंबर को नार्को टेस्ट; CBI के सामने खुलेंगे राज?

November 23, 2026
मसूरी में सफाई कर्मी की मौत का रहस्य गहराया, दोस्त हिरासत में; पिकअप से टक्कर का शक
उत्तराखंड

मसूरी में सफाई कर्मी की मौत का रहस्य गहराया, दोस्त हिरासत में; पिकअप से टक्कर का शक

November 23, 2026
6 साल का प्यार, दूसरी से निकाह की तैयारी! बारात से पहले प्रेमिका पहुंची चौकी, मचा हड़कंप
क्राइम

6 साल का प्यार, दूसरी से निकाह की तैयारी! बारात से पहले प्रेमिका पहुंची चौकी, मचा हड़कंप

November 23, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • चीन से निकला जहाज, 405 टन मिसाइल केमिकल के साथ पकड़ा गया! बांग्लादेश कनेक्शन से मचा हड़कंप
  • बारात की खुशियां मातम में बदलीं, रुद्रप्रयाग हादसे में देवरानी-जेठानी समेत तीन की मौत
  • खूनी वारदात: घर में घुसकर पिता-पुत्र की हत्या, 3 बाइकों पर आए 6 हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.