Sunday, October 25, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

धौलास जमीन विवाद ने पकड़ा तूल: 161 खाताधारकों को कोर्ट का समन, 27 फरवरी को होगी दस्तावेजों की जांच

February 21, 2026
in उत्तराखंड, क्राइम
धौलास जमीन विवाद ने पकड़ा तूल: 161 खाताधारकों को कोर्ट का समन, 27 फरवरी को होगी दस्तावेजों की जांच
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। राजधानी देहरादून के धौलास क्षेत्र में स्थित विवादित भूमि मामले ने नया मोड़ ले लिया है। भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के पास स्थित जमीन प्रकरण में विकासनगर कोर्ट ने 161 खाताधारकों को संयुक्त रूप से नोटिस जारी कर 27 फरवरी को दस्तावेजों सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

नोटिस जारी होने के बाद सभी भू-स्वामियों ने एकजुट होकर कानूनी तरीके से अपनी बात रखने और न्यायालय में मजबूती से पक्ष रखने का निर्णय लिया है। खाताधारकों का कहना है कि उन्होंने भूमि की खरीद पूरी तरह वैधानिक प्रक्रिया के तहत की है और उनके पास रजिस्ट्री, म्यूटेशन सहित सभी वैध दस्तावेज मौजूद हैं।

You might also like

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार

UKSSSC परीक्षा 2026: देहरादून में तीन पदों के लिए लिखित परीक्षा संपन्न, जानिए कितने अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

आदि कैलाश से पूरे भारत तक पहुंचेगा ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ का संदेश: ललित जोशी

“वैधानिक प्रक्रिया से खरीदी जमीन, अब क्यों उठ रहे सवाल?”

भू-स्वामियों का कहना है कि जमीन की खरीद से पहले उन्होंने रजिस्ट्रार कार्यालय, पटवारी, तहसील और एसडीएम कार्यालय से सभी आवश्यक जांच-पड़ताल करवाई थी। संबंधित विभागों से अनुमति और प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही रजिस्ट्री की गई थी।

स्थानीय खाताधारक गौरव ढौंडियाल के अनुसार, हाईकोर्ट से कृषि भूमि के रूप में बिक्री की अनुमति मिलने के बाद ही जमीन खरीदी गई थी। ऐसे में अचानक नोटिस जारी होना उनके लिए आश्चर्यजनक है।

40 पूर्व सैनिक भी कार्रवाई की जद में

इस मामले में करीब 40 पूर्व सैनिक भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी सेवा निवृत्ति के बाद की बचत से धौलास में जमीन खरीदी थी।

सेना से सेवानिवृत्त मनबर सिंह रावत का कहना है कि सभी भू-स्वामियों ने नियमों के तहत जमीन खरीदी है। सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी और स्वीकृति के बाद ही रजिस्ट्री और म्यूटेशन की प्रक्रिया पूरी हुई थी। अब उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है।

एक अन्य पूर्व सैनिक रवि (नाम परिवर्तित) ने बताया कि उन्होंने भारतीय सेना में लगभग 38 वर्षों तक सेवा देने के बाद अपने बच्चों के भविष्य के लिए करीब 200 गज भूमि खरीदी थी। उनके अनुसार, प्रशासनिक अनुमति के बाद ही यह क्रय-विक्रय हुआ था और सभी दस्तावेज विधिवत उपलब्ध हैं।

विवाद को सांप्रदायिक रंग देने के आरोप

कुछ भू-स्वामियों का आरोप है कि इस भूमि विवाद को एक विशेष समुदाय से जोड़कर प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि अधिकांश खाताधारक स्थानीय निवासी, पर्वतीय मूल के परिवार और पूर्व सैनिक हैं। उनका कहना है कि भूमि विवाद को किसी भी प्रकार के सांप्रदायिक दृष्टिकोण से नहीं देखा जाना चाहिए।

भू-स्वामियों ने स्पष्ट किया कि वे इस पूरे मामले में न्यायालय का सम्मान करते हैं और तय तारीख पर अपने सभी साक्ष्यों के साथ उपस्थित होंगे।

27 फरवरी को दस्तावेजों की जांच

विकासनगर कोर्ट द्वारा जारी नोटिस में सभी खाताधारकों को 27 फरवरी को अपने दस्तावेजों की जांच और साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। इसके बाद ही मामले की अगली सुनवाई की दिशा तय होगी।

भू-स्वामियों ने कहा है कि वे एक साझा मंच बनाकर सामूहिक रूप से कानूनी प्रक्रिया का पालन करेंगे और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय का सहारा लेंगे।

(नोट: मामला न्यायालय में विचाराधीन है। सभी पक्षों का अंतिम पक्ष और निर्णय न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा।)

Tags: 161 landowners have received notices from Vikasnagar Court. Former soldiers and local residents announce a united legal fight over the disputed land case.In Dehradun’s Dhaulas area near the Indian Military Academy
Previous Post

Uttarakhand Board Exam 2026: आज से शुरू हुईं बोर्ड परीक्षाएं, 1261 केंद्रों पर 2.15 लाख से अधिक छात्र दे रहे हैं परीक्षा

Next Post

Dehradun में स्वच्छता की नई मिसाल: 63 लाख राजस्व, 57 वार्डों में महिला समूहों को जिम्मेदारी

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार
उत्तराखंड

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार

by Seemaukb
October 25, 2026
UKSSSC Exam 2026: UKSSSC की दो परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, पशुधन प्रसार अधिकारी परीक्षा में 79.89% अभ्यर्थियों की उपस्थिति
उत्तराखंड

UKSSSC परीक्षा 2026: देहरादून में तीन पदों के लिए लिखित परीक्षा संपन्न, जानिए कितने अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

by Seemaukb
October 25, 2026
Next Post
Dehradun में स्वच्छता की नई मिसाल: 63 लाख राजस्व, 57 वार्डों में महिला समूहों को जिम्मेदारी

Dehradun में स्वच्छता की नई मिसाल: 63 लाख राजस्व, 57 वार्डों में महिला समूहों को जिम्मेदारी

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: फर्जी अधिकारी बनकर ठगी करने वाला फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

बड़ी खबर: फर्जी अधिकारी बनकर ठगी करने वाला फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

May 11, 2023
बड़ी खबर: सरकार को सभी पदों पर तबादले करने चाहिएं। शिक्षक

बड़ी खबर: सरकार को सभी पदों पर तबादले करने चाहिएं। शिक्षक

July 2, 2022

Don't miss it

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार
उत्तराखंड

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार

October 25, 2026
UKSSSC Exam 2026: UKSSSC की दो परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, पशुधन प्रसार अधिकारी परीक्षा में 79.89% अभ्यर्थियों की उपस्थिति
उत्तराखंड

UKSSSC परीक्षा 2026: देहरादून में तीन पदों के लिए लिखित परीक्षा संपन्न, जानिए कितने अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

October 25, 2026
आदि कैलाश से पूरे भारत तक पहुंचेगा ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ का संदेश: ललित जोशी
उत्तराखंड

आदि कैलाश से पूरे भारत तक पहुंचेगा ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ का संदेश: ललित जोशी

October 25, 2026
रामनगर में संपत्ति के लिए गुरु-चेली में ठनी! मारपीट, धमकी और तमंचे तक के आरोपों से मचा हड़कंप
उत्तराखंड

रामनगर में संपत्ति के लिए गुरु-चेली में ठनी! मारपीट, धमकी और तमंचे तक के आरोपों से मचा हड़कंप

October 25, 2026
समर वैली स्कूल में बवाल! छात्रा की शिकायत पर शिक्षक पर FIR, डायरेक्टर पर भी गंभीर आरोप
क्राइम

समर वैली स्कूल में बवाल! छात्रा की शिकायत पर शिक्षक पर FIR, डायरेक्टर पर भी गंभीर आरोप

October 24, 2026
सोशल मीडिया पर मर्यादा लांघना शिक्षकों को पड़ेगा भारी! शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश
उत्तराखंड

सोशल मीडिया पर मर्यादा लांघना शिक्षकों को पड़ेगा भारी! शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश

October 24, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार
  • UKSSSC परीक्षा 2026: देहरादून में तीन पदों के लिए लिखित परीक्षा संपन्न, जानिए कितने अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • आदि कैलाश से पूरे भारत तक पहुंचेगा ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ का संदेश: ललित जोशी

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.