Tuesday, September 8, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय “दीक्षारंभ” कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ

August 3, 2023
in उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय “दीक्षारंभ” कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय “दीक्षारंभ” कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ

You might also like

सड़क खोदकर छोड़ने वालों की खैर नहीं! देहरादून DM ने कसी नकेल, 15 दिन में काम पूरा करने का फरमान

किसी की जमीन बिकी, कहीं जर्जर भवन में 90 किराएदार! समाधान दिवस में डीएम के सामने खुला शिकायतों का पिटारा

वीर नारियों के बच्चों की पढ़ाई फ्री, अग्निवीरों को भी 40% छूट; रानीखेत में बड़ा MOU

नव प्रवेशी छात्रों के लिए आयोजित किया गया दीक्षारंभ कार्यक्रम* 

समाज हित में हो छात्रों का आचरण: कुलपति

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं हेतु मेडिकल कॉलेज सभागार में तीन दिवसीय “दीक्षारंभ कार्यक्रम” का विधिवत शुभारंभ हो गया है, यह कार्यक्रम आगामी 5 अगस्त तक चलेगा।

कार्यक्रम के पहले दिन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामना संदेश प्रेषित किया। दीक्षारंभ कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना की प्रस्तुति साथ की गई।  पहले दिन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज के साथ स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंस, स्कूल ऑफ योगा एंड नेचरोपैथी के नव प्रवेशी छात्रों का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर छात्रों के मनोरंजन के लिए  गढ़वाली और कुमाऊंनी लोकनृत्य, गीत, संगीत के साथ ही नाट्य प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर (डॉ.) यशवीर दिवान ने बतौर मुख्य अतिथि छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में छात्रों के विकास के लिए विभिन्न पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के हित में कई नीतियां बनाई गई है जिन से छात्र लाभान्वित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों का हित ही विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है और छात्रों को समाज के विकास में कैसे भागीदार बनाया जाए और उनके आचरण को विकसित करने के लिए विश्वविद्यालय के मैदान फैकल्टी सदस्य सदैव तत्पर रहते हैं।  उन्होंने बताया कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एक ऐसा विश्वविद्यालय है जहां पर एक तरफ छात्र मेडिकल और नर्सिंग के साथ ही पैरामेडिकल के कोर्स कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कृषि, मानविकी और शिक्षा विभाग भी सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में इस प्रकार के समन्वयक वातावरण के कारण छात्रों का चहुँमुखी विकास हो सकता है। उन्होंने छात्रों को सही आचरण बनाए रखने के लिए अच्छी पुस्तकें पढ़ने और आज के प्रतियोगी युग में जीतने के लिए ज्ञान बढ़ाने की भी सलाह दी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अजय कुमार खंडूड़ी ने छात्रों को विश्वविद्यालय के शैक्षिक पाठ्यक्रम के साथ-साथ प्रशासनिक जानकारी भी दी। उन्होंने छात्र हित में चलाई जा रही सभी समितियों और गतिविधियों का विस्तार से वर्णन किया। 

विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक्स डॉ. कुमुद सकलानी ने नए छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में पर विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ आर.पी. सिंह ने छात्रों को सफल होने के लिए मेहनत का मूल मंत्र दिया। 

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफ़ेसर संजय शर्मा नए नए छात्रों को परीक्षा की बारीकियों से अवगत कराया। 

इस अवसर पर एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के मनोचिकित्सक विभाग के प्रमुख डॉ शोभित गर्ग ने छात्रों को से नो टू स्मोकिंग और ड्रग्स का स्लोगन देकर उन्हें भविष्य में नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। 

दीक्षारंभ कार्यक्रम के प्रथम और द्वितीय सत्र में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज के डीन प्रोफेसर पूजा जैन के साथ ही स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज की डीन प्रोफेसर प्रियंका बनकोटी और स्कूल ऑफ योगिक साइंसेज और नेचुरोपैथी की डीन प्रोफेसर सरस्वती काला ने उपस्थित छात्रों को अपने-अपने विभाग की जानकारी दी।

इस अवसर पर नए छात्रों से विश्वविद्यालय में अपने अनुभव साझा करने के लिए विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र सम्मिलित हुए जिनमें योग विभाग से 2022 बैच की छात्रा मधुमति और 2020 की छात्रा किरण ने छात्रों को योग से उनके जीवन में हुए परिवर्तन और श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के सहयोग के विषय में बात की। 

एग्रीकल्चर साइंस के पूर्व मेधावी छात्र आशीष राणा ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय से कृषि में स्नातक करने के बाद अन्य छात्रों को भी रोजगार देने की अपनी विकास यात्रा छात्रों  के साथ साझा की। 

धन्यवाद प्रस्ताव विश्व विद्यालय की डीन एकेडमिक्स डॉ (प्रो.) कुमुद सकलानी द्वारा दिया गया। मंच संचालन डॉ श्रेया कोटनाला और तान्या सहगल के साथ ही इशिता और सागर बाजपेई  द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डीन रिसर्च डॉ लोकेश गंभीर, डॉ मालविका कांडपाल, डॉ प्रिया पांडे, डॉ कनिका रावत समेत विभिन्न स्कूलों के सभी शिक्षक गण एवं नव प्रवेशी छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Previous Post

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट बैठक आज।इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मोहर

Next Post

बड़ी खबर: पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्त्वपूर्ण फैसले

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन, 208 मुकदमे दर्ज; 237 आरोपी पहुंचे जेल
उत्तराखंड

सड़क खोदकर छोड़ने वालों की खैर नहीं! देहरादून DM ने कसी नकेल, 15 दिन में काम पूरा करने का फरमान

by Seemaukb
September 7, 2026
किसी की जमीन बिकी, कहीं जर्जर भवन में 90 किराएदार! समाधान दिवस में डीएम के सामने खुला शिकायतों का पिटारा
उत्तराखंड

किसी की जमीन बिकी, कहीं जर्जर भवन में 90 किराएदार! समाधान दिवस में डीएम के सामने खुला शिकायतों का पिटारा

by Seemaukb
September 7, 2026
Next Post
बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट बैठक आज।इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मोहर

बड़ी खबर: पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्त्वपूर्ण फैसले

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एंट्रोस्काॅपी जाॅच से मरीज़ की छोटी आंत की बीमारी का उपचार

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एंट्रोस्काॅपी जाॅच से मरीज़ की छोटी आंत की बीमारी का उपचार

February 24, 2024
उत्तरकाशी में आधी रात हिली धरती! 4.2 तीव्रता के भूकंप से बड़कोट-पुरोला तक महसूस हुए झटके

उत्तरकाशी में आधी रात हिली धरती! 4.2 तीव्रता के भूकंप से बड़कोट-पुरोला तक महसूस हुए झटके

August 10, 2026

Don't miss it

चमोली में सनसनी! मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले दो शव, इलाके में मचा हड़कंप
क्राइम

चमोली में सनसनी! मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले दो शव, इलाके में मचा हड़कंप

September 8, 2026
किसकी लापरवाही ने ली 7 जान? सत्य निकेतन हादसे में 5 छात्रों की दर्दनाक मौत
देश-दुनिया

किसकी लापरवाही ने ली 7 जान? सत्य निकेतन हादसे में 5 छात्रों की दर्दनाक मौत

September 8, 2026
8th Pay Commission: पेंशनरों की बल्ले-बल्ले? ₹22,450 से ₹57,697 का आंकड़ा कैसे आया, जानें पूरी सच्चाई
देश-दुनिया

8th Pay Commission: पेंशनरों की बल्ले-बल्ले? ₹22,450 से ₹57,697 का आंकड़ा कैसे आया, जानें पूरी सच्चाई

September 8, 2026
देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन, 208 मुकदमे दर्ज; 237 आरोपी पहुंचे जेल
उत्तराखंड

सड़क खोदकर छोड़ने वालों की खैर नहीं! देहरादून DM ने कसी नकेल, 15 दिन में काम पूरा करने का फरमान

September 7, 2026
किसी की जमीन बिकी, कहीं जर्जर भवन में 90 किराएदार! समाधान दिवस में डीएम के सामने खुला शिकायतों का पिटारा
उत्तराखंड

किसी की जमीन बिकी, कहीं जर्जर भवन में 90 किराएदार! समाधान दिवस में डीएम के सामने खुला शिकायतों का पिटारा

September 7, 2026
बड़ी खबर : फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण बरी, 15 साल पुराने मामले का CBI कोर्ट ने किया निपटारा
देश-दुनिया

बड़ी खबर : फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण बरी, 15 साल पुराने मामले का CBI कोर्ट ने किया निपटारा

September 7, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • चमोली में सनसनी! मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले दो शव, इलाके में मचा हड़कंप
  • किसकी लापरवाही ने ली 7 जान? सत्य निकेतन हादसे में 5 छात्रों की दर्दनाक मौत
  • 8th Pay Commission: पेंशनरों की बल्ले-बल्ले? ₹22,450 से ₹57,697 का आंकड़ा कैसे आया, जानें पूरी सच्चाई

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.