Thursday, July 30, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

अपराध, राजनीति और रसूख का खेल: विक्रम की कहानी का खूनी अंत

February 14, 2026
in क्राइम
अपराध, राजनीति और रसूख का खेल: विक्रम की कहानी का खूनी अंत
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून/जमशेदपुर। झारखंड से जुड़े कुख्यात अपराधी विक्रम शर्मा की देहरादून में हत्या कर दी गई। विक्रम का नाम जमशेदपुर में कई चर्चित हत्याकांडों, फायरिंग और बम धमाकों की साजिशों में सामने आ चुका था। ताइक्वांडो सिखाने से शुरुआत करने वाला विक्रम धीरे-धीरे अपराध जगत का ऐसा नाम बन गया, जिसका प्रभाव राजनीति, प्रेस और पुलिस महकमे तक बताया जाता रहा।

ताइक्वांडो से अपराध की दुनिया तक का सफर

विक्रम शर्मा के पिता अमित लाल उत्तराखंड से झारखंड टाटा स्टील में नौकरी के लिए शिफ्ट हुए थे। शुरुआती दौर में विक्रम ताइक्वांडो का प्रशिक्षण देता था और बीएमपी ग्राउंड में कोचिंग करता था। इसी दौरान उसकी पहचान झारखंड के चर्चित गैंगस्टर अखिलेश सिंह से हुई, जो कभी उसका छात्र रहा।

You might also like

करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड अब भी फरार! दून पुलिस ने शाश्वत गर्ग के घर पर की कुर्की

ब्रेकिंग : 40 हजार रिश्वत लेते उरेडा के परियोजना अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार

भ्रष्टाचारियों पर क्यों मेहरबान सिस्टम? 40 मामलों में अभियोजन स्वीकृति अब भी लंबित

परिवारिक स्तर पर भी दोनों के संबंध बने रहे। विक्रम का छोटा भाई अरविंद शर्मा, अखिलेश सिंह का करीबी बताया जाता है। वर्ष 1999 में तेल कारोबारी ओम प्रकाश काबरा के अपहरण मामले में पुलिस ने विक्रम के घर छापा मारा था। यही वह समय था जब पहली बार विक्रम का नाम पुलिस रिकॉर्ड में आरोपी के तौर पर सामने आया।

भाई के हत्याकांड से बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, वर्ष 1998 में जमशेदपुर में कारोबारी अशोक शर्मा की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में विक्रम के भाई अरविंद शर्मा का नाम सामने आया। बाद में अरविंद ने अशोक शर्मा की पत्नी पिंकी से शादी कर ली। इस घटना के बाद से अरविंद फरार बताया जाता है।

कई चर्चित घटनाओं में नाम

जमशेदपुर पुलिस के अनुसार विक्रम का नाम कई हाई-प्रोफाइल मामलों में सामने आया, जिनमें शामिल हैं:

  1. श्री लेदर्स के मालिक आशीष डे की हत्या
  2. रवि चौरसिया पर फायरिंग
  3. पूर्व जज आर.पी. रवि पर फायरिंग
  4. कांग्रेस नेता नट्टू झा के कार्यालय पर गोलीकांड

इसके अलावा टाटा स्टील के सुरक्षा अधिकारी जयराम हत्याकांड और बम धमाके की घटनाओं में भी उसकी संलिप्तता बताई गई। इन मामलों में अखिलेश सिंह के साथ उसकी भूमिका की भी चर्चा रही। अखिलेश सिंह फिलहाल दुमका जेल में बंद है।

‘थ्री पी’ मैनेजमेंट में माहिर

झारखंड में विक्रम को ‘थ्री पी’ यानी पॉलिटिशियन, प्रेस और पुलिस मैनेजमेंट में माहिर माना जाता था। सूत्रों के मुताबिक उसका कई बड़े नेताओं से संपर्क था और वह आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में भी जुटा था। बताया जाता है कि चुनावी रणनीति की जिम्मेदारी उसने अखिलेश सिंह को सौंपी थी, जो जेल में रहते हुए भी सक्रिय था।

न्यूज पोर्टल और रंगदारी के आरोप

पुलिस सूत्रों के अनुसार विक्रम झारखंड में एक न्यूज पोर्टल से भी जुड़ा था, जिसमें अन्य लोगों की साझेदारी बताई जाती है। उस पर ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप भी लगते रहे। इलाके में उसका खासा दबदबा और खौफ बताया जाता था।

देहरादून में हत्या से सनसनी

अब देहरादून में उसकी हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्या के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

विक्रम की आपराधिक पृष्ठभूमि और राजनीतिक सक्रियता को देखते हुए इस हत्याकांड को अहम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में जांच से कई और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Tags: Akhilesh Singh Gangcrime news UttarakhandDehradun MurderGangster Killing in DehradunHigh Profile Murder CaseJamshedpur Crime NewsJharkhand Crime UpdateJharkhand Gangster Vikram SharmaPolitical Crime NexusVikram Sharma Murder Case
Previous Post

डीएम ने ‘नंदा–सुनंदा’ से 34 बेटियों की रुकी पढ़ाई को दी नई उड़ान, 9 लाख से पुनर्जीवित हुई शिक्षा

Next Post

Staff Selection Commission MTS परीक्षा में हाईटेक नकल रैकेट का भंडाफोड़

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड अब भी फरार! दून पुलिस ने शाश्वत गर्ग के घर पर की कुर्की
क्राइम

करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड अब भी फरार! दून पुलिस ने शाश्वत गर्ग के घर पर की कुर्की

by Seemaukb
July 25, 2026
ब्रेकिंग : 40 हजार रिश्वत लेते उरेडा के परियोजना अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार
क्राइम

ब्रेकिंग : 40 हजार रिश्वत लेते उरेडा के परियोजना अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार

by Seemaukb
July 24, 2026
Next Post
Staff Selection Commission MTS परीक्षा में हाईटेक नकल रैकेट का भंडाफोड़

Staff Selection Commission MTS परीक्षा में हाईटेक नकल रैकेट का भंडाफोड़

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर : सुप्रीम कोर्ट ने फरार इनकम टैक्स कमिश्नर को 3 सप्ताह के अंदर सरेंडर करने के दिए आदेश।

बड़ी खबर : सुप्रीम कोर्ट ने फरार इनकम टैक्स कमिश्नर को 3 सप्ताह के अंदर सरेंडर करने के दिए आदेश।

April 30, 2022
देहरादून जिला प्रशासन की अनोखी पहल — सड़क से स्कूल तक बच्चों के जीवन में ला रहा उजियारा

देहरादून जिला प्रशासन की अनोखी पहल — सड़क से स्कूल तक बच्चों के जीवन में ला रहा उजियारा

October 29, 2025

Don't miss it

स्मार्टफोन बना सफलता की चाबी! 22 साल के युवक ने खड़ी की करोड़ों की कंपनी
देश-दुनिया

स्मार्टफोन बना सफलता की चाबी! 22 साल के युवक ने खड़ी की करोड़ों की कंपनी

July 30, 2026
देहरादून में HIV पर बड़ा एक्शन! हाई रिस्क इलाकों की होगी GIS मैपिंग, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड

देहरादून में HIV पर बड़ा एक्शन! हाई रिस्क इलाकों की होगी GIS मैपिंग, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

July 29, 2026
गुरु पूर्णिमा पर श्री दरबार साहिब में गूंजा गुरु महिमा का संदेश, हजारों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था
उत्तराखंड

गुरु पूर्णिमा पर श्री दरबार साहिब में गूंजा गुरु महिमा का संदेश, हजारों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

July 29, 2026
गढ़वाल आयुक्त का बड़ा एक्शन: बंद सड़कें तुरंत खोलें, राहत कार्यों में नहीं चलेगी लापरवाही
उत्तराखंड

गढ़वाल आयुक्त का बड़ा एक्शन: बंद सड़कें तुरंत खोलें, राहत कार्यों में नहीं चलेगी लापरवाही

July 29, 2026
संसद में राहुल गांधी के ‘इडियट’ और ‘अंधभक्त’ बयान पर हंगामा, रिकॉर्ड से हटाई गई टिप्पणी
देश-दुनिया

संसद में राहुल गांधी के ‘इडियट’ और ‘अंधभक्त’ बयान पर हंगामा, रिकॉर्ड से हटाई गई टिप्पणी

July 29, 2026
LPG सिलेंडर का खर्च करेगा आधा! होटल-ढाबा कारोबारियों के लिए Pellet Stove बना गेम चेंजर
उत्तराखंड

LPG सिलेंडर का खर्च करेगा आधा! होटल-ढाबा कारोबारियों के लिए Pellet Stove बना गेम चेंजर

July 28, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • स्मार्टफोन बना सफलता की चाबी! 22 साल के युवक ने खड़ी की करोड़ों की कंपनी
  • देहरादून में HIV पर बड़ा एक्शन! हाई रिस्क इलाकों की होगी GIS मैपिंग, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
  • गुरु पूर्णिमा पर श्री दरबार साहिब में गूंजा गुरु महिमा का संदेश, हजारों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.