Saturday, June 13, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

कुंभ 2027 की तैयारी तेज: गंगा को स्वच्छ रखने के लिए हरिद्वार में बड़ा एक्शन प्लान

एनएमसीजी विशेषज्ञों की टीम ने किया कुंभ क्षेत्र का निरीक्षण, मेला प्रशासन के साथ सैनिटेशन व्यवस्था पर मंथन

March 11, 2026
in उत्तराखंड
कुंभ 2027 की तैयारी तेज: गंगा को स्वच्छ रखने के लिए हरिद्वार में बड़ा एक्शन प्लान
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। आगामी वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेला 2027 की तैयारियां हरिद्वार में तेज हो गई हैं। देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए मेला प्रशासन द्वारा गंगा की स्वच्छता, निर्मलता और मेला क्षेत्र की साफ-सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका की पहल पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) के विशेषज्ञों की टीम ने बुधवार को कुंभ मेला क्षेत्र का विस्तृत भ्रमण किया।

इस दौरान विशेषज्ञों ने ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन के साथ-साथ बेहतर सैनिटेशन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मेला प्रशासन के साथ विस्तार से चर्चा की। टीम ने नई तकनीकों, विभिन्न अध्ययनों और प्रयागराज कुंभ के अनुभवों को भी साझा किया, ताकि हरिद्वार कुंभ में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

You might also like

13 जून को घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, IMA परेड के चलते बदलेगा पूरा ट्रैफिक सिस्टम

14 जून को देहरादून बनेगा परीक्षा का रणक्षेत्र, 116 केंद्रों पर होगी UKSSSC की बड़ी परीक्षा

पिछले साल तबाही, इस साल भी डर बरकरार! स्यानाचट्टी में सुरक्षा इंतजामों का इंतजार

प्रमुख कुंभ क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

एनएमसीजी की टीम ने मेला प्रशासन, नगर निगम और पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ हरकी पैड़ी, बैरागी कैंप, दक्ष द्वीप, कनखल, नीलधारा और गौरीशंकर सहित विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान आगामी कुंभ मेले के दौरान इन क्षेत्रों में स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की गई।

स्वच्छता और सीवरेज प्रबंधन रहेगा सबसे बड़ी प्राथमिकता

कुंभ क्षेत्र के निरीक्षण के बाद आयोजित बैठक में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कहा कि गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखना मेला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के दौरान लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में कूड़ा प्रबंधन और सीवरेज व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना एक बड़ी चुनौती होती है, जिसके लिए विशेष तैयारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में साफ-सुथरे और आधुनिक शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

वैज्ञानिक और टिकाऊ अपशिष्ट प्रबंधन पर जोर

बैठक में मेला क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन की समग्र कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कचरा संग्रहण, कचरा पृथक्करण, निस्तारण व्यवस्था, अस्थायी शौचालयों की स्थापना, सीवरेज प्रबंधन, सेप्टेज प्रबंधन और घाटों की नियमित सफाई जैसे मुद्दों पर प्रस्तुतीकरण भी दिया गया।

अधिकारियों ने इस बात पर विशेष बल दिया कि कुंभ मेले के दौरान गंगा की अविरलता और निर्मलता बनाए रखने के लिए वैज्ञानिक और टिकाऊ व्यवस्थाएं विकसित की जाएं।

6 फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की योजना

मेला क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में कूड़ेदान, कचरा संग्रहण केंद्र और अपशिष्ट परिवहन व्यवस्था विकसित की जाएगी। इसके अलावा अस्थायी शिविर स्थलों में अपशिष्ट निस्तारण के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसी क्रम में 06 एफएसटीपी (Fecal Sludge Treatment Plant) स्थापित करने की भी योजना बनाई गई है।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर एनएमसीजी की विशेषज्ञ टीम में टेरी स्कूल ऑफ एडवांस्ड स्टडीज के प्रो. शलीन सिंघल, होकाईडो यूनिवर्सिटी (जापान) के प्रो. राम अवतार, आईआईटी बीएचयू के रिसर्च एसोसिएट डॉ. तरुण यादव, स्टेट मिशन फॉर क्लीन गंगा उत्तराखंड के आरबीएम डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव, नगर निगम हरिद्वार के आयुक्त नंदन सिंह, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह गिल तथा पेयजल निगम की परियोजना प्रबंधक (गंगा) मीनाक्षी मित्तल वशिष्ठ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Clean Ganga Mission HaridwarGanga cleanliness campaignHar Ki Pauri Kumbh preparationHaridwar Kumbh preparationsHaridwar Kumbh waste managementHaridwar sanitation planKumbh Mela 2027 HaridwarKumbh Mela infrastructureKumbh sanitation managementNMCG inspection Haridwar
Previous Post

कम लागत में बड़ा मुनाफा: बकरी पालन के लिए सरकार दे रही ₹5 लाख तक लोन

Next Post

गैरसैंण का सत्र, ठंडी हवा और गरम राजनीति! क्या बनेगी स्थायी राजधानी?

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

13 जून को घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, IMA परेड के चलते बदलेगा पूरा ट्रैफिक सिस्टम
उत्तराखंड

13 जून को घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, IMA परेड के चलते बदलेगा पूरा ट्रैफिक सिस्टम

by Seemaukb
June 12, 2026
14 जून को देहरादून बनेगा परीक्षा का रणक्षेत्र, 116 केंद्रों पर होगी UKSSSC की बड़ी परीक्षा
उत्तराखंड

14 जून को देहरादून बनेगा परीक्षा का रणक्षेत्र, 116 केंद्रों पर होगी UKSSSC की बड़ी परीक्षा

by Seemaukb
June 12, 2026
Next Post
गैरसैंण में गरमाएगा सदन: बजट सत्र के दूसरे दिन 600 सवाल, कई अहम अध्यादेश होंगे पेश

गैरसैंण का सत्र, ठंडी हवा और गरम राजनीति! क्या बनेगी स्थायी राजधानी?

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बिग ब्रेकिंग:- इस विभाग में हुए बंपर तबादले। देखिए लिस्ट

बिग ब्रेकिंग:- इस विभाग में हुए बंपर तबादले। देखिए लिस्ट

July 9, 2022
बड़ी खबर: शिक्षकों के तबादले को लेकर सरकार बनाएगी ठोस निति।

बड़ी खबर: शिक्षकों के तबादले को लेकर सरकार बनाएगी ठोस निति।

April 1, 2022

Don't miss it

13 जून को घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, IMA परेड के चलते बदलेगा पूरा ट्रैफिक सिस्टम
उत्तराखंड

13 जून को घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, IMA परेड के चलते बदलेगा पूरा ट्रैफिक सिस्टम

June 12, 2026
Padma Shri Jaspal Rana Death News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
देश-दुनिया

Padma Shri Jaspal Rana Death News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

June 12, 2026
14 जून को देहरादून बनेगा परीक्षा का रणक्षेत्र, 116 केंद्रों पर होगी UKSSSC की बड़ी परीक्षा
उत्तराखंड

14 जून को देहरादून बनेगा परीक्षा का रणक्षेत्र, 116 केंद्रों पर होगी UKSSSC की बड़ी परीक्षा

June 12, 2026
मौसम का डबल अटैक! तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से अलर्ट
मौसम

मौसम का कहर! अगले 3 घंटे भारी, बिजली-ओलावृष्टि और तूफानी हवाओं का अलर्ट

June 12, 2026
दरबार श्री गुरु राम राय जी की जमीन पर कब्जे की कोशिश! संगतों ने घेरा, पत्थरबाजी के बीच आरोपी पुलिस के हवाले
क्राइम

दरबार श्री गुरु राम राय जी की जमीन पर कब्जे की कोशिश! संगतों ने घेरा, पत्थरबाजी के बीच आरोपी पुलिस के हवाले

June 11, 2026
दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर वाहन गहरी खाई में गिरा, 4 की मौत, 4 घायल
हादसा

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर वाहन गहरी खाई में गिरा, 4 की मौत, 4 घायल

June 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • 13 जून को घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, IMA परेड के चलते बदलेगा पूरा ट्रैफिक सिस्टम
  • Padma Shri Jaspal Rana Death News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
  • 14 जून को देहरादून बनेगा परीक्षा का रणक्षेत्र, 116 केंद्रों पर होगी UKSSSC की बड़ी परीक्षा

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.