Thursday, September 17, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर: इस आईएएस अधिकारी को गिरफ्तारी के बाद रिमांड पर लेने की तैयारी

June 23, 2022
in उत्तराखंड
बड़ी खबर: इस आईएएस अधिकारी को गिरफ्तारी के बाद रिमांड पर लेने की तैयारी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: विजिलेंस ने आईएएस रामविलास यादव को आय से अधिक संपत्ति के मामले में 14 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। 

आपको बता दे कि विजिलेंस द्वारा आय से अधिक संपत्ति मामले में 14 घंटे पूछताछ के बाद भी अफसर रामविलास ने अपना मुंह नहीं खोला है। आईएएस रामविलास यादव को आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांंड पर लेने की तैयारी कर रही है।

You might also like

ड्राफ्ट खत्म, टीमें फाइनल! 21 सितंबर से UPL 2026 में दिखेगा क्रिकेट सितारों का दम

जन्मदिन पर बच्चों के बीच पहुंचे CM धामी, केक काटा तो खिल उठे दिव्यांग बच्चों के चेहरे

DMF के दरवाजे पहुंचा हरिपुर ज़मन सिंह इंटर कॉलेज का मामला: 400 से अधिक बच्चों के लिए ₹3 करोड़ के नए भवन की मांग, खान अधिकारी से मिले किसान पुत्र कार्तिक उपाध्याय

रामविलास यादव  किसी भी रूप से पूछताछ और जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ को आगे बढ़ाया जाएगा। विजिलेंस के मुताबिक यादव शुरू से ही इस मामले में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

उत्तराखंड विजिलेंस के एडीजी अमित सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जिस तरह से हाईकोर्ट के आदेश पर उन्हें विजिलेंस ऑफिस में दस्तावेज और सुबूत के पेपर लेकर पहुंचना था, ऐसा रामविलास यादव ने कुछ नहीं किया। ना ही आय से अधिक संपत्ति जांच की किसी बात का उन्होंने संतुष्ट करने वाला कोई जवाबनही दिया। 

उनके पास बेटी और पत्नी की संपत्ति का भी कोई लेखा-जोखा नही है। विजिलेंस के मुताबिक आईएएस रामविलास यादव की बेटी के अकाउंट से 15 लाख की नकदी बरामद हुई है. इस नकदी का कोई लेखा-जोखा नहीं है. उसकी भी जांच हो रही है. पत्नी के अकाउंट और संपत्ति का भी कोई सुबूत सामने नहीं आया है. इसको भी विजिलेंस जांच में शामिल किया गया है।

आय से अधिक संपत्ति मामला: विजिलेंस की 14 घंटे की पूछताछ के बाद IAS रामविलास यादव गिरफ्तार70 लाख की एफडी का हिसाब-किताब नहीं: 

रामविलास यादव की 70 लाख की एफडी भी जांच में आई है. इस एफडी का भी कोई लेखा-जोखा प्राप्त नहीं हुआ है. विजिलेंस के मुताबिक रामविलास यादव सरकारी सेवा में हैं।उनकी पत्नी भी नौकरी करती हैं. उनकी आमदनी के हिसाब से संपत्ति 500% से अधिक है. ये संपत्ति जांच के घेरे में है. कई ऐसी संपत्तियां हैं जिनको उन्होंने ट्रस्ट का बताया है। इन संपत्तियों में लखनऊ में प्राइमरी स्कूल के साथ बिल्डिंग को भी उन्होंने दर्शाया है। लेकिन कोई आय स्रोत का लेखा-जोखा सामने नहीं आया है।

बैंक लॉकर, प्रॉपर्टी के कागजात का जवाब नहीं दिया: विजिलेंस के मुताबिक आरोपी आईएएस अधिकारी रामविलास यादव ने कोर्ट आदेश के उपरांत पूछताछ में किसी भी आय से अधिक संपत्ति का सही जवाब नहीं दिया।

पूछताछ के दौरान क्रमवार प्रश्न के तहत अलग-अलग प्रॉपर्टी के क्रय विक्रय का विवरण पूछा गया. बैंक लॉकर और देहरादून आवास पर मिले प्रॉपर्टी कागजात के बारे में पूछा गया. इसके बारे में कहा गया कि मैं इसका उत्तर बाद में दूंगा या मेरी पत्नी ही बता सकती हैं। जबकि दोनों ने ही इसका कोई जवाब नहीं दिया।

असीमित प्रॉपर्टी के बारे में चुप रहे रामविलास यादव: आरोपी अधिकारी रामविलास यादव ने अपने दिलकुशा विहार रानीकोठी लखनऊ स्थित आवास और गुडंबा में स्थित, संचालित जनता विद्यालय पर किए गए काम के स्रोत व आय व्यय स्रोतों के बारे में कुछ भी कोई जवाब नहीं दिया. नोएडा में क्रय किए गए फ्लैट की रजिस्ट्री में रामविलास यादव और कुसुम यादव का नाम होने के विषय में आरोपी ने बताया कि क्रय करते हुए पुत्री नाबालिग थी. इसलिए हमारा नाम भी फ्लैट रजिस्ट्री खरीद में जोड़ा गया।

आय 50 लाख, खर्च 3 करोड़ से ज्यादा: गाजीपुर जिले में 10 बीघा की पैतृक जमीन होना बताया गया. वहीं शेष भूखंडों के बारे में कुछ भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया. वहीं ट्रस्ट की 70 लाख की एफडी के बारे में भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. अभी तक की पूछताछ में चैट पीरियड में कुल आय 50 लाख 48 हजार और व्यय 3 करोड़ 12 लाख 37 से अधिक होना पाया जा रहा है, जिससे आय से अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने की प्रबल संभावना है।

आखिर कैसे एक शिकायत ने बढ़ाई रामविलास यादव की मुश्किल, योगी ने लिया था पहले एक्शन रामविलास को रिमांड पर लेने की तैयारी: 

विजिलेंस के मुताबिक आरोपी और उसके द्वारा आय-व्यय की सारी रकम के बारे में कुछ भी सही से नहीं बताया गया. जिससे स्पष्ट होता है कि आरोपी अधिकारी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित अधिनियम 2018 की धारा 13(1) ख सपठित धारा 13 (2) का जुर्म किया है. इसी के आधार में आईएएस रामविलास यादव को पूछताछ के दौरान बीती रात 2:15 पर सतर्कता अधिष्ठान में गिरफ्तार किया गया।आज कोर्ट में पेश कर रिमांंड पर लेने की तैयारी है।

रात सवा दो बजे हुए गिरफ्तार: आय से अधिक संपत्ति मामले में 14 घंटों की पूछताछ के उपरांत आखिरकार आईएएस रामविलास यादव को रात 2.15 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। देहरादून विजिलेंस मुख्यालय में रात तकरीबन 2:15 में उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी की गई। इससे पहले बुधवार को हाईकोर्ट के आदेश अनुसार दोपहर 12:48 पर रामविलास विजिलेंस मुख्यालय जांच के दस्तावेजों पर जवाब देने और पूछताछ के लिए पहुंचे थे। जिसके बाद उनके साथ 14 घंटे की पूछताछ में लगभग 70 सवाल पूछे गए. रामविलास से मैराथन रूप में पूछताछ के दौरान विजिलेंस के 1 SP, 2 डिप्टी एसपी, 6 इंस्पेक्टर और 1 ज्वाइंट डायरेक्टर ने आय से अधिक संपत्ति के जांच दस्तावेजों को लेकर पूछताछ की कार्रवाई को अंजाम दिया।

डायबिटीज के मरीज बताए गए रामविलास यादव: जानकारी के अनुसार देहरादून विजिलेंस मुख्यालय में बुधवार दोपहर से लेकर देर रात चली पूछताछ की कार्रवाई के दौरान यादव ने खुद को शुगर का मरीज बताया. जिसके चलते उन्हें बीच में रेस्ट भी दिया गया. दोपहर के समय विजिलेंस ने उनके आवास से भोजन मंगा कर खाना खिलाया. वहीं कुछ देर रेस्ट के बाद जांच की लंबी सवालों की फेहरिस्त में पूछताछ चलती रही. रात 2 बजकर 15 मिनट पर आखिरकार रामविलास यादव की गिरफ्तारी की गई. इससे पहले उन्हें बुधवार शाम शासन से सस्पेंड कर दिया गया था। ऐसे में अब रामविलास की गिरफ्तारी से उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं.

IAS रामविलास यादव के ठिकानों पर उत्तराखंड विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला गिरफ्तारी से सेवानिवृत्ति की धनराशि और पेंशन रुक सकती है: 

आय से अधिक संपत्ति में फंसे आईएएस रामविलास यादव आगामी 30 जून 2022 को रिटायर होने जा रहे थे। इससे पहले ही उन को सस्पेंड करने के बाद गिरफ्तारी हुई है। इस कार्रवाई से अब यादव की सेवानिवृत्ति, ग्रेच्युटी फंड जैसी धनराशि और पेंशन तक रुक सकती है।

कौन हैं रामविलास यादव? : IAS रामविलास यादव पहले सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण और मंडी परिषद में एडिशनल डायरेक्टर रह चुके हैं. वर्तमान में उत्तराखंड में सचिव के पद पर कार्यरत हैं. 2019 में आईएएस यादव यूपी से उत्तराखंड आए थे। विजिलेंस टीम ने उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वह गैर​हाज़िर रहे। तीन सदस्यों वाली जांच कमेटी को गुमराह करने के आरोप भी उन पर लगे।

Tags: letest Uttrakhand IAS news Hindi samachartoday's latest Uttarakhand IAS news in HindiUttarakhand broadcast news
Previous Post

बड़ी खबर: छात्रवृत्ति घोटाले में ईडी ने डेढ़ सौ से अधिक शिक्षण संस्थानों को किया नोटिस जारी

Next Post

बड़ी खबर: यहाँ हुई अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाई। दो डम्पर सीज

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

ड्राफ्ट खत्म, टीमें फाइनल! 21 सितंबर से UPL 2026 में दिखेगा क्रिकेट सितारों का दम
उत्तराखंड

ड्राफ्ट खत्म, टीमें फाइनल! 21 सितंबर से UPL 2026 में दिखेगा क्रिकेट सितारों का दम

by Seemaukb
September 16, 2026
जन्मदिन पर बच्चों के बीच पहुंचे CM धामी, केक काटा तो खिल उठे दिव्यांग बच्चों के चेहरे
उत्तराखंड

जन्मदिन पर बच्चों के बीच पहुंचे CM धामी, केक काटा तो खिल उठे दिव्यांग बच्चों के चेहरे

by Seemaukb
September 16, 2026
Next Post
बड़ी खबर: यहाँ हुई अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाई। दो डम्पर सीज

बड़ी खबर: यहाँ हुई अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाई। दो डम्पर सीज

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ा खुलासा : असिस्टेंट प्रोफेसर की आत्महत्या मामले में नया मोड़। भाजपा ने ही उठाए सरकार के फैसले पर सवाल

बड़ा खुलासा : असिस्टेंट प्रोफेसर की आत्महत्या मामले में नया मोड़। भाजपा ने ही उठाए सरकार के फैसले पर सवाल

June 9, 2023
LPG पर सियासी तकरार: सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने छोड़ा सदन

LPG पर सियासी तकरार: सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने छोड़ा सदन

March 13, 2026

Don't miss it

ड्राफ्ट खत्म, टीमें फाइनल! 21 सितंबर से UPL 2026 में दिखेगा क्रिकेट सितारों का दम
उत्तराखंड

ड्राफ्ट खत्म, टीमें फाइनल! 21 सितंबर से UPL 2026 में दिखेगा क्रिकेट सितारों का दम

September 16, 2026
जन्मदिन पर बच्चों के बीच पहुंचे CM धामी, केक काटा तो खिल उठे दिव्यांग बच्चों के चेहरे
उत्तराखंड

जन्मदिन पर बच्चों के बीच पहुंचे CM धामी, केक काटा तो खिल उठे दिव्यांग बच्चों के चेहरे

September 16, 2026
DMF के दरवाजे पहुंचा हरिपुर ज़मन सिंह इंटर कॉलेज का मामला: 400 से अधिक बच्चों के लिए ₹3 करोड़ के नए भवन की मांग, खान अधिकारी से मिले किसान पुत्र कार्तिक उपाध्याय
उत्तराखंड

DMF के दरवाजे पहुंचा हरिपुर ज़मन सिंह इंटर कॉलेज का मामला: 400 से अधिक बच्चों के लिए ₹3 करोड़ के नए भवन की मांग, खान अधिकारी से मिले किसान पुत्र कार्तिक उपाध्याय

September 15, 2026
जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, 23 अधूरी योजनाओं को जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम
उत्तराखंड

जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, 23 अधूरी योजनाओं को जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

September 15, 2026
देहरादून में 17 सितंबर से बजेगा ‘सेवा’ का बिगुल, 18 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
उत्तराखंड

देहरादून में 17 सितंबर से बजेगा ‘सेवा’ का बिगुल, 18 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

September 15, 2026
UPL 2026: 21 सितंबर से देहरादून में गूंजेगा T20 का रोमांच, पुरुष-महिला खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
क्रिकेट

UPL 2026: 21 सितंबर से देहरादून में गूंजेगा T20 का रोमांच, पुरुष-महिला खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

September 15, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • ड्राफ्ट खत्म, टीमें फाइनल! 21 सितंबर से UPL 2026 में दिखेगा क्रिकेट सितारों का दम
  • जन्मदिन पर बच्चों के बीच पहुंचे CM धामी, केक काटा तो खिल उठे दिव्यांग बच्चों के चेहरे
  • DMF के दरवाजे पहुंचा हरिपुर ज़मन सिंह इंटर कॉलेज का मामला: 400 से अधिक बच्चों के लिए ₹3 करोड़ के नए भवन की मांग, खान अधिकारी से मिले किसान पुत्र कार्तिक उपाध्याय

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.