देहरादून: चमोली जिले की एक युवती ने गढ़वाल राइफल्स के जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कराया है।
युवती ने आरोप लगाया है। कि जवान ने शादी का वादा करके सगाई दूसरी जगह कर ली है।और युवती को अब धमकियां दे रहा है।
आपको बता दे कि आरोपी जवान भी चमोली जिले का रहने वाला है। हाल ही में जवान की पोस्टिंग पिथौरागढ़ जिले में है।
स्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि पीड़िता युवती ने एसपी चमोली को तहरीर दी वहां से केस दर्ज करने के लिए दून भेजा गया तहरीर युवती का आरोप है कि छठवी गढ़वाल राइफल्स पिथौरागढ़ में तैनात प्रीतम सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी बछेर चमोली से उसकी शादी तय हुई।
युवती ने आरोप लगाया कि जवान ने उन्हें हरिद्वार, ऋषिकेश, मेरठ,और दून के अलग-अलग होटलो में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
युवती का कहना है कि जवान ने वादा करके जोशीमठ में अपनी सगाई कर ली है।संपर्क करने पर जवान ने शादी करने से मना कर दिया। कोतवाल चौहान ने बताया कि पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज करने के साथ ही जल्द ही मेडिकल कराएगी।














