Wednesday, April 15, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

SGRR मेडिकल कॉलेज में ‘इथिक्स एवं गुड क्लीनिकल एंड लैब प्रैक्टिस’ पर कार्यशाला का आयोजन,100 से अधिक मेडिकल विद्यार्थियों ने लिया प्रतिभाग

July 30, 2025
in हेल्थ
SGRR मेडिकल कॉलेज में ‘इथिक्स एवं गुड क्लीनिकल एंड लैब प्रैक्टिस’ पर कार्यशाला का आयोजन,100 से अधिक मेडिकल विद्यार्थियों ने लिया प्रतिभाग
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

बड़ी खबर : अब नहीं चलेगा बाहर की दवा का खेल, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा एक्शन

अभी से डेंगू का खतरा! देहरादून में बढ़े केस, अस्पतालों को हाई अलर्ट

अल्मोड़ा में आयुर्वेदिक-यूनानी चिकित्सा संघ का चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी घोषित

SGRR मेडिकल कॉलेज में ‘इथिक्स एवं गुड क्लीनिकल एंड लैब प्रैक्टिस’ पर कार्यशाला का आयोजन,100 से अधिक मेडिकल विद्यार्थियों ने लिया प्रतिभाग

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRRIMHS) के ऑडिटोरियम में बुधवार को “इथिक्स एवं गुड क्लीनिकल एंड लैब प्रैक्टिस” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में संस्थान के मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट, डीएम व एमसीएच कोर्स कर रहे 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यशाला का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य डॉ. अशोक नायक एवं निदेशक डॉ. मनोज गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत एफएमटी विभागाध्यक्ष डॉ. ललित कुमार वाष्र्णेय ने “मेडिकल सेवा में नैतिक दायित्व और डॉक्टरों की भूमिका” विषय पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रोफेशनल आचरण, मरीजों के प्रति डॉक्टरों की जिम्मेदारी एवं मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों की पालना की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रेस्क्रिप्शन, गोपनीयता और नैतिक दायित्वों पर चर्चा

कार्यशाला में डॉ. शालू बावा (फार्माकोलॉजी विभाग) ने नेशनल मेडिकल कमिशन द्वारा प्रेस्क्रिप्शन से जुड़े दिशानिर्देशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि डॉक्टरों द्वारा लिखा गया पर्चा पठनीय और स्पष्ट होना चाहिए ताकि मरीज और कैमिस्ट दोनों को भ्रम की स्थिति से बचाया जा सके। साथ ही उन्होंने जेनरिक दवाओं के नाम लिखने और एलोपैथी डॉक्टरों द्वारा केवल एलोपैथिक दवाएं ही प्रिस्क्राइब करने की कानूनी अनिवार्यता पर भी जोर दिया।

वरिष्ठ फिजीशियन प्रो. डॉ. नरदीप नैथानी ने “अच्छा नैदानिक अभ्यास एवं चिकित्सक-मरीज संबंध” विषय पर कहा कि डॉक्टर की सहानुभूतिपूर्ण सुनवाई ही मरीज में विश्वास जगाती है। डॉ. प्रतिभा सिंह ने मेडिकल इथिक्स कोड 2002 और 2023 के महत्वपूर्ण बिंदुओं को साझा करते हुए संवाद, गोपनीयता और पारदर्शिता को सर्वोपरि बताया।

मानवाधिकार, सहमति और कानूनी पहलुओं पर हुई गहन चर्चा

डॉ. सुमन बाला ने मरीजों के मानवाधिकारों पर जोर दिया, वहीं डॉ. हरिओम खंडेलवाल ने भारत में इच्छा मृत्यु से जुड़े कानूनी व चिकित्सा दृष्टिकोण पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. राजेश साहू ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की गाइडलाइंस के संदर्भ में मरीज की सहमति व डॉक्टरी गोपनीयता की महत्ता पर प्रकाश डाला।

इसके अलावा डॉ. बिंदु अग्रवाल, डॉ. नम्रता सक्सेना, डॉ. सुमित मेहता, डॉ. नारायण जीत सिंह, डॉ. अर्पणा भारद्वाज, डॉ. ए.वी. माथुर, डॉ. पुनीत ओहरी एवं डॉ. शाह आलम ने भी नैतिकता, मरीज अधिकार, डॉक्यूमेंटेशन व नैदानिक प्रक्रियाओं पर अपने विचार साझा किए।

कार्यशाला का संचालन डॉ. मेघा लूथरा ने किया, जबकि आयोजन समिति में डॉ. ललित कुमार वाष्र्णेय, डॉ. पुनीत ओहरी और डॉ. अंजलि चौधरी ने प्रमुख भूमिका निभाई।

शिक्षाप्रद कार्यशाला से मिला व्यावहारिक ज्ञान

कार्यशाला के समापन सत्र में प्रतिभागियों के प्रश्नों का विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया, जिससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान की गहरी समझ मिली। इस कार्यशाला ने युवा चिकित्सकों को नैतिक, व्यावसायिक और तकनीकी दृष्टिकोण से सशक्त किया, जो उन्हें भविष्य में एक जिम्मेदार और संवेदनशील चिकित्सक बनने की प्रेरणा देगा।

Tags: Clinical PracticeDehradun medical collegeDM MCh StudentsDoctor Patient RelationshipEthics in HealthcareLab PracticeMedical EthicsMedical TrainingMedical WorkshopSGRRIMHS
Previous Post

बड़ी राहत: डीएम सविन बंसल ने बदली एक लाचार मां की किस्मत, तीन बच्चों को मिला छात्रावास में दाखिला

Next Post

द्वाराहाट के गनोली बूथ पर दोबारा मतदान जारी, जानिए क्यों हुई पुनर्मतदान की नौबत

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बड़ी खबर : अब नहीं चलेगा बाहर की दवा का खेल, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा एक्शन
हेल्थ

बड़ी खबर : अब नहीं चलेगा बाहर की दवा का खेल, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा एक्शन

by Seemaukb
April 14, 2026
अभी से डेंगू का खतरा! देहरादून में बढ़े केस, अस्पतालों को हाई अलर्ट
हेल्थ

अभी से डेंगू का खतरा! देहरादून में बढ़े केस, अस्पतालों को हाई अलर्ट

by Seemaukb
April 7, 2026
Next Post
द्वाराहाट के गनोली बूथ पर दोबारा मतदान जारी, जानिए क्यों हुई पुनर्मतदान की नौबत

द्वाराहाट के गनोली बूथ पर दोबारा मतदान जारी, जानिए क्यों हुई पुनर्मतदान की नौबत

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

एक्सक्लूसिव:  भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए डॉ कल्पना सैनी के नाम पर लगाई मुहर। त्रिवेंद्र का नहीं आया नंबर

एक्सक्लूसिव: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए डॉ कल्पना सैनी के नाम पर लगाई मुहर। त्रिवेंद्र का नहीं आया नंबर

May 29, 2022
ब्रेकिंग:  मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश। आदेश जारी

ब्रेकिंग: मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश। आदेश जारी

May 13, 2022

Don't miss it

डाट काली मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, संकल्प पूजा कर मांगी राष्ट्र की खुशहाली – जानिए क्या लिया प्रण
उत्तराखंड

डाट काली मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, संकल्प पूजा कर मांगी राष्ट्र की खुशहाली – जानिए क्या लिया प्रण

April 14, 2026
उत्तराखंड में परिवार रजिस्टर में गड़बड़ियों पर धामी सरकार सख़्त, प्रदेशव्यापी जांच के आदेश
राजनीती

बड़ी खबर : महिला आरक्षण पर धामी का बड़ा दांव, सांसदों को सीधी चिट्ठी

April 14, 2026
बड़ी खबर : अब नहीं चलेगा बाहर की दवा का खेल, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा एक्शन
हेल्थ

बड़ी खबर : अब नहीं चलेगा बाहर की दवा का खेल, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा एक्शन

April 14, 2026
झूलाघाट बॉर्डर पर बड़ा एक्शन: 37 क्विंटल तस्करी का माल जब्त, तस्कर फरार
क्राइम

झूलाघाट बॉर्डर पर बड़ा एक्शन: 37 क्विंटल तस्करी का माल जब्त, तस्कर फरार

April 14, 2026
देहरादून में बड़ा धमाका: IFS के 13 बड़े अफसर इधर से उधर, वन विभाग में हड़कंप
उत्तराखंड

देहरादून में बड़ा धमाका: IFS के 13 बड़े अफसर इधर से उधर, वन विभाग में हड़कंप

April 14, 2026
देहरादून में PM मोदी का मेगा शो! एक्सप्रेस-वे लोकार्पण से पहले प्रशासन अलर्ट पर
उत्तराखंड

देहरादून में PM मोदी का मेगा शो! एक्सप्रेस-वे लोकार्पण से पहले प्रशासन अलर्ट पर

April 13, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • डाट काली मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, संकल्प पूजा कर मांगी राष्ट्र की खुशहाली – जानिए क्या लिया प्रण
  • बड़ी खबर : महिला आरक्षण पर धामी का बड़ा दांव, सांसदों को सीधी चिट्ठी
  • बड़ी खबर : अब नहीं चलेगा बाहर की दवा का खेल, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा एक्शन

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.