Wednesday, November 11, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

चार दिन का हाईवोल्टेज ड्रामा खत्म: नगरासू गुरुद्वारे से नीचे उतरे सभी निहंग

June 23, 2026
in उत्तराखंड
नगरासू गुरुद्वारे में घमासान: कब्जे, मारपीट और बंधक बनाने के आरोपों से मचा हड़कंप
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रुद्रप्रयाग। नगरासू स्थित दमदमा साहिब गुरुद्वारा में पिछले तीन दिनों से जारी गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया। गुरुद्वारे की तीसरी और चौथी मंजिल पर डटे सातों निहंग सोमवार को नीचे उतर आए। पंजाब से पहुंचे निहंग जत्थे और प्रशासन के बीच हुई वार्ता के बाद मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकला।

तीन दिन से चल रहा था गतिरोध

जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारे की तीसरी और चौथी मंजिल पर सात निहंग पिछले तीन दिनों से डटे हुए थे। रविवार देर रात प्रशासन के समझाने पर एक निहंग नीचे उतर आया था। सोमवार सुबह दो अन्य निहंग भोजन लेने के लिए लंगर स्थल पहुंचे, जिनमें से एक वापस चला गया जबकि दूसरे को पुलिस ने रोक लिया।

You might also like

रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी

भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी

जनगणना 2027: 16 नवंबर से खुद दर्ज करें जानकारी, दिसंबर से घर-घर पहुंचेगी टीम

दोपहर बाद पंजाब से पहुंचे निहंग जत्थे की मध्यस्थता और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बातचीत के बाद शेष चार निहंग भी नीचे आ गए। इसके साथ ही गुरुद्वारे में चल रहा विवाद समाप्त हो गया।

पत्थरबाजी और तलवार लहराने की भी हुई घटना

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार सुबह छत पर मौजूद कुछ निहंगों ने पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए पत्थरबाजी की। इस दौरान एक निहंग तलवार लहराते हुए आगे बढ़ा, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। हालांकि किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने लगाया तोड़फोड़ का आरोप

गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रबंधक बाबा बेअंत सिंह ने आरोप लगाया कि छत पर मौजूद निहंगों ने तीसरी और चौथी मंजिल पर तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा कि दीवारों और अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचाया गया तथा तोड़ी गई सामग्री का इस्तेमाल बचाव के साधन के रूप में किया जा रहा था।

डीएम और एसपी ने किया मौके का निरीक्षण

सोमवार को जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, एसडीएम ऊखीमठ अनिल रावत, एसडीएम रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी विकास पुंडीर और कोतवाली प्रभारी सुरेश बलूनी भी मौजूद रहे।

प्रशासनिक अधिकारियों ने निहंगों से बातचीत कर उनकी मांगें सुनीं और पूरे मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास किया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस, आईटीबीपी और अन्य एजेंसियां लगातार तैनात रहीं।

क्यों बढ़ा नगरासू गुरुद्वारा विवाद?

नगरासू स्थित दमदमा साहिब गुरुद्वारे में विवाद की शुरुआत गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी और निहंगों के बीच मतभेद के बाद हुई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बनने पर निहंग गुरुद्वारे की ऊपरी मंजिलों पर चले गए और खुद को अंदर बंद कर लिया।

सेवादारों और निहंगों का कहना है कि यह विवाद कर्णप्रयाग में हुई एक घटना और उनके साथियों की रिहाई की मांग से जुड़ा है। वहीं पुलिस प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि नगरासू गुरुद्वारा विवाद का कर्णप्रयाग की घटना से कोई संबंध नहीं है।

पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर के अनुसार, गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और शनिवार से लगातार निहंगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था। अंततः सोमवार को वार्ता सफल रही और सभी निहंग शांतिपूर्वक नीचे उतर आए।

Tags: Nagarasu Gurudwara ControversyNihang NewsRudraprayag newsUttarakhand newsदमदमा साहिब गुरुद्वारानगरासू गुरुद्वारा विवादनिहंग विवाद रुद्रप्रयागनिहारिका तोमरपंजाब निहंग जत्थाविशाल मिश्रा
Previous Post

खाई बनी काल! ड्यूटी से लौट रहे शिवपुरी चौकी प्रभारी की दर्दनाक मौत, पुलिस महकमे में मातम

Next Post

गर्मी से राहत नहीं, आफत की चेतावनी जरूर! उत्तराखंड के 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी
उत्तराखंड

रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी

by Seemaukb
November 10, 2026
भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी
उत्तराखंड

भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी

by Seemaukb
November 9, 2026
Next Post
IMD Alert: उत्तराखंड के इन 8 जिलों में आज बरसेगा मौसम का कहर, जारी हुआ येलो अलर्ट

गर्मी से राहत नहीं, आफत की चेतावनी जरूर! उत्तराखंड के 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर : कूल्हाल बॉर्डर पर बढ़ा तनाव, डीएम-एसएसपी की वार्ता के बाद पांवटा साहिब लौटा निहंग सिखों का जत्था

बड़ी खबर : कूल्हाल बॉर्डर पर बढ़ा तनाव, डीएम-एसएसपी की वार्ता के बाद पांवटा साहिब लौटा निहंग सिखों का जत्था

June 26, 2026
“घर का बजट बनेगा आसान, कुकिंग ऑयल में भारी गिरावट”

“घर का बजट बनेगा आसान, कुकिंग ऑयल में भारी गिरावट”

September 15, 2025

Don't miss it

एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान
क्राइम

एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान

November 10, 2026
रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी
उत्तराखंड

रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी

November 10, 2026
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
क्राइम

40 हजार के कर्ज ने ली कांस्टेबल की जान! लोन ऐप संचालकों की धमकी से टूट गया पुलिसकर्मी

November 10, 2026
भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी
उत्तराखंड

भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी

November 9, 2026
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट का बड़ा अपडेट, 1 लाख से ज्यादा नाम बाहर; 71.58 लाख मतदाताओं की फाइनल लिस्ट जारी
उत्तराखंड

जनगणना 2027: 16 नवंबर से खुद दर्ज करें जानकारी, दिसंबर से घर-घर पहुंचेगी टीम

November 9, 2026
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान
उत्तराखंड

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान

November 9, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान
  • रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी
  • 40 हजार के कर्ज ने ली कांस्टेबल की जान! लोन ऐप संचालकों की धमकी से टूट गया पुलिसकर्मी

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.