Wednesday, November 11, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

कुर्सी की डोली में मरीज ढोने को मजबूर ग्रामीण, 21वीं सदी में भी सड़कों से कटे हैं नैनीताल के गांव

January 5, 2026
in उत्तराखंड, हेल्थ
कुर्सी की डोली में मरीज ढोने को मजबूर ग्रामीण, 21वीं सदी में भी सड़कों से कटे हैं नैनीताल के गांव
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्टोरी: कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य में विकास के दावे जितने ऊँचे हैं, हकीकत कई गांवों में उतनी ही दर्दनाक है। नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक का महतोली गांव आज भी बुनियादी सड़क सुविधा से वंचित है। यहां मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस नहीं, बल्कि कुर्सी से बनी डोली का सहारा लेना पड़ता है।

You might also like

रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी

भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी

जनगणना 2027: 16 नवंबर से खुद दर्ज करें जानकारी, दिसंबर से घर-घर पहुंचेगी टीम

महतोली समेत आसपास के कई गांवों के घर आज भी मोटर मार्ग से कई किलोमीटर दूर बसे हैं। ग्रामीणों को घने जंगलों, उबड़-खाबड़ रास्तों और खड़ी चढ़ाइयों से होकर पैदल सफर करना पड़ता है। यह रास्ता सामान्य दिनों में तो मुश्किल है ही, लेकिन जब किसी की तबीयत अचानक बिगड़ जाए या किसी गर्भवती महिला को तत्काल इलाज की जरूरत हो, तब हालात बेहद गंभीर हो जाते हैं।

बीमार बुजुर्ग महिला को डोली में उठाकर घंटों पैदल चले युवा

हाल ही में महतोली गांव की एक बीमार बुजुर्ग महिला को अस्पताल ले जाने के लिए चार युवाओं को बुलाना पड़ा। कुर्सी से बनाई गई डोली में महिला को कंधों पर उठाकर युवा घंटों तक कठिन पहाड़ी रास्तों से गुजरे। रास्ते में कंधा लगाने वालों को बदला गया, ताकि समय रहते मरीज को नजदीकी मोटर मार्ग तक पहुंचाया जा सके।

कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग महिला को मोटर मार्ग तक पहुंचाया गया, जहां से वाहन द्वारा पहले भीमताल और फिर हल्द्वानी रेफर किया गया।

इलाज में देरी बन रही जानलेवा

ग्रामीणों का कहना है कि युवाओं के पलायन के कारण कई बार डोली उठाने के लिए भी लोग नहीं मिलते। ऐसे में मरीजों को समय पर इलाज न मिलने के कारण जान तक गंवानी पड़ती है। शादी-विवाह या अन्य अवसरों के दौरान अगर कोई बीमार पड़ जाए, तो स्थिति और भी भयावह हो जाती है।

“हम किस भारत में रह रहे हैं?” — युवाओं का सवाल

डोली उठाते वक्त युवाओं के मुंह से निकले शब्द—
“हम किस भारत में रह रहे हैं?”
आज भी सिस्टम और विकास के दावों पर एक बड़ा सवाल खड़ा करते हैं।

यह स्थिति केवल महतोली गांव की नहीं है। उत्तराखंड के कई दूरस्थ पहाड़ी गांव आज भी सड़क, स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं से कोसों दूर हैं। 21वीं सदी में भी ग्रामीणों का यह संघर्ष नीति-निर्माताओं और प्रशासन के लिए गंभीर चेतावनी है।

Tags: Development RealityEmergency Health ServicesGround ReportHill VillagesMahtoli VillageNainital newsOkhalkanda BlockPahadi NewsRoad Connectivity IssueRural Health CrisisUttarakhand newsUttarakhand Villages
Previous Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अधिवक्ता सिद्धार्थ साह को बनाया उत्तराखण्ड हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश

Next Post

बंशीधर तिवारी का दो टूक: एमडीडीए क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग पर चलेगा बुलडोज़र

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी
उत्तराखंड

रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी

by Seemaukb
November 10, 2026
भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी
उत्तराखंड

भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी

by Seemaukb
November 9, 2026
Next Post
बंशीधर तिवारी का दो टूक: एमडीडीए क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग पर चलेगा बुलडोज़र

बंशीधर तिवारी का दो टूक: एमडीडीए क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग पर चलेगा बुलडोज़र

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस नेता पर मुकदमा, हाईकोर्ट ने दी गिरफ्तारी से राहत

कार्बेट पार्क मामले में बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने पूर्व निदेशक राहुल के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति पर लगाई रोक

October 15, 2025
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज के पीजी शोधार्थियों की राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि

एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज के पीजी शोधार्थियों की राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि

March 2, 2025

Don't miss it

एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान
क्राइम

एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान

November 10, 2026
रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी
उत्तराखंड

रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी

November 10, 2026
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
क्राइम

40 हजार के कर्ज ने ली कांस्टेबल की जान! लोन ऐप संचालकों की धमकी से टूट गया पुलिसकर्मी

November 10, 2026
भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी
उत्तराखंड

भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी

November 9, 2026
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट का बड़ा अपडेट, 1 लाख से ज्यादा नाम बाहर; 71.58 लाख मतदाताओं की फाइनल लिस्ट जारी
उत्तराखंड

जनगणना 2027: 16 नवंबर से खुद दर्ज करें जानकारी, दिसंबर से घर-घर पहुंचेगी टीम

November 9, 2026
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान
उत्तराखंड

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान

November 9, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान
  • रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी
  • 40 हजार के कर्ज ने ली कांस्टेबल की जान! लोन ऐप संचालकों की धमकी से टूट गया पुलिसकर्मी

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.