Wednesday, May 13, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

पुलिसिंग और ट्रैफिक प्लान से उत्तराखंड का पर्यटन संकट में, होटल एसोसिएशन ने सरकार को चेताया

January 9, 2026
in उत्तराखंड
पुलिसिंग और ट्रैफिक प्लान से उत्तराखंड का पर्यटन संकट में, होटल एसोसिएशन ने सरकार को चेताया
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्टोरी: कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिरते टूरिज्म को लेकर नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन खुलकर सामने आ गया है। नैनीताल के बोट हाउस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में होटल एसोसिएशन ने पुलिसिंग व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान और सरकारी नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े किए। एसोसिएशन का कहना है कि मौजूदा हालात ऐसे ही रहे तो पर्यटन उद्योग पूरी तरह से चरमरा सकता है।

You might also like

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान

जनगणना में लापरवाही पड़ी भारी, 11 कर्मचारियों के खिलाफ FIR

पुलिस का व्यवहार और ट्रैफिक प्लान पर्यटक विरोधी : दिग्विजय बिष्ट

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट ने कहा कि सरकार एक तरफ पर्यटकों को पहाड़ों में आने का न्योता दे रही है, जबकि दूसरी ओर पुलिस का व्यवहार और ट्रैफिक प्लान पर्यटकों को हतोत्साहित कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस वर्ष पुलिसिंग के चलते एक बड़ा फेस्टिवल पूरी तरह प्रभावित हुआ, जिससे पर्यटन व्यवसाय को भारी नुकसान हुआ।

उन्होंने कहा कि नैनीताल, मसूरी और अन्य पर्यटक स्थल इस साल अपेक्षाकृत खाली रहे, लेकिन पुलिस के जरिए यह दिखाया गया कि होटल पूरी तरह भरे हुए हैं और शहरों में भारी जाम लगा है। इससे न केवल पर्यटकों में भ्रम फैला बल्कि वास्तविक हालात छिपा दिए गए।

स्टेक होल्डरों की अनदेखी, राजस्व को नुकसान

दिग्विजय बिष्ट ने कहा कि पुलिस जब पर्यटन से जुड़े लोगों के साथ बैठक करती है, तो सुझाव लेने के बजाय अपना तैयार प्लान थोप दिया जाता है। स्टेक होल्डरों की राय को नजरअंदाज कर गलत ट्रैफिक प्लान लागू किए जाते हैं, जिससे सरकार को भी भारी राजस्व हानि हो रही है।
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की करीब 50 प्रतिशत आय पर्यटन से आती है, ऐसे में इस सेक्टर की अनदेखी राज्य के लिए घातक साबित हो सकती है।

अवैध होटल और अपंजीकृत होम-स्टे बड़ा खतरा

एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा कि नैनीताल में करीब 400 होटल और होम-स्टे पंजीकृत हैं, जबकि लगभग उतनी ही संख्या में अपंजीकृत प्रॉपर्टी संचालित हो रही हैं। यह न केवल राजस्व बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी बड़ा खतरा है।
उन्होंने सवाल उठाया कि अवैध कारोबार पर पुलिस सख्ती क्यों नहीं कर रही।

होम-स्टे स्थानीय लोगों को मिलें, बाहरियों को नहीं

उन्होंने कहा कि होम-स्टे योजना अच्छी है, लेकिन इसका संचालन बाहरी लोगों द्वारा किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा। सरकार को इस पर नीति बनानी चाहिए ताकि इसका सीधा फायदा स्थानीय निवासियों को मिले।

फेक रील, खराब सड़कें और बंद एयरपोर्ट भी बने बाधा

होटल एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पर चल रही फेक रील्स को भी पर्यटन के लिए नुकसानदायक बताया और इस पर कानून बनाने की मांग की।
इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कों की खराब हालत, जगह-जगह गड्ढे और 1976 में बना नैनीताल एयरपोर्ट सही तरीके से संचालित न होना भी पर्यटन में गिरावट की बड़ी वजह बताया गया।

ऑनलाइन फ्रॉड, महंगी पार्किंग और चुंगी से पर्यटक परेशान

चारधाम समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर चल रहे ऑनलाइन फ्रॉड पर रोक लगाने की मांग करते हुए एसोसिएशन ने कहा कि महंगी पार्किंग और चुंगी दरें भी पर्यटकों को हतोत्साहित कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि चुंगी और पार्किंग के रेट पालिका बोर्ड से पास जरूर हुए हैं, लेकिन इन्हें कम करने के लिए प्रशासन को पत्र भेजा गया है।

पर्यटन नहीं संभला तो सड़कों पर उतरेंगे लोग

होटल एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग लोन की किस्तें नहीं चुका पा रहे हैं। अगर हालात नहीं सुधरे तो लोग मजबूरन सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
उन्होंने कहा कि मसूरी में भी ट्रैफिक प्लान के चलते हालात बेहद खराब हैं।

सीएम से बैठक की मांग

एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से सभी स्टेक होल्डरों को बुलाकर इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा करने की मांग की।
उन्होंने कहा, “पर्यटन हमारी रीढ़ की हड्डी है। यदि यही टूट गई तो पहाड़ों की अर्थव्यवस्था भी ढह जाएगी।”

प्रेस वार्ता में ये रहे मौजूद

इस दौरान एसोसिएशन के महासचिव वेद साह, उपाध्यक्ष आलोक साह, कोषाध्यक्ष सी.पी. भट्ट, उप सचिव स्नेह छाबड़ा, पीआरओ रुचिर साह, रमनजीत सिंह, जतिन जेठी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

बिग ब्रेकिंग: अंकिता भंडारी मामले में सीएम ने दी सीबीआई जाँच की मंज़ूरी

Next Post

बड़ी खबर: नैनीताल में खालों की तस्करी का भंडाफोड़, गुलदार का कातिल गिरफ्तार

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
उत्तराखंड

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

by Seemaukb
May 12, 2026
मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान
उत्तराखंड

मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान

by Seemaukb
May 12, 2026
Next Post
बड़ी खबर: नैनीताल में खालों की तस्करी का भंडाफोड़, गुलदार का कातिल गिरफ्तार

बड़ी खबर: नैनीताल में खालों की तस्करी का भंडाफोड़, गुलदार का कातिल गिरफ्तार

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

हादसों का काला दिन: रुद्रप्रयाग में टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा में समाई, 2 की मौत, 10 अब भी लापता

हादसों का काला दिन: रुद्रप्रयाग में टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा में समाई, 2 की मौत, 10 अब भी लापता

June 26, 2025
बिग ब्रेकिंग : क्या 2027 विधान सभा चुनाव से पहले होगी बागी नेताओं की घर वापसी

बिग ब्रेकिंग : क्या 2027 विधान सभा चुनाव से पहले होगी बागी नेताओं की घर वापसी

January 11, 2025

Don't miss it

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
उत्तराखंड

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

May 12, 2026
मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान
उत्तराखंड

मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान

May 12, 2026
शिशु के जन्म से पहले ही होगी हार्ट डिजीज की पहचान, इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों का बड़ा दावा
हेल्थ

शिशु के जन्म से पहले ही होगी हार्ट डिजीज की पहचान, इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों का बड़ा दावा

May 10, 2026
दून–पांवटा हाईवे बना मौत का रास्ता, 10 दिन में 8 हादसे — साइन बोर्ड न होने पर मैनेजर पर FIR
उत्तराखंड

जनगणना में लापरवाही पड़ी भारी, 11 कर्मचारियों के खिलाफ FIR

May 10, 2026
1995 के सर्टिफिकेट से नौकरी! मेडिकल जांच में खुली शिक्षा विभाग की बड़ी पोल
क्राइम

1995 के सर्टिफिकेट से नौकरी! मेडिकल जांच में खुली शिक्षा विभाग की बड़ी पोल

May 10, 2026
दून–पांवटा हाईवे बना मौत का रास्ता, 10 दिन में 8 हादसे — साइन बोर्ड न होने पर मैनेजर पर FIR
क्राइम

बड़ी खबर : देहरादून में जनगणना ड्यूटी से गायब 11 कर्मचारियों पर मुकदमा

May 10, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
  • मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान
  • शिशु के जन्म से पहले ही होगी हार्ट डिजीज की पहचान, इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों का बड़ा दावा

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.