Sunday, September 20, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज,गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

September 20, 2026
in उत्तराखंड
भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज,गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया। बद्री विशाल की धरती पर आयोजित देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान सजग इंडिया की ओर से शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए देशभर में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाना है। अभियान को ‘गंगा से गंगासागर तक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक नशामुक्ति का संदेश’ पहुंचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में सजग इंडिया, भारतीय सेना, गढ़वाल स्काउट, एनसीसी कैडेट्स और स्थानीय सहित 500 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। सीमांत गांव माणा से शुरू हुई इस मुहिम के माध्यम से युवाओं और आमजन को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

You might also like

UKSSSC परीक्षा में दिखी सख्ती: CCTV-जैमर की निगरानी में हुई परीक्षा, जानिए कितने अभ्यर्थी पहुंचे

खेती पर मौसम की मार, अब तकनीक बनेगी ढाल! SGRRU में 200 से ज्यादा विशेषज्ञों का मंथन

पीढ़ियों का कारवां: नई और पुरानी पीढ़ी के बीच संवाद और सम्मान का सेतु

देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव के समापन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों, युवाओं और सेना के जवानों से संवाद किया और नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों से बचने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सामूहिक भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।

18 वर्षों से युवा संवाद के जरिए जारी है मुहिम

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी पिछले 18 वर्षों से अधिक समय से युवाओं के बीच युवा संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इस दौरान उत्तराखंड के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में लगातार संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। अब तक 1600 से अधिक स्कूल-कॉलेजों में युवा संवाद के माध्यम से अभियान पहुंचाया जा चुका है, जबकि 8 लाख से अधिक युवाओं के साथ सीधे संवाद कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया है।

ललित जोशी ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल किसी एक संस्था या विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ आना होगा। युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता के साथ-साथ उन्हें शिक्षा, खेल, रोजगार और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से पिछले 18 वर्षों से युवा संवाद को अभियान का महत्वपूर्ण माध्यम बनाया गया है।

नशा मुक्त मित्र 2026’ से सम्मानित

नशे के खिलाफ लंबे समय से चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान और युवा संवाद की पहल को देखते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को ‘नशा मुक्त मित्र 2026’ सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नशामुक्ति के क्षेत्र में उनके लंबे समय से जारी जन-जागरूकता प्रयासों की उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

माणा से देशभर में पहुंचेगा नशामुक्ति का संदेश

भारत के प्रथम गांव माणा से अभियान की शुरुआत को प्रतीकात्मक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बदरीनाथ धाम की पृष्ठभूमि में स्थित माणा से शुरू होने वाली यह मुहिम अब व्यापक स्तर पर नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चलेगी।

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी ने कहा कि माणा से शुरू हुआ यह अभियान ‘गंगा से गंगासागर तक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक’ नशामुक्ति का संदेश पहुंचाएगा। देश के कोने-कोने में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-आंदोलन का रूप देने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभियान में युवाओं के साथ सेना, एनसीसी, सामाजिक संगठनों और स्थानीय समुदायों की भागीदारी को बढ़ाया जाएगा, ताकि नशे के खिलाफ जागरूकता को व्यापक स्तर तक पहुंचाया जा सके।

Tags: Chamoli newsDrug Awareness CampaignDrug Free India CampaignLalit JoshiMana ChamoliMana VillageMana Village UttarakhandNasha Mukt BharatNasha Mukt Bharat AbhiyanNasha Mukt Mitra 2026Sajag IndiaUttarakhand Drug AwarenessUttarakhand newsYouth Awareness Campaign
Previous Post

छात्रों की गूंज में राहुल गांधी का बड़ा आरोप: ‘सिस्टम पर छह लोगों का कब्जा’, पेपर लीक से निजीकरण तक उठाए सवाल

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

UKSSSC परीक्षा में दिखी सख्ती: CCTV-जैमर की निगरानी में हुई परीक्षा, जानिए कितने अभ्यर्थी पहुंचे
उत्तराखंड

UKSSSC परीक्षा में दिखी सख्ती: CCTV-जैमर की निगरानी में हुई परीक्षा, जानिए कितने अभ्यर्थी पहुंचे

by Seemaukb
September 20, 2026
खेती पर मौसम की मार, अब तकनीक बनेगी ढाल! SGRRU में 200 से ज्यादा विशेषज्ञों का मंथन
उत्तराखंड

खेती पर मौसम की मार, अब तकनीक बनेगी ढाल! SGRRU में 200 से ज्यादा विशेषज्ञों का मंथन

by Seemaukb
September 20, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

रायपुर के 16 गांवों की बदलेगी तस्वीर! पर्यावरण सखियों को मिला कचरा संग्रहण वाहन

रायपुर के 16 गांवों की बदलेगी तस्वीर! पर्यावरण सखियों को मिला कचरा संग्रहण वाहन

August 19, 2026
बड़ी खबर :  देहरादून के एक नामी स्कूल में 8वीं के छात्र के पिता ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप,मुकदमा दर्ज

बड़ी खबर : देहरादून के एक नामी स्कूल में 8वीं के छात्र के पिता ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप,मुकदमा दर्ज

September 6, 2024

Don't miss it

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज,गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान
उत्तराखंड

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज,गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

September 20, 2026
छात्रों की गूंज में राहुल गांधी का बड़ा आरोप: ‘सिस्टम पर छह लोगों का कब्जा’, पेपर लीक से निजीकरण तक उठाए सवाल
राजनीती

छात्रों की गूंज में राहुल गांधी का बड़ा आरोप: ‘सिस्टम पर छह लोगों का कब्जा’, पेपर लीक से निजीकरण तक उठाए सवाल

September 20, 2026
UKSSSC परीक्षा में दिखी सख्ती: CCTV-जैमर की निगरानी में हुई परीक्षा, जानिए कितने अभ्यर्थी पहुंचे
उत्तराखंड

UKSSSC परीक्षा में दिखी सख्ती: CCTV-जैमर की निगरानी में हुई परीक्षा, जानिए कितने अभ्यर्थी पहुंचे

September 20, 2026
हादसा: सीमेंट से लदा 16 टायरा ट्रक पलटा, बाइक चपेट में आने से एक की मौत, दो घायल
हादसा

हादसा: सीमेंट से लदा 16 टायरा ट्रक पलटा, बाइक चपेट में आने से एक की मौत, दो घायल

September 20, 2026
Dzire की बढ़ेगी टेंशन! Tata ला रही नई सेडान, Tigor की होगी छुट्टी?
टेक न्यूज़

Dzire की बढ़ेगी टेंशन! Tata ला रही नई सेडान, Tigor की होगी छुट्टी?

September 20, 2026
छोटा विभाग, बड़े सियासी चेहरे! DUSU चुनाव में बौद्ध अध्ययन के 7 छात्रों ने मचाई हलचल
देश-दुनिया

छोटा विभाग, बड़े सियासी चेहरे! DUSU चुनाव में बौद्ध अध्ययन के 7 छात्रों ने मचाई हलचल

September 20, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज,गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान
  • छात्रों की गूंज में राहुल गांधी का बड़ा आरोप: ‘सिस्टम पर छह लोगों का कब्जा’, पेपर लीक से निजीकरण तक उठाए सवाल
  • UKSSSC परीक्षा में दिखी सख्ती: CCTV-जैमर की निगरानी में हुई परीक्षा, जानिए कितने अभ्यर्थी पहुंचे

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.