ग्राम पंचायत सदस्य: 2292 आवेदन
ग्राम प्रधान: 511 आवेदन
क्षेत्र पंचायत सदस्य: 272 आवेदन
जिला पंचायत सदस्य: 38 आवेदन
नामांकन प्रक्रिया 02 जुलाई से प्रारंभ हुई थी, जिसकी अंतिम तिथि 05 जुलाई 2025 निर्धारित थी। सभी वर्गों के उम्मीदवारों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और शांतिपूर्ण वातावरण में अपने-अपने प्रस्तावकों के साथ आवेदन पत्र जमा किए।
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, देहरादून जिले के विभिन्न विकासखंडों में निम्नलिखित पदों पर निर्वाचन होना है:
ग्राम पंचायत सदस्य: 3395 पद
ग्राम प्रधान: 409 पद
क्षेत्र पंचायत सदस्य: 220 पद
जिला पंचायत सदस्य: 26 पद
कुल मिलाकर 4050 पदों पर चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होगी।
सूत्रों के अनुसार, कुछ ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान पदों पर केवल एक ही नामांकन आने के कारण निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। इससे उन क्षेत्रों में मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
चुनाव प्रक्रिया के तहत जमा नामांकन पत्रों की जांच 07 से 09 जुलाई के बीच होगी, जबकि 11 जुलाई को अपराह्न 3:00 बजे तक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी और चुनाव प्रचार का दौर शुरू होगा।
Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.
Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।
© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.
© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.