Tuesday, November 10, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

Big breking: देहरादून के आलीशान रिजॉर्ट में पंचायतीराज का प्रशिक्षण चर्चा में, निदेशक के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज

November 13, 2025
in Uncategorized, उत्तराखंड
Big breking: देहरादून के आलीशान रिजॉर्ट में पंचायतीराज का प्रशिक्षण चर्चा में, निदेशक के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एक्सक्लूसिव: पंचायती राज में सरकारी धन की फिजूलखर्ची । आलीशान रिसोर्ट में करा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम

देहरादून।
उत्तराखंड में सरकारी बजट के दुरुपयोग का एक बड़ा मामला चर्चा में आया है। पंचायतीराज निदेशालय द्वारा देहरादून के ग्राम गलवाड़ी स्थित आलीशान सालवुड फॉरेस्ट रिजॉर्ट में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इस प्रशिक्षण में रहने, खाने और आयोजन पर लाखों रुपये खर्च किए जाने की बात सामने आई है।

मुख्यमंत्री मितव्ययिता का उदाहरण, मगर अधिकारी कर रहे हैं उलट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जहां मितव्ययिता की मिसाल पेश करते हुए सरकारी कार्यक्रम मुख्य सेवक सदन में आयोजित करते हैं, वहीं पंचायतीराज निदेशालय की निदेशक निधि यादव पर आलीशान रिजॉर्ट में प्रशिक्षण कराकर सरकारी धन की फिजूलखर्ची करने का आरोप लगाया गया है।

महासंघ ने जताई नाराजगी, मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग

उत्तराखंड गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) महासंघ के राज्य संयोजक जगत सिंह मर्तोलिया ने मुख्यमंत्री को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजकर इस मामले में संज्ञान लेने और जिम्मेदार निदेशक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

मर्तोलिया का कहना है कि पंचायतीराज निदेशालय को इस वर्ष 220 करोड़ रुपये खर्च करने हैं, और इस राशि को खपाने के लिए अनावश्यक रूप से महंगे रिजॉर्ट में प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।

पहले सरकारी सभागारों में होते थे प्रशिक्षण कार्यक्रम

आम तौर पर पंचायतीराज विभाग के मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण देहरादून शहर के संस्कृति विभाग या अन्य सरकारी सभागारों में दिया जाता रहा है। पहले रहने की व्यवस्था सामान्य होटलों या कभी-कभी प्रशिक्षण स्थल पर ही की जाती थी।
लेकिन इस बार प्रशिक्षण के लिए देहरादून से लगभग 16 किलोमीटर दूर एक आलीशान रिजॉर्ट को चुना गया, जहां रहने और खाने का इंतजाम भी उसी रिजॉर्ट में किया गया है।

45 संस्थाओं के मास्टर ट्रेनर्स और निदेशालय के कार्मिक तीन दिन इस रिजॉर्ट में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। हालांकि, कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में कई प्रतिभागियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सीएम के ‘सादगी मॉडल’ को अफसरशाही कर रही है नजरअंदाज

महासंघ ने आरोप लगाया कि जब मुख्यमंत्री खुद सरकारी खर्चों में कटौती की नीति पर काम कर रहे हैं, तो अधिकारियों द्वारा इस तरह से महंगे रिजॉर्ट में कार्यक्रम आयोजित करना सीएम के निर्देशों की अवहेलना है।
मर्तोलिया ने मांग की है कि मुख्यमंत्री इस फिजूलखर्ची की संस्कृति पर रोक लगाएं और भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए स्पष्ट एसओपी (Standard Operating Procedure) जारी करें।

आंदोलन की दी चेतावनी

महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि निदेशक पंचायतीराज के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगा।
मर्तोलिया ने कहा कि यह मामला सिर्फ एक प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सरकारी धन के दुरुपयोग की गहरी समस्या को दर्शाता है।

You might also like

भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी

जनगणना 2027: 16 नवंबर से खुद दर्ज करें जानकारी, दिसंबर से घर-घर पहुंचेगी टीम

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान

Previous Post

ब्रेकिंग: राष्ट्रपति ने किए मां नयना देवी के दर्शन। कैंची धाम के लिए किया प्रस्थान

Next Post

सैलून के बाहर भिड़े दो युवक, ब्लेड चला और पलभर में बुझ गई ज़िंदगी!

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी
उत्तराखंड

भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी

by Seemaukb
November 9, 2026
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट का बड़ा अपडेट, 1 लाख से ज्यादा नाम बाहर; 71.58 लाख मतदाताओं की फाइनल लिस्ट जारी
उत्तराखंड

जनगणना 2027: 16 नवंबर से खुद दर्ज करें जानकारी, दिसंबर से घर-घर पहुंचेगी टीम

by Seemaukb
November 9, 2026
Next Post
सैलून के बाहर भिड़े दो युवक, ब्लेड चला और पलभर में बुझ गई ज़िंदगी!

सैलून के बाहर भिड़े दो युवक, ब्लेड चला और पलभर में बुझ गई ज़िंदगी!

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

MCX Market Update: सोना-चांदी में हलचल, नेचुरल गैस 1.77% उछली; जानिए गोल्ड, सिल्वर और मेटल्स के ताजा भाव

MCX Today: सोना-चांदी लुढ़के, क्रूड ऑयल और गैस में उछाल; जानें ताजा भाव

September 24, 2026
श्री दरबार साहिब में श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करती स्नेह राणा।

श्री दरबार साहिब में श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करती स्नेह राणा।

April 4, 2022

Don't miss it

भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी
उत्तराखंड

भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी

November 9, 2026
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट का बड़ा अपडेट, 1 लाख से ज्यादा नाम बाहर; 71.58 लाख मतदाताओं की फाइनल लिस्ट जारी
उत्तराखंड

जनगणना 2027: 16 नवंबर से खुद दर्ज करें जानकारी, दिसंबर से घर-घर पहुंचेगी टीम

November 9, 2026
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान
उत्तराखंड

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान

November 9, 2026
उत्तराखंड के 5 जिलों में बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार; कोहरे का अलर्ट
मौसम

उत्तराखंड के 5 जिलों में बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार; कोहरे का अलर्ट

November 9, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, CM धामी बोले- उनके सपनों का राज्य बनाएंगे
उत्तराखंड

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, CM धामी बोले- उनके सपनों का राज्य बनाएंगे

November 9, 2026
5G के दौर में भी नेटवर्क को तरस रहे उत्तराखंड के 57 गांव, 151 गांवों तक नहीं पहुंचा 4G
उत्तराखंड

5G के दौर में भी नेटवर्क को तरस रहे उत्तराखंड के 57 गांव, 151 गांवों तक नहीं पहुंचा 4G

November 9, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी
  • जनगणना 2027: 16 नवंबर से खुद दर्ज करें जानकारी, दिसंबर से घर-घर पहुंचेगी टीम
  • उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.