Wednesday, May 13, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर : उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव में मंत्रियों-विधायकों के रिपोर्ट कार्ड पर लाल निशान लगा गए नतीजे

January 26, 2025
in राजनीती
Uttarakhand Nikay Chunav 2025 : आम चुनाव के बाद निकाय चुनाव में 4.38 प्रतिशत गिरा मतदान
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

बादाम भेंट कर BJP को लोकायुक्त वादा याद दिलाएगी RRP, 7 मई को देहरादून में विरोध प्रदर्शन

टिकट बचाओ या सीट गंवाओ: BJP ने विधायकों को दिया अल्टीमेटम

उत्तराखंड में सियासी भूचाल: कांग्रेस के दिग्गज BJP में शामिल

निकाय चुनाव के नतीजे धामी सरकार के मंत्रियों और विधायकों के रिपोर्ट पर कार्ड पर लाल निशान लगा गए हैं। कई निकायों में मुख्यमंत्री से लेकर उनके मंत्रियों तक की प्रतिष्ठा भी दांव पर मानी जा रही थी। चुनाव प्रचार के दौरान सरकार के मंत्री खूब दौड़-धूप करते नजर आए थे, लेकिन कुछ निकायों के चुनाव परिणामों ने उन्हें असहज कर दिया है।
समाचार लिखे जाने तक जिन निकायों के चुनाव परिणाम आए थे, उनमें श्रीनगर नगर निगम और थलीसैंण नगर पंचायत में भाजपा की पराजय को कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा गया। डॉ. रावत श्रीनगर विधानसभा से विधायक हैं और थलीसैंण उनका गृह क्षेत्र है। पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए डॉ. रावत ने कई दिनों तक श्रीनगर में कैंप किया। लेकिन चुनाव परिणाम पार्टी के बागी लखपत भंडारी की पत्नी आरती भंडारी के हक में गया।कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के गढ़ में स्थित सतपुली नगर पंचायत में भाजपा हार गई। पार्टी की हार ने महाराज को असहज किया है। उधर, मुनिकी रेती नगर पालिका के चुनाव को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा था। उनियाल ने भी नगर पालिका में प्रचार के दौरान खासे सक्रिय दिखाई दिए थे। लेकिन, उन्हें यहां चुनाव परिणाम से झटका लगा है। इन विपरीत चुनावी नतीजों को जनता की ओर से भविष्य के लिए अलर्ट भी माना जा रहा है। साथ ही प्रत्याशियों के चयन को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।
दरअसल, कई निकायों में पार्टी जिन प्रत्याशियों पर दांव लगाया, वे जनता की कसौटी पर खरे नहीं उतर पाए। पहले से तैयारी कर रहे जिन कार्यकर्ताओं के पार्टी ने टिकट काटे, उनकी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत ने टिकट आवंटन को लेकर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। आधा दर्जन निकाय ऐसे हैं, जहां पार्टी को प्रत्याशियों के गलत चुनाव के कारण पराजय का सामना करना पड़ा। हालांकि, सभी 100 निकायों में भाजपा सबसे आगे दिखाई दी, लेकिन जहां उसे मात मिली उसे पार्टी कार्यकर्ता पचा नहीं पा रहे हैं।
सीएम के विस क्षेत्र चंपावत में भगवा बुलंद
सीएम पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र चंपावत में भाजपा ने चारों नगर निकायों में जीत दर्ज की। नगर पालिका चंपावत में भाजपा की प्रेमा पांडे, लोहाघाट में गोविंद वर्मा और टनकपुर नगर पालिका में विपिन वर्मा जीते। बनबसा नगर पंचायत में भाजपा की रेखा देवी ने जीत दर्ज की। जिले की चारों निकायों की जनता ने मुख्यमंत्री पर अपना पूरा भरोसा जताया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की प्रतिष्ठा मसूरी विधानसभा से जोड़कर देखी जा रही थी, जहां भाजपा जीती। ऊधमसिंह नगर जिले की सितारगंज नगर पालिका के चुनाव से कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की प्रतिष्ठा को जोड़कर देखा जा रहा था। यहां भाजपा ने जीत दर्ज की।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट को भी झटका
निकाय चुनाव में भाजपा के चुनावी रथ के सारथी बने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को जोशीमठ नगर पालिका में सत्तारूढ़ दल की पराजय से झटका लगा है। भट्ट बदरीनाथ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं। जोशीमठ इसी विधानसभा का हिस्सा है। पूरे चमोली जिले में प्रचार की कमान भट्ट ने खुद संभाल रखी थी। लेकिन जिले में पार्टी को कर्णप्रयाग और गोपेश्वर नगर पालिका में ही जीत नसीब हुई। पीपलकोटी, पोखरी, थराली, नंदप्रयाग, गैरसैंण, गौचर और नंदानगर नगर पंचायत में भाजपा को करारी शिकस्त मिली है। यहां कांग्रेस और निर्दलीयों ने भाजपा को हराया।


Previous Post

एसजीआरआरयू सहित एसजीआरआर के संस्थानों में गणतन्त्र दिवस की धूम,श्री दरबार साहिब एवम् एसजीआरआर विश्वविद्यालय में हुआ ध्वजारोहण

Next Post

गुड न्यूज: सूचना विभाग को मिला बेस्ट झांकी का अवॉर्ड मिला

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बादाम भेंट कर BJP को लोकायुक्त वादा याद दिलाएगी RRP, 7 मई को देहरादून में विरोध प्रदर्शन
उत्तराखंड

बादाम भेंट कर BJP को लोकायुक्त वादा याद दिलाएगी RRP, 7 मई को देहरादून में विरोध प्रदर्शन

by Seemaukb
May 6, 2026
लेटर बम पर बवाल: भाजपा ने कांग्रेस के दावों को बताया झूठा और भ्रामक
राजनीती

टिकट बचाओ या सीट गंवाओ: BJP ने विधायकों को दिया अल्टीमेटम

by Seemaukb
May 6, 2026
Next Post
गुड न्यूज: सूचना विभाग को मिला बेस्ट झांकी का अवॉर्ड मिला

गुड न्यूज: सूचना विभाग को मिला बेस्ट झांकी का अवॉर्ड मिला

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

Weather Forecast Uttarakhand : जानिए अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम!

मौसम ने फिर बदला मिज़ाज—पहाड़ से मैदान तक नवंबर रहा बिल्कुल सूखा

November 29, 2025
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

November 11, 2025

Don't miss it

देहरादून में उग्र हुआ नर्सिंग आंदोलन, कांग्रेस नेता ने पेट्रोल छिड़ककर दी आत्मदाह की चेतावनी
उत्तराखंड

देहरादून में उग्र हुआ नर्सिंग आंदोलन, कांग्रेस नेता ने पेट्रोल छिड़ककर दी आत्मदाह की चेतावनी

May 13, 2026
NEET परीक्षा रद्द होते ही भड़का गुस्सा, विपक्ष बोला- सरकार पूरी तरह फेल
उत्तराखंड

NEET परीक्षा रद्द होते ही भड़का गुस्सा, विपक्ष बोला- सरकार पूरी तरह फेल

May 13, 2026
नशा मुक्ति केंद्र बना मौत का अड्डा! रुड़की में मरीज की बेरहमी से हत्या, बाथरूम में मिला शव
क्राइम

नशा मुक्ति केंद्र बना मौत का अड्डा! रुड़की में मरीज की बेरहमी से हत्या, बाथरूम में मिला शव

May 13, 2026
भीमताल में फिर लौटेगी पानी की धार, सदियों पुराने जल स्रोत के पुनर्जीवन को मिली मंजूरी
उत्तराखंड

भीमताल में फिर लौटेगी पानी की धार, सदियों पुराने जल स्रोत के पुनर्जीवन को मिली मंजूरी

May 13, 2026
अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक
उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक

May 13, 2026
बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
उत्तराखंड

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

May 12, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • देहरादून में उग्र हुआ नर्सिंग आंदोलन, कांग्रेस नेता ने पेट्रोल छिड़ककर दी आत्मदाह की चेतावनी
  • NEET परीक्षा रद्द होते ही भड़का गुस्सा, विपक्ष बोला- सरकार पूरी तरह फेल
  • नशा मुक्ति केंद्र बना मौत का अड्डा! रुड़की में मरीज की बेरहमी से हत्या, बाथरूम में मिला शव

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.