Wednesday, October 28, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर : पुरोला विधायक पर मारपीट का गंभीर आरोप, दो युवकों ने दून पुलिस को दी तहरीर

August 26, 2024
in क्राइम
बड़ी खबर : पुरोला विधायक पर मारपीट का गंभीर आरोप, दो युवकों ने दून पुलिस को दी तहरीर
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुरोला विधायक पर मारपीट का गंभीर आरोप, दो युवकों ने दून पुलिस को दी तहरीर

देहरादून। पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार क्षेत्र के दो युवकों ने विधायक पर विधायक हॉस्टल में बुलाकर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवकों ने इस सम्बंध में नेहरू कॉलोनी पुलिस को लिखित तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इधर, विधायक ने युवकों को नशेड़ी बताते हुए खुद की जान को खतरा बताया है।

You might also like

UTET में बड़ा खेल! दूसरे अभ्यर्थी के अनुक्रमांक पर बनी शिक्षिका, बागेश्वर में फिर खुली पोल

हरिद्वार में ओवरटेक को लेकर खूनी संघर्ष! ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, कई लोग हिरासत में

रामनगर में संपत्ति के लिए गुरु-चेली में ठनी! मारपीट, धमकी और तमंचे तक के आरोपों से मचा हड़कंप

उत्तरकाशी जिले की पुरोला विधानसभा से दुर्गेश्वर लाल भाजपा से विधायक हैं। कभी व्यवस्थाओं के खिलाफ मुखर तो कभी मंत्री और अफसरों से भिड़ने वाले विधायक दुर्गेश्वर लाल इस बार दो युवाओं को विधायक आवास बुलाने के बाद उनकी पिटाई करने के कारण चर्चा में हैं। नेहरू कॉलोनी पुलिस को दी गई तहरीर में युवाओं ने आरोप लगाया हैं कि विधायक के द्वारा उन्हें महंत इंद्रेश अस्पताल से अपनी गाड़ी में बैठाने के बाद सीधे विधायक हॉस्टल ले जाया गया। आरोप है कि उन्हें गाड़ी से उतारकर वह जबरन अपने कमरे में ले गये। जहाँ बातचीत करते करते विधायक ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवाओं ने विधायक पर मोबाइल छीन लेने जैसे आरोप लगाए गए हैं। नेहरू कॉलोनी चौकी में विधायक दुर्गेश्वर लाल के खिलाफ दी गई तहरीर में पीड़ित कुलदीप और अतुल ने विधायक पर पहले भी धमकाने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि उनके ईलाके में जल जीवन मिशन में घोटाले के एक मामले को लेकर उन्होंने विधायक से शिकायत की थी। लेकिन विधायक के इशारे पर ठेकेदार उनको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इधर, विधायक दुर्गेश्वर लाल का कहना हैं कि दोनों युवा नशेडी किस्म के हैं, ऐसे में उनको उनसे जान का खतरा बना हुआ है। विधायक ने युवाओं  से मारपीट की बात को फर्जी करार दिया है। उधर, पिछले दिनों सोशल मीडिया में भी कुछ दिनों पहले दोनों युवाओं का एक वीडियो वायरल हुआ था,जिसमें कुलदीप और अतुल नाम के इन युवाओं ने विधायक को पर आरोप लगाया था कि जल जीवन मिशन में हुए घोटाले में ठेकेदार को विधायक दुर्गेश्वर लाल का संरक्षण है। बहरहाल नेहरू कॉलोनी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

उद्यान घोटाले पर मुखर हुए थे विधायक

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने पुरोला विधानसभा क्षेत्र की जरमोला नर्सरी में लाखों रुपये के सेब पौधों को लेकर भी मोर्चा खोला था। विधायक ने बिना जड़ वाले सेब की पौध को उखाड़कर पूरे मामले की जांच की मांग उठाई थी। इसके अलावा पुरोला में तैनात दो आईएफएस अधिकारियों के खिलाफ वन मंत्री के यहां मोर्चा खोला था। यह दोनों घटनाएं खूब चर्चाओं में रही थी। इनमें उद्यान घोटाले में जांच बैठी और अब सीबीआई मामले की जांच कर रही है।

Previous Post

स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने सपत्नीक श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

Next Post

लालकुआं न्यूज़ -पशु के रूप में सड़कों पर यमराज,अपनों को खोते ग्रामीण अब करेंगे तहसील घेराव

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

UTET में बड़ा खेल! दूसरे अभ्यर्थी के अनुक्रमांक पर बनी शिक्षिका, बागेश्वर में फिर खुली पोल
क्राइम

UTET में बड़ा खेल! दूसरे अभ्यर्थी के अनुक्रमांक पर बनी शिक्षिका, बागेश्वर में फिर खुली पोल

by Seemaukb
October 27, 2026
हरिद्वार में ओवरटेक को लेकर खूनी संघर्ष! ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, कई लोग हिरासत में
क्राइम

हरिद्वार में ओवरटेक को लेकर खूनी संघर्ष! ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, कई लोग हिरासत में

by Seemaukb
October 26, 2026
Next Post
लालकुआं न्यूज़ -पशु के रूप में सड़कों पर यमराज,अपनों को खोते ग्रामीण अब करेंगे तहसील घेराव

लालकुआं न्यूज़ -पशु के रूप में सड़कों पर यमराज,अपनों को खोते ग्रामीण अब करेंगे तहसील घेराव

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद

ब्रेकिंग:  इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद , आदेश जारी 

July 9, 2026
गुड न्यूज: सूचना विभाग को मिला बेस्ट झांकी का अवॉर्ड मिला

गुड न्यूज: सूचना विभाग को मिला बेस्ट झांकी का अवॉर्ड मिला

January 26, 2025

Don't miss it

Dehradun News: देहरादून की सड़कों पर अंधेरा दूर करने का अभियान तेज, 806 खराब स्ट्रीट लाइटें चिह्नित; डीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश
उत्तराखंड

Dehradun News: देहरादून की सड़कों पर अंधेरा दूर करने का अभियान तेज, 806 खराब स्ट्रीट लाइटें चिह्नित; डीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश

October 27, 2026
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में संक्रमण से बचाव पर जोर, विशेषज्ञों ने बताया हैंड हाइजीन का महत्व
हेल्थ

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में संक्रमण से बचाव पर जोर, विशेषज्ञों ने बताया हैंड हाइजीन का महत्व

October 27, 2026
Uttarakhand Election 2027: विधानसभा चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों की तैयारी, निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश
उत्तराखंड

Uttarakhand Election 2027: विधानसभा चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों की तैयारी, निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश

October 27, 2026
राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट, डीएम आशीष चौहान ने तैयारियों को लेकर कसे पेंच
उत्तराखंड

राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट, डीएम आशीष चौहान ने तैयारियों को लेकर कसे पेंच

October 27, 2026
ब्रेकिंग: खानपुर विधायक उमेश कुमार का इस्तीफे का ऐलान, विपक्ष पर साधा निशाना
राजनीती

ब्रेकिंग: खानपुर विधायक उमेश कुमार का इस्तीफे का ऐलान, विपक्ष पर साधा निशाना

October 27, 2026
गैरसैंण विधानसभा सत्र के पहले दिन सड़क पर संग्राम, प्रधान संगठन-यूकेडी समेत कई संगठनों का प्रदर्शन
उत्तराखंड

गैरसैंण विधानसभा सत्र के पहले दिन सड़क पर संग्राम, प्रधान संगठन-यूकेडी समेत कई संगठनों का प्रदर्शन

October 27, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • Dehradun News: देहरादून की सड़कों पर अंधेरा दूर करने का अभियान तेज, 806 खराब स्ट्रीट लाइटें चिह्नित; डीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में संक्रमण से बचाव पर जोर, विशेषज्ञों ने बताया हैंड हाइजीन का महत्व
  • Uttarakhand Election 2027: विधानसभा चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों की तैयारी, निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.