देहरादून। उत्तराखण्ड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बुधवार को श्री दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुलाकात के दौरान प्रदेश से जुड़े समसामयिक मुद्दों, विशेषकर वन सम्पदा और पर्यावरण संरक्षण पर विस्तार से चर्चा हुई।
एसजीआरआर ग्रुप के योगदान की सराहना
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि “श्री दरबार साहिब में आकर आत्मा को अपार शांति और ऊर्जा मिलती है।”
उन्होंने एसजीआरआर ग्रुप के तहत संचालित
-
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल,
-
एसजीआरआर विश्वविद्यालय,
-
एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज़,
-
तथा एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों की उपलब्धियों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर संस्थानों का योगदान समाज के लिए अनुकरणीय है।
वन सम्पदा और वनाग्नि पर हुआ गहन मंथन
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने भी मंत्री सुबोध उनियाल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मंत्री के नेतृत्व में
-
वनाग्नि के मामलों में कमी आई है,
-
वृक्षारोपण और फलदार पौधों का रोपण बढ़ा है,
-
जिससे वन्य जीवों और इंसानों के बीच संतुलन बनाने में उल्लेखनीय पहल हुई है।











