Wednesday, May 13, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

सुभारती कॉलेज पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; ₹87.50 करोड़ का वसूली वारंट जारी

December 14, 2025
in उत्तराखंड
सुभारती कॉलेज पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; ₹87.50 करोड़ का वसूली वारंट जारी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून — जिले के बड़े बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला प्रशासन ने सुभारती समूह पर अब तक की सबसे सख्त और बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर सुभारती कॉलेज के विरुद्ध ₹87.50 करोड़ की बकाया राजस्व वसूली को लेकर कुर्की एवं वसूली वारंट जारी कर दिया गया है।

6 वर्षों तक 300 छात्रों से पूर्ण शुल्क वसूलना पड़ा भारी

जांच में सामने आया है कि संस्थान ने पिछले 6 वर्षों से लगभग 300 छात्रों से पूर्ण शुल्क वसूल लिया, जबकि आवश्यक शैक्षणिक संरचना उपलब्ध नहीं थी। इस गंभीर अनियमितता के चलते राज्य सरकार को इन छात्रों को समायोजित करने के लिए अतिरिक्त वित्तीय भार उठाना पड़ा, जिसे जिला प्रशासन ने राजस्व हानि की श्रेणी में माना है।

You might also like

भीमताल में फिर लौटेगी पानी की धार, सदियों पुराने जल स्रोत के पुनर्जीवन को मिली मंजूरी

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

जल्द सीज हो सकता है बैंक खाता, संपत्ति कुर्की की तैयारी

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय-सीमा में बकाया राशि जमा नहीं की जाती है, तो अगले कुछ ही दिनों में संस्थान के बैंक खाते सीज किए जा सकते हैं और चल-अचल संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

जनधन की लूट बर्दाश्त नहीं: डीएम सविन बंसल

जिलाधिकारी सविन बंसल ने दो टूक कहा —

“जनता के धन की लूट किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्व वसूली के लिए जिला प्रशासन हर स्तर तक जाएगा।”

उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में छोटे और बड़े सभी बकायेदारों की सूची तैयार करें और विशेष अभियान चलाकर त्वरित वसूली सुनिश्चित करें।

चिकित्सा शिक्षा निदेशक की सिफारिश पर कार्रवाई

इस पूरे प्रकरण में चिकित्सा शिक्षा निदेशक ने सुभारती कॉलेज से पूर्ण वसूली की सिफारिश जिलाधिकारी को की थी, जिसके आधार पर यह कठोर प्रशासनिक कदम उठाया गया है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से जुड़ा है मामला

शैक्षणिक सत्र 2017-18 में प्रवेश पाने वाले द्वितीय बैच के 74 छात्रों द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय में रिट याचिका दायर की गई थी। याचिका में आरोप था कि संस्थान में आवश्यक संरचना के अभाव में निरंतर शिक्षा संभव नहीं है।

मामले की सुनवाई के दौरान एमसीआई (MCI) ने भी अपने तथ्य न्यायालय के समक्ष रखे। वर्ष 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि कुल 300 छात्रों को राज्य के तीन राजकीय मेडिकल कॉलेजों में स्थानांतरित किया जाए और छात्रों से केवल राजकीय मेडिकल कॉलेजों में लागू फीस ही ली जाए। इस आदेश की पुनः पुष्टि 12 अप्रैल 2019 को की गई थी।

इन छात्रों को समायोजित करने के लिए राज्य सरकार को लगभग एक नए मेडिकल कॉलेज के समकक्ष संरचना विकसित करनी पड़ी, जिससे सरकार पर भारी वित्तीय बोझ पड़ा, जबकि संबंधित संस्थान ने छात्रों से consideration लिए बिना ही शुल्क वसूल रखा था।

राजस्व हानि स्वीकार्य नहीं, विशेष वसूली अभियान तेज

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि —

  • राजस्व हानि किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी
  • बड़े बकायेदारों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी
  • तहसीलों से दैनिक वसूली प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से तलब की जाएगी
  • आवश्यकता पड़ने पर नोटिस, कुर्की, बैंक खाता सीज सहित सभी विधिक विकल्प अपनाए जाएंगे

कड़ा संदेश: नियमों से ऊपर कोई नहीं

जिला प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई एक कड़ा संदेश है कि चाहे बकायेदार कितना भी बड़ा क्यों न हो, सरकारी धन की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने पारदर्शिता और सख्ती के साथ अभियान जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई है, ताकि जिले में राजस्व वसूली की स्थिति मजबूत हो सके।

Previous Post

एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज एटलिटिका-2025: एमबीबीएस 2021 बैच बना ओवरऑल चैंपियन

Next Post

पुल बना सियासी रणभूमि: BJP के दो विधायकों में टकराव, एक ने शुरू कराया काम तो दूसरे ने रुकवाया निर्माण

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

भीमताल में फिर लौटेगी पानी की धार, सदियों पुराने जल स्रोत के पुनर्जीवन को मिली मंजूरी
उत्तराखंड

भीमताल में फिर लौटेगी पानी की धार, सदियों पुराने जल स्रोत के पुनर्जीवन को मिली मंजूरी

by Seemaukb
May 13, 2026
अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक
उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक

by Seemaukb
May 13, 2026
Next Post
पुल बना सियासी रणभूमि: BJP के दो विधायकों में टकराव, एक ने शुरू कराया काम तो दूसरे ने रुकवाया निर्माण

पुल बना सियासी रणभूमि: BJP के दो विधायकों में टकराव, एक ने शुरू कराया काम तो दूसरे ने रुकवाया निर्माण

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

सुनहरा मौका: POWER GRID ने निकली विभिन्न पदों पर बम्पर भर्तियां

सुनहरा मौका: POWER GRID ने निकली विभिन्न पदों पर बम्पर भर्तियां

November 17, 2022
शादी के स्टेज पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पहली पत्नी ने खोली पति की करतूत

शादी के स्टेज पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पहली पत्नी ने खोली पति की करतूत

November 20, 2025

Don't miss it

भीमताल में फिर लौटेगी पानी की धार, सदियों पुराने जल स्रोत के पुनर्जीवन को मिली मंजूरी
उत्तराखंड

भीमताल में फिर लौटेगी पानी की धार, सदियों पुराने जल स्रोत के पुनर्जीवन को मिली मंजूरी

May 13, 2026
अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक
उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक

May 13, 2026
बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
उत्तराखंड

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

May 12, 2026
मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान
उत्तराखंड

मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान

May 12, 2026
शिशु के जन्म से पहले ही होगी हार्ट डिजीज की पहचान, इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों का बड़ा दावा
हेल्थ

शिशु के जन्म से पहले ही होगी हार्ट डिजीज की पहचान, इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों का बड़ा दावा

May 10, 2026
दून–पांवटा हाईवे बना मौत का रास्ता, 10 दिन में 8 हादसे — साइन बोर्ड न होने पर मैनेजर पर FIR
उत्तराखंड

जनगणना में लापरवाही पड़ी भारी, 11 कर्मचारियों के खिलाफ FIR

May 10, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • भीमताल में फिर लौटेगी पानी की धार, सदियों पुराने जल स्रोत के पुनर्जीवन को मिली मंजूरी
  • अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक
  • बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.