Monday, August 24, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

अंश राणा” बनकर खेला गंदा खेल! त्यूणी में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हंगामा

May 25, 2026
in क्राइम
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

त्यूणी| रिपोर्ट: नीरज उत्तराखंडी

तहसील क्षेत्र त्यूणी में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने सोशल मीडिया पर फर्जी नाम और पहचान का इस्तेमाल कर पहले नाबालिग से दोस्ती की और फिर उसे मिलने के बहाने त्यूणी बुलाकर होटल में ले गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।

You might also like

iPhone की जिद में उजड़ा परिवार! मां-बाप समेत बेटे की दर्दनाक मौत

बड़ी खबर : जरा सी पार्किंग बनी बड़े बवाल की वजह, पिस्टल लेकर सड़क पर उतरे युवक

GST चोरी का खेल पड़ा भारी! काशीपुर में 3 फर्मों पर एक साथ छापा, करोड़ों की कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाना त्यूणी में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर “अंश राणा” नाम से एक युवक से पहचान हुई थी। युवक ने खुद को हिंदू समुदाय का बताकर लड़की से लगातार बातचीत की और शनिवार को उसे त्यूणी मिलने के लिए बुलाया।

बताया जा रहा है कि त्यूणी पहुंचने पर युवक ने एक स्थानीय सब्जी व्यापारी की मदद से होटल में कमरा लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि सब्जी व्यापारी के नाबालिग बेटे की आरोपी युवक से पहले से पहचान थी, जिसके आधार पर उसे होटल में ठहरने में मदद मिली।

इधर, जब नाबालिग देर रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन करते हुए परिजन त्यूणी पहुंचे, जहां एक होटल में उनकी बेटी आरोपी युवक के साथ मिली। परिजनों के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

परिजन नाबालिग को अपने साथ घर ले गए, जहां उसने बताया कि होटल में युवक ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

रविवार को पुलिस ने मामले में सब्जी व्यापारी के नाबालिग बेटे से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी का वास्तविक नाम “अनस” है और उसने सोशल मीडिया पर फर्जी नाम का इस्तेमाल किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी की उम्र करीब 19 वर्ष बताई जा रही है।

थानाध्यक्ष अश्वनी बलूनी ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक को सौंपी गई है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पछुवादून क्षेत्र में पिछले चार दिनों के भीतर इस प्रकार का यह तीसरा मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

त्यूणी बाजार में धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन

मामले को लेकर सोमवार को त्यूणी क्षेत्र में लोगों और सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। राकेश उत्तराखंडी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों के नेतृत्व में त्यूणी बाजार में धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने बाजार में एकत्र होकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन में शामिल लोगों ने प्रशासन से पारदर्शी जांच की मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता न्याय चाहती है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय लोगों ने सभी क्षेत्रवासियों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए आंदोलन में सहयोग और सहभागिता की अपील की। प्रदर्शन के दौरान बाजार क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags: breaking news UttarakhandCrime AlertDehradun crime newsFake Hindu IdentityHotel Crime CaseLatest Hindi NewsMinor Assault CasePOCSO CasepoliceSocial Media TrapTyuni CaseTyuni News TodayTyuni Protest NewsUttarakhand crime newsUttarakhand updateUttarakhand Viral NewsViral Crime Story
Previous Post

अजब-गजब : पिथौरागढ़ डीएम ने जनसुनवाई में मोबाइल बाहर जमा करवाने के दिये निर्देश

Next Post

खनन माफिया से वसूली पड़ गई भारी! 45 हजार की रिश्वत लेते पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

iPhone की जिद में उजड़ा परिवार! मां-बाप समेत बेटे की दर्दनाक मौत
क्राइम

iPhone की जिद में उजड़ा परिवार! मां-बाप समेत बेटे की दर्दनाक मौत

by Seemaukb
August 23, 2026
बड़ी खबर : जरा सी पार्किंग बनी बड़े बवाल की वजह, पिस्टल लेकर सड़क पर उतरे युवक
क्राइम

बड़ी खबर : जरा सी पार्किंग बनी बड़े बवाल की वजह, पिस्टल लेकर सड़क पर उतरे युवक

by Seemaukb
August 23, 2026
Next Post
ब्रेकिंग : जल विद्युत निगम का JE 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

खनन माफिया से वसूली पड़ गई भारी! 45 हजार की रिश्वत लेते पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: लक्ष्मण झूला पुल की तार टूटने से मचा हड़कंप

बड़ी खबर: लक्ष्मण झूला पुल की तार टूटने से मचा हड़कंप

April 3, 2022
बड़ी खबर: काठगोदाम–लालकुआं हाईवे पर बढ़ते हादसों पर हाईकोर्ट सख्त। NH को लगाई फटकार 

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: पूर्व विधायक सुरेश राठौर की गिरफ्तारी पर रोक, जानिए मामला

January 6, 2026

Don't miss it

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, SGRR संस्थानों के कार्यों की सराहना
उत्तराखंड

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, SGRR संस्थानों के कार्यों की सराहना

August 23, 2026
सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका? 2 अगस्त के लेटेस्ट रेट ने दी राहत
मनी और निवेश

सोना-चांदी ने मचाई हलचल! हफ्तेभर में ₹10 हजार तक उछले भाव

August 23, 2026
iPhone की जिद में उजड़ा परिवार! मां-बाप समेत बेटे की दर्दनाक मौत
क्राइम

iPhone की जिद में उजड़ा परिवार! मां-बाप समेत बेटे की दर्दनाक मौत

August 23, 2026
बड़ी खबर : जरा सी पार्किंग बनी बड़े बवाल की वजह, पिस्टल लेकर सड़क पर उतरे युवक
क्राइम

बड़ी खबर : जरा सी पार्किंग बनी बड़े बवाल की वजह, पिस्टल लेकर सड़क पर उतरे युवक

August 23, 2026
गणपति बप्पा के आगमन में मातम! भारी प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, दो मासूम बच्चियां घायल
देश-दुनिया

गणपति बप्पा के आगमन में मातम! भारी प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, दो मासूम बच्चियां घायल

August 23, 2026
SGRRU में ‘NEP: Education to Viksit Bharat’ थीम पर शिक्षा समागम, शोधार्थियों ने प्रस्तुत किए शोध कार्य
उत्तराखंड

SGRRU में ‘NEP: Education to Viksit Bharat’ थीम पर शिक्षा समागम, शोधार्थियों ने प्रस्तुत किए शोध कार्य

August 22, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, SGRR संस्थानों के कार्यों की सराहना
  • सोना-चांदी ने मचाई हलचल! हफ्तेभर में ₹10 हजार तक उछले भाव
  • iPhone की जिद में उजड़ा परिवार! मां-बाप समेत बेटे की दर्दनाक मौत

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.