Tuesday, August 11, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर : Uksssc भर्ती परीक्षा घोटाले में 47वां आरोपी गिरफ्तार, 5लाख में बेचा था पेपर

March 10, 2024
in क्राइम
बड़ी खबर : Uksssc भर्ती परीक्षा घोटाले में 47वां आरोपी गिरफ्तार, 5लाख में बेचा था पेपर
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Uksssc भर्ती परीक्षा घोटाले में 47वां आरोपी                            गिरफ्तार,  5लाख में बेचा था पेपर

यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले में उत्तराखंड एसटीएफ ने 47वें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसका नाम कसान खान है और यह फरार चल रहा था। भगौड़े आरोपी कसान पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ टीम ने कसान को अलीगढ से गिरफ्तार किया। भर्ती घोटाले में 49 व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आई थी। लिहाजा, अभी भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना बाकी है।

 पूछताछ में कसान ने एसटीएफ को बताया कि वह साल 2018 से R.M.S. कंपनी में बतौर पेपर पैकिंग, न्यूमेरिक टाइपिंग और प्रिंटिंग मशीन में काम करता था। फरवरी 2022 में उसकी बहन की शादी होनी थी। उसे पैसों की जरूरत थी। उसी दौरान आरएमएस कंपनी मे काम करने वाले रूपेंद्र जायसवाल और सादिक मूशा ने 04-05 लाख रुपये का लालच देकर पेपर लीक करने को कहा। उनके कहने पर उत्तराखंड में 4/5 दिसंबर 2021 को होने वाले स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर को कंपनी के अंदर पेपर पैकिंग के दौरान अपने कपड़ों में छिपाकर बाहर लाया,फिर इस केस का पता लगा तो घर छोड़ कर भाग गया। 

You might also like

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप

पेपर लीक से मनी लॉन्ड्रिंग तक: ED ने हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की संपत्ति की कुर्क

यूकेएसएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर धांधली सामने आई थी। जिसमें उत्तराखडं अधीनस्थ कर्मचारी सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी ) के तत्कालीन अध्यक्ष, अन्य अधिकारियों, कार्मिकों समेत नकल माफिया ने एक-एक कर कई भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक करवाए और राज्य के मेहनतकश युवाओं के सपनों को चकनाचूर करने का काम किया। हालांकि, वर्तमान धामी सरकार ने न सिर्फ भर्ती घोटाले के बड़े से बड़े चेहरे को सलाखों के पीछे पहुंचाया, बल्कि देश का सबसे सख्त नकल निरोधी कानून भी बनाया।

पुलिस अधीक्षक एसटीएफ चंद्र मोहन सिंह के मुताबिक यूकेएसएसएससी द्वारा आयोजित कराई गई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा 2021 में एसटीएफ की विवेचना से प्रकाश में आए अभियुक्त कसान खान पुत्र नसीमुद्दीन निवासी मोहल्ला हुसैनी थाना रसूलपुर, जिला फिरोजाबाद, उत्तरप्रदेश की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम विगत वर्ष में घोषित किया गया था। तभी से एसटीएफ की टीमें लगातार इस अभियुक्त की गिरप्तारी के प्रयास कर रही थी। एसटीएफ की टीमें इस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार उसके संभावित ठिकानों पर विगत वर्ष से छापेमारी कर रही थी, लेकिन सफलता हासिल नहीं हो पा रही थी। ऐसे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने कसान खान की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की टीमों को मैन्युअल सूचनाओं को संकलित करने का निर्देश देकर पुनः ठोस कार्य योजना बनाकर अभियुक्त के सभी संबंधितों/ रिश्तेदारों व जानने वालों के बारे में सूचनाओं को एकत्रित कराया। जिसके फलस्वरूप एसटीएफ को विगत एक सप्ताह पहले कसान खान के अलीगढ़ में छिपे होने की सूचना मिली थी। एसटीएफ की एक टीम को तत्काल जनपद अलीगढ़ उत्तर प्रदेश भेजा गया, जहां पर पिछले 07 दिनों से एसटीएफ की टीम द्वारा अभियुक्त कसान की तलाश में जगह-जगह दबिश दी गई व 07 दिन तक लगातार दिन-रात मेहनत करके अभियुक्त कसान को मोहल्ला जमालपुर, जनपद अलीगढ़ उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई है।

पुलिस अधीक्षक एसटीएफ चंद्र मोहन सिंह ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि यूकेएसएसएससी आयोग द्वारा स्नातक स्तरीय परीक्षा 2021, सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा, वन दरोगा ऑनलाइन भर्ती परीक्षा एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी चयन परीक्षा 2016 में हुई धांधली को लेकर दर्ज अलग-अलग 04 मुकदमों की विवेचना एसटीएफ द्वारा की गई हैं। उपरोक्त सभी मुकदमों में एसटीएफ द्वारा हर बिंदु पर गहनता से विवेचना करते हुए आरोप पत्र न्यायालय को प्रेषित किए जा चुके हैं। जो अपराधी अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ लगातार प्रयास कर रही है, ताकि इन भर्ती प्रकरणों में संलिप्त सभी दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। गौरतलब है कि स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में 49 अभियुक्तो की संलिप्तता प्रकाश में आई थी। जिसमें से 47 अभियुक्तों को एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वैसे इन सभी परीक्षाओं के मामले में यह 62वीं गिरफ्तारी है। एक अभियुक्त द्वारा उच्च न्यायालय नैनीताल से गिरफ्तारी स्थगन आदेश प्राप्त किया गया है एवं एक अन्य वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार करने वाली एसटीएफ की टीम
1–निरीक्षक यशपाल बिष्ट
2–उप निरीक्षक विपिन बहुगुणा
3– उप निरीक्षक नरोत्तम बिष्ट
4– उप निरीक्षक देवेंद्र भारती
5–हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार
6–हेड कॉन्स्टेबल देवेंद्र ममगाई
7– कांस्टेबिल नितिन चौधरी
8–कांस्टेबल रवि पंत
9–कांस्टेबल दीपक चंदोला
10- कांस्टेबल कादर खान

 

Tags: latest UKsssc news in Hinditoday's latest Uttarakhand news Hindi samacharUksssc news in dehradunUKSSSC news in Uttarakhand
Previous Post

बिजली विभाग ने आम नागरिकों के तो कनेक्शन काटे,लेकिन सरकारी कार्यालय पर भी करोड़ों का बकाया:-उनका क्या?

Next Post

Post office: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम पर लोग जमकर लगा रहे है पैसा

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
क्राइम

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

by Seemaukb
August 11, 2026
एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप
क्राइम

एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप

by Seemaukb
August 11, 2026
Next Post
Post office: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम पर लोग जमकर लगा रहे है पैसा

Post office: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम पर लोग जमकर लगा रहे है पैसा

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

Post office rd scheme: 1100 रूपये प्रति माह पोस्ट ऑफिस में जमा करने पर मिलेंगे इतने रुपए

Post office rd scheme: 1100 रूपये प्रति माह पोस्ट ऑफिस में जमा करने पर मिलेंगे इतने रुपए

September 15, 2024
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डॉक्टरों की सूझबूझ से मरीज़ ने मौत को दी मात

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डॉक्टरों की सूझबूझ से मरीज़ ने मौत को दी मात

June 1, 2025

Don't miss it

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
क्राइम

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

August 11, 2026
अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
उत्तराखंड

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

August 11, 2026
किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य
उत्तराखंड

किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

August 11, 2026
सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका? 2 अगस्त के लेटेस्ट रेट ने दी राहत
मनी और निवेश

सोना-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी! 7 दिन में इतना महंगा हुआ Gold-Silver

August 11, 2026
एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप
क्राइम

एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप

August 11, 2026
JPSC-JSSC विवाद पर घिरी सरकार! छात्रों के आंदोलन पर खड़गे ने पूछा- कार्रवाई का आदेश किसने दिया?
देश-दुनिया

JPSC-JSSC विवाद पर घिरी सरकार! छात्रों के आंदोलन पर खड़गे ने पूछा- कार्रवाई का आदेश किसने दिया?

August 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
  • अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
  • किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.