Thursday, November 5, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

कृषि-उद्यान में करोड़ों के खेल का दावा, किसान मंच का सरकार से सीधा सवाल—“दस्तावेज दिखाइए, सच सामने लाइए

September 18, 2026
in उत्तराखंड
कृषि-उद्यान में करोड़ों के खेल का दावा, किसान मंच का सरकार से सीधा सवाल—“दस्तावेज दिखाइए, सच सामने लाइए
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड में किसानों के नाम पर संचालित कृषि और उद्यान विभाग की योजनाओं में सरकारी धन के खर्च, खरीद, भुगतान, अनुदान और राजस्व से जुड़े मामलों को लेकर किसान मंच उत्तराखंड ने राज्य सरकार से स्वतंत्र और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं किसान पुत्र कार्तिक उपाध्याय ने दावा किया है कि संगठन के पास उपलब्ध सरकारी अभिलेखों, आरटीआई से प्राप्त दस्तावेजों और ऑडिट रिकॉर्ड की पड़ताल में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिन्हें जोड़कर देखने पर करीब ₹500 से ₹600 करोड़ की संभावित राजस्व हानि और सरकारी धन के कथित दुरुपयोग की जांच जरूरी है।

किसान मंच ने हालांकि स्पष्ट किया है कि ₹500–600 करोड़ का आंकड़ा संगठन का दावा है और इसकी अंतिम पुष्टि किसी सक्षम स्वतंत्र जांच के बाद ही हो सकती है। मंच का कहना है कि यदि उसके आरोपों में तथ्य नहीं हैं तो सरकार संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक कर स्थिति स्पष्ट करे।

You might also like

धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर

होटल अलकनंदा के पीपीपी मोड पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का धरना तो भाजपा ने दिखाए काले झंडे

कुंभ से पहले हरिद्वार के घाटों की मरम्मत में तेजी, हाथीपुल पर भी सख्ती

कार्तिक उपाध्याय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि किसान मंच अपने पास मौजूद दस्तावेज सामने रखने को तैयार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, कृषि-उद्यान मंत्री, विधायक, सांसद, सचिव या संबंधित विभागीय अधिकारी यदि मंच के दावों पर आपत्ति रखते हैं तो सरकार तारीख और स्थान तय करे, मंच अपने दस्तावेजों के साथ जवाब देने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा, “हम दस्तावेज रखेंगे, सरकार जवाब रखे। एक-एक फाइल और एक-एक रुपये के हिसाब पर बात होनी चाहिए।”

किसान मंच के मुताबिक, इससे पहले भी कुछ मामलों को लेकर सरकारी अभिलेखों के आधार पर सवाल उठाए जा चुके हैं। अगस्त में सामने आई एक आरटीआई आधारित रिपोर्ट में पीएम-किसान योजना के तहत अपात्र लाभार्थियों को ₹1152.46 लाख के भुगतान तथा ₹1147.86 लाख की वसूली लंबित होने का उल्लेख किया गया था। इसी रिपोर्ट में तीन संस्थाओं को कुल ₹1444.98 लाख के भुगतान से संबंधित ऑडिट आपत्ति का भी उल्लेख किया गया था।

इसके बाद किसान मंच ने बागेश्वर में पॉलीहाउस और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के Per Drop More Crop (PDMC) घटक से जुड़े रिकॉर्ड को लेकर जिलाधिकारी से जांच की मांग की। उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2021-22 में 591 पॉलीहाउस और ₹300.73 लाख से संबंधित वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति, लाभार्थी अभिलेख, स्थलीय सत्यापन और भुगतान प्रक्रिया को लेकर मंच ने सवाल उठाए हैं।

मंच ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के ड्रिप इरिगेशन से जुड़े वर्ष 2019-20 से 2025-26 तक के रिकॉर्ड की भी स्वतंत्र जांच की मांग की है। इसमें लाभार्थी चयन, सामग्री की खरीद और आपूर्ति, फर्म चयन, भुगतान, ई-वे बिल, जियो-टैगिंग तथा संबंधित अन्य अभिलेखों की जांच की मांग शामिल है।

कार्तिक उपाध्याय का कहना है कि किसान मंच की पड़ताल किसी एक जिले, योजना या अधिकारी तक सीमित नहीं है। संगठन कृषि और उद्यान विभाग में बीज एवं अन्य कृषि सामग्री की खरीद, सरकारी अनुदान, लाभार्थी चयन, फर्मों को भुगतान, डीबीटी, गुणवत्ता परीक्षण, ऑडिट आपत्तियों और सरकारी राजस्व से जुड़े रिकॉर्ड को आपस में मिलाकर जांच की मांग कर रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो किसान मंच द्वारा उठाए गए सभी मामलों की एक साथ स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच करा सकती है। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि मंच द्वारा लगाए गए आरोपों में कितना तथ्य है और संबंधित विभागों में अपनाई गई प्रक्रियाएं नियमों के अनुरूप थीं या नहीं।

उपाध्याय ने कहा, “किसान के नाम पर पैसा निकला है तो उसका लाभ किसान के खेत में दिखाई देना चाहिए। सामान खरीदा गया है तो उसकी गुणवत्ता और आपूर्ति का रिकॉर्ड होना चाहिए। भुगतान हुआ है तो यह स्पष्ट होना चाहिए कि किसे, किस स्वीकृति और किस आधार पर भुगतान किया गया। सरकारी राजस्व बनना था तो वह सरकारी खजाने तक पहुंचा या नहीं, यह दस्तावेजों की जांच से सामने आना चाहिए।”

किसान मंच ने राज्य सरकार से किसानों के नाम पर खर्च किए जा रहे सरकारी धन का योजनावार और लाभार्थीवार विवरण सार्वजनिक करने, संबंधित रिकॉर्ड की स्वतंत्र जांच कराने तथा जांच में किसी अधिकारी, फर्म या अन्य संबंधित पक्ष की जिम्मेदारी सामने आने पर नियमानुसार जवाबदेही तय करने की मांग की है।

उपाध्याय ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि यदि किसान मंच द्वारा उठाए गए आरोप गलत हैं तो सरकार के पास उपलब्ध रिकॉर्ड सार्वजनिक कर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंच का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना नहीं, बल्कि किसानों के नाम पर खर्च होने वाले सार्वजनिक धन में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

गौरतलब है कि ₹500–600 करोड़ की कथित अनियमितता का समग्र आंकड़ा फिलहाल किसान मंच द्वारा किया गया दावा है। उपलब्ध विशिष्ट मामलों में उल्लिखित रकम और आपत्तियां अलग-अलग रिकॉर्ड से संबंधित हैं। इन सभी को जोड़कर किसी अंतिम वित्तीय अनियमितता की पुष्टि अभी किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी या न्यायालय के निष्कर्ष से नहीं हुई है। ऐसे में इस पूरे मामले में स्वतंत्र जांच के निष्कर्ष महत्वपूर्ण होंगे।

Tags: Audit ObjectionGovernment FundsHorticulture Department UttarakhandKartik UpadhyayKisan Manch UttarakhandPer Drop More CropPM-KISANPMKSYPolyhouse SchemePushkar Singh DhamiRTI UttarakhandUttarakhand Agriculture DepartmentUttarakhand governmentUttarakhand news
Previous Post

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्रों की स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं का किया समाधान

Next Post

दिव्यांग और बुजुर्ग ध्यान दें! देहरादून में 11 शिविर, ऐसे मिलेगा मुफ्त सहायक उपकरण

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर
उत्तराखंड

धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर

by Seemaukb
November 5, 2026
होटल अलकनंदा के पीपीपी मोड पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का धरना तो भाजपा ने दिखाए काले झंडे
उत्तराखंड

होटल अलकनंदा के पीपीपी मोड पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का धरना तो भाजपा ने दिखाए काले झंडे

by Seemaukb
November 5, 2026
Next Post
दिव्यांग और बुजुर्ग ध्यान दें! देहरादून में 11 शिविर, ऐसे मिलेगा मुफ्त सहायक उपकरण

दिव्यांग और बुजुर्ग ध्यान दें! देहरादून में 11 शिविर, ऐसे मिलेगा मुफ्त सहायक उपकरण

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: दरोगा पर ही बाइक चढ़ाने का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार, मचा हड़कंप

बड़ी खबर: दरोगा पर ही बाइक चढ़ाने का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार, मचा हड़कंप

July 8, 2023
NAINITAL BRIBE CASE: हाईकोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने उठाए महत्वपूर्ण कानूनी सवाल

NAINITAL BRIBE CASE: हाईकोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने उठाए महत्वपूर्ण कानूनी सवाल

July 7, 2025

Don't miss it

धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर
उत्तराखंड

धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर

November 5, 2026
उत्तराखंड में 2027 का चुनावी बिगुल! अमित शाह की एंट्री से गरमाएगी सियासत, अब नेताओं की दौड़ शुरू
राजनीती

उत्तराखंड में 2027 का चुनावी बिगुल! अमित शाह की एंट्री से गरमाएगी सियासत, अब नेताओं की दौड़ शुरू

November 5, 2026
केदारताल में लापता चार ट्रैकरों की तलाश फिर शुरू, बर्फबारी के बीच रेस्क्यू टीमों की बढ़ीं मुश्किलें
हादसा

केदारताल में लापता चार ट्रैकरों की तलाश फिर शुरू, बर्फबारी के बीच रेस्क्यू टीमों की बढ़ीं मुश्किलें

November 5, 2026
होटल अलकनंदा के पीपीपी मोड पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का धरना तो भाजपा ने दिखाए काले झंडे
उत्तराखंड

होटल अलकनंदा के पीपीपी मोड पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का धरना तो भाजपा ने दिखाए काले झंडे

November 5, 2026
कुंभ से पहले हरिद्वार के घाटों की मरम्मत में तेजी, हाथीपुल पर भी सख्ती
उत्तराखंड

कुंभ से पहले हरिद्वार के घाटों की मरम्मत में तेजी, हाथीपुल पर भी सख्ती

November 4, 2026
दीपावली पर महिलाओं का धमाका! LED लड़ियों से लेकर मिलेट्स गिफ्ट हैंपर तक, लाखों का कारोबार
उत्तराखंड

दीपावली पर महिलाओं का धमाका! LED लड़ियों से लेकर मिलेट्स गिफ्ट हैंपर तक, लाखों का कारोबार

November 4, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर
  • उत्तराखंड में 2027 का चुनावी बिगुल! अमित शाह की एंट्री से गरमाएगी सियासत, अब नेताओं की दौड़ शुरू
  • केदारताल में लापता चार ट्रैकरों की तलाश फिर शुरू, बर्फबारी के बीच रेस्क्यू टीमों की बढ़ीं मुश्किलें

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.