Tuesday, August 11, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

किसान मंच प्रदेश अध्यक्ष किसानपुत्र कार्तिक उपाध्याय का बयान: भू-कानून का स्वागत, प्रावधानों का करेंगे इंतजार, मांग अनुरूप न होने पर करेंगे विरोध

February 19, 2025
in उत्तराखंड
किसान मंच प्रदेश अध्यक्ष किसानपुत्र कार्तिक उपाध्याय का बयान: भू-कानून का स्वागत, प्रावधानों का करेंगे इंतजार, मांग अनुरूप न होने पर करेंगे विरोध
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

किसान मंच प्रदेश अध्यक्ष किसानपुत्र कार्तिक उपाध्याय का बयान: भू-कानून का स्वागत, प्रावधानों का करेंगे इंतजार, मांग अनुरूप न होने पर करेंगे विरोध

ब्यूरो न्यूज उत्तराखंड ब्रॉडकास्ट

You might also like

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

SIR Voter List 2026: मतदाता घबराएं नहीं! Anomaly और No-Mapping पर CDO ने दिया बड़ा अपडेट

देहरादून। उत्तराखंड सरकार की धामी कैबिनेट द्वारा मंगलवार को सख्त भू-कानून को मंजूरी दिए जाने के बाद किसान मंच प्रदेश अध्यक्ष किसान पुत्र कार्तिक उपाध्याय ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कानून के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन सभी प्रावधानों का बारीकी से अध्ययन करेगा और यदि कानून में सभी मांगों को समुचित रूप से शामिल नहीं किया गया, तो संगठन पुनः सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा।

कार्तिक उपाध्याय ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “भू-कानून प्रदेश के संसाधनों और सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन सिर्फ नाम के लिए कानून नहीं चलेगा। यदि हमारी मांगों के अनुरूप कानून नहीं बना, तो किसान मंच चुप नहीं बैठेगा और सरकार के खिलाफ कड़ा आंदोलन करेगा।”

*किसान मंच की प्रमुख मांगें:*

बाहरी व्यक्तियों के कृषि भूमि खरीद पर पूर्ण धरातलीय प्रतिबंध लगाया जाए।

हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर भू सुधार अधिनियम धारा-118 की तरह सख्त प्रावधान लागू हों।

किसानों की जमीनों की सुरक्षा के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित किए जाएं।

भूमि खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और किसी भी प्रकार की धांधली पर सख्त कार्रवाई हो।

*सूत्र भू-कानून के प्रमुख प्रावधान:*

उत्तराखंड के 11 पहाड़ी जिलों में बाहरी व्यक्तियों के कृषि और बागवानी भूमि खरीदने पर प्रतिबंध रहेगा।

हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

भूमि खरीद की अनुमति प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संचालित होगी।

बाहरी व्यक्तियों को भूमि खरीद के लिए शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा, जिससे फर्जीवाड़े पर लगाम लग सके।

सभी जिलाधिकारियों को नियमित रूप से भूमि खरीद से जुड़ी रिपोर्ट राजस्व परिषद और शासन को सौंपनी होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि इससे राज्य की मूल पहचान बनी रहेगी और बाहरी लोगों द्वारा अनियंत्रित भूमि खरीद पर रोक लगेगी।

हालांकि, किसान मंच सहित कई अन्य संगठनों ने सरकार की इस पहल का स्वागत तो किया है, लेकिन कानून के क्रियान्वयन और अंतिम प्रावधानों पर सभी की नजरें टिकी हैं। किसान मंच ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि कानून में किसानों और प्रदेश के हितों की अनदेखी हुई, तो आंदोलन का रास्ता अपनाने से संगठन पीछे नहीं हटेगा।

Previous Post

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड कैबिनेट ने सशक्त भू कानून को दी मंजूरी, विधानसभा में होगा पेश

Next Post

बिग ब्रेकिंग : धामी सरकार ने सख्त भू कानून को मंजूरी दी, राज्य के संसाधनों की सुरक्षा का ऐतिहासिक फैसला

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
उत्तराखंड

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

by Seemaukb
August 11, 2026
किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य
उत्तराखंड

किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

by Seemaukb
August 11, 2026
Next Post
बिग ब्रेकिंग:-  मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में लगी आग से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के सीएम धामी ने दिए निर्देश

बिग ब्रेकिंग : धामी सरकार ने सख्त भू कानून को मंजूरी दी, राज्य के संसाधनों की सुरक्षा का ऐतिहासिक फैसला

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: उत्तराखंड सरकार पर कर्ज का बोझ बढ़ने के बाद भी विधायक और मंत्रियों के सैलरी में बढ़ोतरी

बड़ी खबर: सवालों के घेरे में स्पीकर ऋतु खंडूड़ी, विधानसभा में 2016 से पहले के बैकडोर भर्ती वालों को बचाने का आरोप

November 27, 2022
परीक्षा के परिणाम शीघ्र जारी करें आयोग  : यूकेडी

परीक्षा के परिणाम शीघ्र जारी करें आयोग : यूकेडी

July 14, 2023

Don't miss it

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
क्राइम

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

August 11, 2026
अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
उत्तराखंड

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

August 11, 2026
किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य
उत्तराखंड

किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

August 11, 2026
सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका? 2 अगस्त के लेटेस्ट रेट ने दी राहत
मनी और निवेश

सोना-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी! 7 दिन में इतना महंगा हुआ Gold-Silver

August 11, 2026
एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप
क्राइम

एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप

August 11, 2026
JPSC-JSSC विवाद पर घिरी सरकार! छात्रों के आंदोलन पर खड़गे ने पूछा- कार्रवाई का आदेश किसने दिया?
देश-दुनिया

JPSC-JSSC विवाद पर घिरी सरकार! छात्रों के आंदोलन पर खड़गे ने पूछा- कार्रवाई का आदेश किसने दिया?

August 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
  • अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
  • किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.