Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

एक्सक्लूसिव: आपदा प्रबंधन विभाग ने किया 04 संविदा कार्मिकों का फर्जी नियमितीकरण

June 2, 2022
in उत्तराखंड
एक्सक्लूसिव: आपदा प्रबंधन विभाग ने किया 04 संविदा कार्मिकों का फर्जी नियमितीकरण
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिसंबर 2016 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जो कि स्वयं आपदा प्रबंधन मंत्री भी थे और तत्कालीन आपदा प्रबंधन सचिव ने बोर्ड आफ गवर्नर्स की बैठक बुलाए बिना, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स को बाईपास करके 4 संविदा कार्मिकों (श्री मोहन राठौर, श्री गोविंद रौतेला, श्री भूपेंद्र भैसोड़ा व श्री घनश्याम टम्टा) का गैरविधिक नियमितीकरण किया है। वर्तमान में भी यह विभाग मुख्यमंत्री के पास है।

आरोप – 01- नियमितीकरण नियमावली 2013 को बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में अंगीकार करने की अनुमति प्राप्त नहीं की गई।

You might also like

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र जो कि एक स्वायत्तशासी संस्थान है और बोर्ड ऑफ गवर्नर्स से संचालित होता है उसमें कार्यरत 7 संविदा कार्मिकों के नियमितीकरण करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था। लेकिन बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक बुलाए बिना ही सचिव आपदा प्रबंधन ने अपने स्तर पर निर्णय लेकर एक नियमितीकरण समिति गठित कर दी जबकि आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र के संविदा कार्मिकों के नियमितीकरण किए जाने के लिए सर्वप्रथम एक बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक बुलाई जानी थी जिसमें 2013 के नियमितीकरण नियमावली को अंगीकार किया जाना था लेकिन उक्त नियमावली को बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में लाकर के अंगीकार नहीं किया गया। यह नियमावली 309 के अंतर्गत पूर्ण रूप से शासकीय विभागों के लिए गठित की गई थी और किसी भी स्वायत्तशासी संस्थान के द्वारा इस नियमावली का सीधे प्रयोग नहीं किया जा सकता है । 

आरोप – 02-  विभागाध्यक्ष के बजाय एक संविदा कार्मिक द्वारा प्रस्तुत किए गए नियमितीकरण प्रस्ताव पर नियमितीकरण की कार्रवाई की गई।

आपदा न्यूनीकरण प्रबंधन केंद्र के विभागाध्यक्ष सचिव आपदा प्रबंधन होते हैं जोकि एग्जीक्यूटिव काउंसिल के चेयरमैन भी हैं, लेकिन 7 कार्मिकों के नियमितीकरण का प्रस्ताव सचिव आपदा प्रबंधन विभागाध्यक्ष के स्तर पर नहीं भेजा गया उनके स्थान पर संविदा में कार्यरत अधिशासी निदेशक श्री पीयूष रौतेला ने 7 कार्मिकों के नियमितीकरण का प्रस्ताव भेजा और आपदा प्रबंधन विभाग ने उस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नियमविरुद्ध नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी।

 आरोप – 03- तत्कालीन आपदा प्रबंधन सचिव ने बोर्ड ऑफ गवर्नर्स को बाईपास करके नियमविरुद्ध नियमितीकरण समिति का गठन किया।

आपदा प्रबंधन सचिव ने बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में 7 कार्मिकों का नियमितीकरण का प्रस्ताव प्रस्तुत किए बिना ही स्वयं के स्तर पर निर्णय लेकर नियमितीकरण समिति गठित की जो की पूर्णता गैर विधिक है। 

 आरोप – 04- नियमितीकरण समिति ने सर्विस रिकॉर्ड और अन्य डॉक्यूमेंट चेक किए बिना ही 4 कार्मिकों का नियमितीकरण किया।

तत्कालीन सचिव आपदा प्रबंधन ने जो नियमितीकरण समिति गठित की उन्होंने केवल 4 कार्मिकों का नियमितीकरण किया अन्य 03 कार्मिकों के लिये कार्मिक विभाग की संस्तुति लेने के लिये निर्देशित किया। लेकिन समिति ने 04 कार्मिकों के नियमितीकरण किए जाने से पहले उनके पिछले सर्विस रिकॉर्ड की जांच नहीं की, ना ही उनके अनुबंधों की जांच की और उनके दस्तावेजों की जांच किये बिना ही सीधे आंख बंद करके उनके नियमितीकरण की संस्तुति प्रदान कर दी गयी। ये सभी 04 कार्मिक 2012 से बिना अनुबंध के कार्यरत थे।

 आरोप- 05- 4 कार्मिकों के नियमितीकरण के लिए बोर्ड ऑफ गवर्नर को बाईपास कर दिया गया और अब 2 कार्मिकों के नियमितीकरण किए जाने के लिए बोर्ड ऑफ गवर्नर की सहमति मांगी जा रही है।

04 कार्मिकों का नियमितीकरण तो बोर्ड ऑफ गवर्नर्स को बायपास करके सीधे कर दिया गया बाकी बचे 02 कार्मिक अपने नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं तो सचिव आपदा प्रबंधन एस०ए० मुरुगेशन के द्वारा उनको लिखित में दिया गया कि नियमितीकरण के लिए आप बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की अनुमति प्रस्तुत करें। आपदा प्रबंधन विभाग दोहरे मानकों के आधार पर कार्य कर रहा है जब 2 कार्मिकों के नियमितीकरण के लिए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की सहमति की आवश्यकता है तो फिर जिन 04 कार्मिकों का दिसंबर 2016 में नियमितीकरण किया गया उनके लिए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की सहमति की आवश्यकता क्यों नहीं रखी गई।

 आरोप-06- तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत ने बोर्ड ऑफ गवर्नर्स को बाईपास कर अनुमति प्रदान करके नियम विरुद्ध कार्य किया है।

तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत ने आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के अध्यक्ष श्री प्रयाग दत्त भट्ट की सिफारिश पर इन 4 कार्मिकों के नियमितीकरण किए जाने की गैर विधिक संस्तुति प्रदान की। मुख्यमंत्री को भी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स को बायपास करने का अधिकार प्राप्त नहीं है। यदि मुख्यमंत्री स्वयं के स्तर पर निर्णय लेते हैं तो उस निर्णय को भी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की सहमति के लिए भेजना आवश्यक होता है।

 आरोप -07- मुख्य सचिव, सचिव और माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा अलग से प्रदान की गई नियमितीकरण की सहमति ग़ैरविधिक है।* 

बोर्ड ऑफ गवर्नर्स को बायपास करके आपदा प्रबंधन विभाग ने इन कार्मिकों के नियमितीकरण की पत्रावली संचालित की जिसमें सचिव आपदा प्रबंधन और मुख्य सचिव ने अलग से सहमति प्रदान की है जो की पूर्णता गैर विधिक है।  सचिव आपदा प्रबंधन एग्जीक्यूटिव काउंसिल के चेयरमैन है लेकिन एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक बुलाए बिना और सदस्यों की सहमति के बिना उनके स्वयं के स्तर पर लिया गया निर्णय अमान्य है। इसी प्रकार मुख्य सचिव बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन हैं लेकिन बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक बुलाए बिना और सदस्यों की सहमति के बिना स्वयं के स्तर पर मुख्य सचिव के द्वारा लिया गया निर्णय अमान्य है। तत्कालीन मुख्यमंत्री जोकि आपदा प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष भी हैं उनके द्वारा बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की सहमति के बिना प्रस्तुत की गई पत्रावली पर प्रदान की गई सहमति भी अमान्य है। इन तीनों के द्वारा बोर्ड ऑफ गवर्नर्स को बायपास करके स्वयं के स्तर पर लिया गया निर्णय बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के निर्णय के रूप में कभी भी मान्य नहीं हो सकता है।

आपदा प्रबंधन विभाग में वर्तमान में 350 से ज्यादा संविदा कार्मिक कार्यरत हैं लेकिन आज तक उनका नियमितीकरण नहीं किया गया तो फिर इन 4 कार्मिकों का ग़ैरविधिक  नियमितीकरण किए जाने के लिए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स को बायपास करने की क्या आवश्यकता थी । ऐसी कौन सी मजबूरी थी कि ना तो एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक बुलाई गई और ना ही बोर्ड ऑफ गवर्नर की बैठक बुलाई गई और आपदा प्रबंधन विभाग ने सीधे इनका गैर विधिक नियमितीकरण करवाया। जैसे बोर्ड ऑफ गवर्नर्स को बाईपास करके पौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज के रजिस्ट्रार श्री संदीप कुमार की रजिस्ट्रार के पद पर की गई नियुक्ति को अवैध मानते हुए उनकी नियुक्ति निरस्त की गई है उसी प्रकार मुख्यमंत्री और आपदा प्रबंधन विभाग को भी इन सभी 4 कार्मिकों के अवैध नियमितीकरण जोकि बोर्ड ऑफ गवर्नर्स को बायपास करके की गई है को भी तत्काल निरस्त किया जाये।

 

 

 

Tags: letest Uttrakhand news in Hinditoday's Uttarakhand latest news hindi samacharUttarakhad broadcast newsUttarakhand news in Hindi

Previous Post

बड़ी खबर: निर्मला गहतोड़ी बोली “उपचुनाव के मैदान से गायब रहे कांग्रेसी दिग्गज”

Next Post

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा, सम्राट पृथ्वीराज उत्तराखंड में होगी टैक्स फ्री

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

by Seemaukb
February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

by Seemaukb
February 6, 2026
Next Post
बड़ी खबर:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा, सम्राट पृथ्वीराज उत्तराखंड में होगी टैक्स फ्री

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा, सम्राट पृथ्वीराज उत्तराखंड में होगी टैक्स फ्री

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

दुखद: सिक्किम में उत्तराखंड का लाल शहीद

दुखद: सिक्किम में उत्तराखंड का लाल शहीद

December 24, 2022
बड़ी खबर: निशानेबाज सुखमनप्रीत की हत्या में जज की बेटी गिरफ्तार

बड़ी खबर: शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। प्रधानाचार्य गिरफ्तार…

November 7, 2022

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीती
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • हादसा
  • क्रिकेट
  • नौकरी
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.