Wednesday, October 28, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

सीएमआई में भर्ती बर्खास्त कार्मिक दीप्ति पांडे से मिले दीपक जोशी

February 4, 2023
in उत्तराखंड
सीएमआई में भर्ती बर्खास्त कार्मिक दीप्ति पांडे से मिले दीपक जोशी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बर्खास्त कर्मचारियों के लिए निकालें बीच का रास्ता-जोशी

सीएमआई में भर्ती बर्खास्त कार्मिक दीप्ति पांडे से मिले दीपक जोशी

You might also like

SGRRU में नए विद्यार्थियों का धमाकेदार स्वागत, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने बढ़ाया हौसला

करवा चौथ पर महिलाओं की बल्ले-बल्ले! उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी

Gairsain Assembly Session: गैरसैंण में कांग्रेस का हंगामा, रेखा आर्या के खिलाफ काले झंडे लेकर वेल में पहुंचे विधायक; सदन 12 बजे तक स्थगित

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारी दीप्ति पांडे का हाल-चाल जानने के लिए शुक्रवार देर शाम उत्तराखंड सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी सीएमआई हास्पिटल पहुंचे। उन्होंने बर्खास्त कर्मचारी दीप्ति पांडे के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की तथा आश्वासन दिया कि वे मजबूती से उनके साथ खड़े हैं।

बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा से बर्खास्त कार्मिकों का धरना डेढ़ माह से विधानसभा के बाहर लगातार जारी है। कड़ाके की ठंड में महिला कार्मिक अपने बच्चों के साथ धरना दे रही हैं, जिसके चलते अभी तक कई महिला कार्मिकों का धरना स्थल पर ही स्वास्थ्य खराब हो चुका है। पिछले दिनों महिला कार्मिक दीप्ति पांडे का धरना स्थल पर स्वास्थ्य खराब हो गया और वह वहीं पर बेहोश हो गईं थी। 

 

तब से उनका सीएमआई अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को उत्तराखंड सचिवालय संघ के अध्यक्ष तथा उत्तराखंड अधिकारी-कार्मिक-शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी ने सीएमआई अस्पताल पहुंचकर दीप्ति पांडे का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। दीप्ति पांडे का उपचार कर रहे डाक्टरों ने कहा कि अत्यधिक स्टेªस के कारण उनका बीपी लगातार घट-बढ़ रहा है, जिस कारण उन्हें फिट आ रहे हैं। 

इस दौरान दीपक जोशी भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि वे भी कर्मचारी हैं और बर्खास्त कर्मचारियों के दुख-दर्द को वे अच्छी तरह से समझ सकते हैं। एक कर्मचारी नेता होने के नाते वे उनसे मिलने आए हैं, क्योंकि सभी इसी प्रदेश के निवासी हैं, हमारे कर्मचारी साथी हैं। कर्मचारियों ने बताया कि महिला कार्मिक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं तथा परिवार में सिंगल अर्निंग मेंबर हैं। उन्हीं के वेतन से घर का पूरा खर्च चलता था। 

उन्होंने कहा कि वे समझ सकते हैं कि नौकरी से हटाए जाने के बाद उन्हें बच्चों के लालन-पालन तथा घर का खर्च चालने में किस तरह की दिक्कतें आ रही होंगी। बच्चों की स्कूल की फीस, माता-पिता के देखरेख किस तरह कर रहे होंगे, यह सोचकर ही उन्हें तकलीफ हो रही है। बैंक के लोन की किस्तें हैं। किराए के घरों में कर्मचारी रह रहे हैं। दीपक जोशी ने कहा कि उन्हें कर्मचारियों की हालत देखकर बहुत ही कष्ट हो रहा है। उन्होंने कहा कि माननीय विधानसभा अध्यक्ष जी तथा माननीय मुख्यमंत्री जी को इस संबंध में कोई मध्य मार्ग निकालकर इन कर्मचारियों के जीविकोपार्जन के बारे में सोचना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि इसमें कर्मचारियों का कोई दोष नहीं है। यह विधानसभा की एक प्रक्रियात्मक त्रुटि है। इस त्रुटि का खामियाजा आज ये कर्मचारी भुगत रहे हैं। राज्य बनने के बाद से ही विधानसभा में एक जैसी ही प्रक्रिया रही है। उसमें भविष्य के लिए सुधार किया जाना चाहिए, इस बारे में पहल की जानी चाहिए, लेकिन जो सात-सात साल से कार्य कर रहे थे, उन्हें मझदार में नहीं छोड़ा जाना चाहिए। इन कर्मचारियों के बच्चों के भविष्य के बारे में सभी को सोचना चाहिए। उनकी शिक्षा की व्यवस्था कैसे होगी, इस बारे में सोचना चाहिए। क्योंकि कई कर्मचारी ओवरऐज हो गए हैं। विधवा और विकलांग कर्मचारियों के बारे में भी हमें सोचना होगा। आखिर सभी इसी प्रदेश के निवासी हैं। हमारे भाई-बहन हैं। यह बहुत ही संवेदनशील तथा भावनात्मक विषय है। इसका समाधान भी उसी अनुरूप निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष स्वयं एक मां हैं और विधायिका की प्रमुख भी हैं। वे समझ सकती हैं कि ये कर्मचारी किस तकलीफ से गुजर रहे हैं। उन्हें एक मां के नजरिये से इनके बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष जी हमारी मातृ शक्ति हैं और उन्हें अपने बच्चों का संरक्षण कर उनका भविष्य सुरक्षित करना चाहिए।   

इस बीच जैसे ही कर्मचारियों को पता चला कि सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी सीएमआई में आए हैं तो रात को ही बड़ी संख्या में कर्मचारी उनके मिलने के लिए अस्पताल पहुंच गए। कई कर्मचारी उनसे बात करते-करते भावुक हो गए। बर्खास्त कर्मचारियों ने दीपक जोशी को बताया कि आज कई कर्मचारी ओवरऐज हो गए हैं। उम्र के इस पड़ाव में उन्हें रोजगार कहां मिलेगा। महिला तथा विधवा कर्मचारियों के सम्मुख रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कई विकलांग कर्मचारी सड़क पर आ गए हैं। बच्चों की स्कूल तथा काॅलेज की फीस देने में कर्मचारी लाचार हैं। अधिसंख्य कर्मचारी किराए के घरों में रह रहे हैं और नौकरी छिन जाने से वे किराए का भुगतान करने में भी असमर्थ हो गए हैं। रिश्तेदारों से कर्ज लेकर वे किसी तरह अपना खर्चा चला रहे हैं और कोर्ट में केस लड़ने के लिए अब जेवर बेचने तक की नौबत आ गई है। 

कर्मचारियों ने जोशी को बताया कि उत्तराखंड विधानसभा की नियमावली में तदर्थ कार्मिकों के नियमितीकरण का प्रावधान है। जिसके तहत वर्ष 2013, वर्ष 2014 तथा वर्ष 2016 में किसी का दो साल की सेवा के बाद, किसी का तीन साल की सेवा, किसी का चार, किसी का पांच तथा किसी का छह साल की सेवा के बाद नियमितीकरण किया गया, लेकिन उनकी सात साल की सेवाओं को लगातार नजरअंदाज किया जाता रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि 2016 में नियुक्त कार्मिकों की नियुक्ति को माननीय उच्च न्यायालय तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पहले ही वैध ठहराया जा चुका है। 

उन्होंने दीपक जोशी से मांग की कि वे उनकी समस्याओं को माननीय मुख्यमंत्री तथा माननीय विधानसभा अध्यक्ष जी तक पहुंचाने में सहयोग करें। दीपक जोशी ने धैर्य से कर्मचारियों की बातों को सुना और आश्वासन दिया कि जल्द ही वे इस संबंध में माननीय विधानसभा अध्यक्ष तथा माननीय मुख्यमंत्री जी से वार्ता भी करेंगे। इस दौरान बर्खास्त कार्मिक भगवती, बबीता भंडारी, अनिल नैनवाल, मोनिक सेमवाल, रश्मि सेमवाल, हेमंत जोशी, शिवचरण डबराल आदि उपस्थित थे।

Tags: latest Uttarakhand news in Hinditoday's latest Uttarakhand news Hindi samacharUttarakhand news in Hindi
Previous Post

महंत इंदिरेश अस्पताल में विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का आयोजन

Next Post

Health news: कैंसर से डरें नहीं, डटकर लड़ें- डॉ.सुनील सैनी

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

SGRRU में नए विद्यार्थियों का धमाकेदार स्वागत, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने बढ़ाया हौसला
उत्तराखंड

SGRRU में नए विद्यार्थियों का धमाकेदार स्वागत, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने बढ़ाया हौसला

by Seemaukb
October 28, 2026
करवा चौथ पर महिलाओं की बल्ले-बल्ले! उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी
उत्तराखंड

करवा चौथ पर महिलाओं की बल्ले-बल्ले! उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी

by Seemaukb
October 28, 2026
Next Post
Health news: कैंसर से डरें नहीं, डटकर लड़ें- डॉ.सुनील सैनी

Health news: कैंसर से डरें नहीं, डटकर लड़ें- डॉ.सुनील सैनी

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

Big breking: माननीय मुख्यमंत्री के बालश्रम एवं भिक्षावृत्तिमुक्त उत्तराखण्ड के सकंल्प को चरितार्थ करते डीएम देहरादून।

Big breking: माननीय मुख्यमंत्री के बालश्रम एवं भिक्षावृत्तिमुक्त उत्तराखण्ड के सकंल्प को चरितार्थ करते डीएम देहरादून।

February 23, 2025
हादसा: हिंडोलाखाल खाई में गिरी कार 1की मौत कई लोग घायल।

दुखद: उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटना, दो की मौत दो घायल

May 3, 2022

Don't miss it

8वां वेतन आयोग: क्या ₹18,000 की बेसिक सैलरी होगी ₹68,940? मुंबई बैठक से कर्मचारियों को बड़ी उम्मीद
देश-दुनिया

8वां वेतन आयोग: ₹72,000 बेसिक-पे की मांग से मचेगी हलचल! DA, HRA और पेंशन पर कितना होगा असर?

October 28, 2026
SGRRU में नए विद्यार्थियों का धमाकेदार स्वागत, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने बढ़ाया हौसला
उत्तराखंड

SGRRU में नए विद्यार्थियों का धमाकेदार स्वागत, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने बढ़ाया हौसला

October 28, 2026
करवा चौथ पर महिलाओं की बल्ले-बल्ले! उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी
उत्तराखंड

करवा चौथ पर महिलाओं की बल्ले-बल्ले! उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी

October 28, 2026
ब्रेकिंग : 27 अक्टूबर को भराड़ीसैंण में सजेगा सदन, राज्यपाल ने बजाया विधानसभा सत्र का बिगुल
उत्तराखंड

Gairsain Assembly Session: गैरसैंण में कांग्रेस का हंगामा, रेखा आर्या के खिलाफ काले झंडे लेकर वेल में पहुंचे विधायक; सदन 12 बजे तक स्थगित

October 28, 2026
Dehradun News: देहरादून की सड़कों पर अंधेरा दूर करने का अभियान तेज, 806 खराब स्ट्रीट लाइटें चिह्नित; डीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश
उत्तराखंड

Dehradun News: देहरादून की सड़कों पर अंधेरा दूर करने का अभियान तेज, 806 खराब स्ट्रीट लाइटें चिह्नित; डीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश

October 27, 2026
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में संक्रमण से बचाव पर जोर, विशेषज्ञों ने बताया हैंड हाइजीन का महत्व
हेल्थ

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में संक्रमण से बचाव पर जोर, विशेषज्ञों ने बताया हैंड हाइजीन का महत्व

October 27, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • 8वां वेतन आयोग: ₹72,000 बेसिक-पे की मांग से मचेगी हलचल! DA, HRA और पेंशन पर कितना होगा असर?
  • SGRRU में नए विद्यार्थियों का धमाकेदार स्वागत, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने बढ़ाया हौसला
  • करवा चौथ पर महिलाओं की बल्ले-बल्ले! उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.