Tuesday, August 11, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

ऋतु खण्डूडी भूषण ने भगवान जगन्नाथ संकीर्तन शोभा यात्रा में किया सहभाग

October 22, 2024
in उत्तराखंड
ऋतु खण्डूडी भूषण ने भगवान जगन्नाथ संकीर्तन शोभा यात्रा में किया सहभाग
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऋतु खण्डूडी भूषण ने भगवान जगन्नाथ संकीर्तन शोभा यात्रा में किया सहभाग

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज ऋषिकेश के प्रतिष्ठित स्वामी वेदव्यासानंद सरस्वती गीता आश्रम द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ संकीर्तन शोभा यात्रा में सम्मिलित होकर भगवान जगन्नाथ जी की महिमा का गुणगान किया। यह भव्य शोभा यात्रा भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद एवं कृपा की प्राप्ति के उद्देश्य से आयोजित की गई थी, जिसमें नगरवासियों सहित अनेक श्रद्धालु भक्तगण भी उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए।

You might also like

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

SIR Voter List 2026: मतदाता घबराएं नहीं! Anomaly और No-Mapping पर CDO ने दिया बड़ा अपडेट

यात्रा कार्यक्रम में ऋतु खण्डूडी ने कहा, “चराचर जगत पर भगवान जगन्नाथ जी की कृपा बनी रहे, सभी के जीवन में समृद्धि, शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का वास हो, यही मेरी प्रार्थना है। भगवान जगन्नाथ की महिमा अनंत है, और उनकी उपासना से हमें सच्ची सुख-शांति प्राप्त होती है।” उन्होंने भगवान जगन्नाथ के भक्तों के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यह शोभा यात्रा अध्यात्म और भक्ति के माध्यम से जनमानस को जोड़ने का कार्य करती है और समाज में एकता और सौहार्द की भावना का प्रसार करती है।

विधानसभा अध्यक्ष ने शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के उत्साह की सराहना की। भगवान जगन्नाथ की सुंदर झांकी के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर यह शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें संकीर्तन, भक्ति संगीत और धर्म ध्वजा की भव्यता ने चार चांद लगा दिए।

आयोजन के सफल संचालन के लिए गीता आश्रम के व्यवस्थापकों और श्रद्धालु भक्तों को धन्यवाद देते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, “ऐसे आयोजनों से हमारी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का संरक्षण होता है और समाज में शांति, एकता एवं प्रेम का संदेश जाता है।”

इस शोभा यात्रा में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, साधु-संत, और दूर-दूर से आए श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर ऋषिकेश के नागरिकों में विशेष उत्साह देखा गया, और नगर के विभिन्न हिस्सों में शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का समापन भगवान जगन्नाथ जी की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान की कृपा प्राप्त की।

कार्यक्रम में गीता आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ दीपक गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक त्रिभुवन उपाध्याय, कार्यक्रम सचिव र्भानु मित्र शर्मा, गीता भवन प्रबंधक गौतम जी, सभासद जीतू अवस्थी, अश्वनी गुप्ता, अरविंद नेगी, विनीता नौटियाल, विकास भंडारी, विजेंद्र बिष्ट एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

गुड न्यूज : ग्राफिक एरा की अंकिता को एशियन चैम्पियनशिप में गोल्ड मैडल,विश्वविद्यालय में खुशी की लहर

Next Post

बड़ी खबर : दून के पटाखा कारोबारियों पर GST विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
उत्तराखंड

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

by Seemaukb
August 11, 2026
किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य
उत्तराखंड

किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

by Seemaukb
August 11, 2026
Next Post
बड़ी खबर : दून के पटाखा कारोबारियों पर GST विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

बड़ी खबर : दून के पटाखा कारोबारियों पर GST विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

दुखद : ट्रक ने स्कूटर को मारी टक्कर, 1की मौत 1 गंभीर रूप से घायल

दुखद : ट्रक ने स्कूटर को मारी टक्कर, 1की मौत 1 गंभीर रूप से घायल

September 20, 2024
मौसम का वार: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में दरकी पहाड़ी, हाईवे घंटों बंद

मौसम का वार: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में दरकी पहाड़ी, हाईवे घंटों बंद

April 10, 2026

Don't miss it

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
क्राइम

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

August 11, 2026
अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
उत्तराखंड

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

August 11, 2026
किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य
उत्तराखंड

किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

August 11, 2026
सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका? 2 अगस्त के लेटेस्ट रेट ने दी राहत
मनी और निवेश

सोना-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी! 7 दिन में इतना महंगा हुआ Gold-Silver

August 11, 2026
एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप
क्राइम

एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप

August 11, 2026
JPSC-JSSC विवाद पर घिरी सरकार! छात्रों के आंदोलन पर खड़गे ने पूछा- कार्रवाई का आदेश किसने दिया?
देश-दुनिया

JPSC-JSSC विवाद पर घिरी सरकार! छात्रों के आंदोलन पर खड़गे ने पूछा- कार्रवाई का आदेश किसने दिया?

August 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
  • अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
  • किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.