Wednesday, November 11, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर : चमोली में जली कार से महिला का कंकाल बरामद, साथ आया पुरुष संदिग्ध हालात में लापता

April 7, 2025
in उत्तराखंड, क्राइम
बड़ी खबर : चमोली में जली कार से महिला का कंकाल बरामद, साथ आया पुरुष संदिग्ध हालात में लापता
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान

टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार

जयकारों के बीच बंद हुए केदारनाथ के कपाट, अब ऊखीमठ में होंगे बाबा के दर्शन

चमोली में जली कार से महिला का कंकाल बरामद, साथ आया पुरुष संदिग्ध हालात में लापता

जोशीमठ (चमोली)। उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। जोशीमठ के तपोवन क्षेत्र के समीप नीति-मलारी बॉर्डर रोड पर एक जली हुई कार के भीतर एक महिला का बुरी तरह जला हुआ शव मिला है। शव की हालत इतनी भयावह थी कि सिर्फ कंकाल ही शेष रह गया है। वहीं, घटना के बाद महिला के साथ आया पुरुष साथी रहस्यमय तरीके से लापता है, जिससे मामला और भी अधिक संदिग्ध बन गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच की है। कार कर्नाटक नंबर की मारुति रिट्ज (KA01AG0590) है, जो बेंगलुरु निवासी संतोष कुमार सेनापति के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस के मुताबिक, संतोष कुमार सेनापति और महिला श्वेता सेनापति (उम्र 45 वर्ष) करीब एक माह से तपोवन क्षेत्र में रह रहे थे। दोनों ने एक स्थानीय होमस्टे में किराये पर कमरा लिया था और खुद को भाई-बहन बताते हुए ‘वर्क फ्रॉम होम’ कर रहे थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को दोनों को सुभाई क्षेत्र में घूमते हुए देखा गया था, जबकि शुक्रवार को भी उनकी कार जोशीमठ क्षेत्र में नजर आई थी। घटना वाली रात ग्राम चांचड़ी के पास एक देवी पूजन कार्यक्रम में जब गांव वालों ने दोनों को आमंत्रित किया, तो संतोष ने कहा कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब है और वह कार में ही हैं।

कुछ ही देर बाद, गांव के पास कार धू-धू कर जलती हुई मिली, जिसमें महिला का पूरी तरह जला हुआ शव था। संतोष वहां से लापता हो चुका था। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। प्राथमिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत होता है, और संतोष की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मृतका व संदिग्ध के परिजनों से संपर्क कर आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।

Tags: Chamoli crime newsjoshiMath newsmissing man Chamolisuspicious death UttarakhandTapovan car fireUttarakhand crime updateUttarakhand murder casewoman burnt in carउत्तराखंड अपराध समाचारकार में महिला का शवचमोली हत्याकांडजली कार चमोलीजोशीमठ न्यूजतपोवन चमोली हादसासंदिग्ध मौत उत्तराखंड
Previous Post

बड़ी खबर: दून में नकली पिस्टल से असली कार्रवाई, तीन युवक पुलिस की गिरफ्त में

Next Post

बिग ब्रेकिंग : नगर निगम श्रीनगर में वित्तीय घोटाले की गूंज, नगर आयुक्त के खिलाफ जांच की मांग”

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान
उत्तराखंड

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान

by Seemaukb
November 11, 2026
टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार
उत्तराखंड

टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार

by Seemaukb
November 11, 2026
Next Post
बिग ब्रेकिंग : नगर निगम श्रीनगर में वित्तीय घोटाले की गूंज, नगर आयुक्त के खिलाफ जांच की मांग”

बिग ब्रेकिंग : नगर निगम श्रीनगर में वित्तीय घोटाले की गूंज, नगर आयुक्त के खिलाफ जांच की मांग"

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

एम्स ऋषिकेश में करोड़ों का घोटाला: सीबीआइ ने पूर्व निदेशक समेत तीन पर दर्ज किया केस

एम्स ऋषिकेश में करोड़ों का घोटाला: सीबीआइ ने पूर्व निदेशक समेत तीन पर दर्ज किया केस

September 29, 2025
मुझे मेरे जनपद में एक भी बच्चा भिक्षावृत्ति करता न दिखे: DM सविन बसंल

मुझे मेरे जनपद में एक भी बच्चा भिक्षावृत्ति करता न दिखे: DM सविन बसंल

September 8, 2024

Don't miss it

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान
उत्तराखंड

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान

November 11, 2026
कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे
टेक न्यूज़

कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे

November 11, 2026
धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर
देश-दुनिया

8वें वेतन आयोग से पहले रिटायर हुए तो भी मिलेगा फायदा? बढ़ी पेंशन और एरियर पर जानें नियम

November 11, 2026
दूध खरीदने वालों को झटका, 12 नवंबर से लागू होंगे नए रेट
देश-दुनिया

दूध खरीदने वालों को झटका, 12 नवंबर से लागू होंगे नए रेट

November 11, 2026
टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार
उत्तराखंड

टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार

November 11, 2026
जयकारों के बीच बंद हुए केदारनाथ के कपाट, अब ऊखीमठ में होंगे बाबा के दर्शन
उत्तराखंड

जयकारों के बीच बंद हुए केदारनाथ के कपाट, अब ऊखीमठ में होंगे बाबा के दर्शन

November 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान
  • कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे
  • 8वें वेतन आयोग से पहले रिटायर हुए तो भी मिलेगा फायदा? बढ़ी पेंशन और एरियर पर जानें नियम

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.