Thursday, November 12, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर: शिक्षा माफियाओं पर जिला प्रशासन की सख्ती, निजी स्कूलों की मनमानी पर लगी लगाम

April 4, 2025
in उत्तराखंड, शिक्षा
बड़ी खबर: शिक्षा माफियाओं पर जिला प्रशासन की सख्ती, निजी स्कूलों की मनमानी पर लगी लगाम
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शिक्षा माफियाओं पर जिला प्रशासन की सख्ती, निजी स्कूलों की मनमानी पर लगी लगाम

एन मेरी स्कूल ने घटाई फीस, 10% की दी अंडरटेकिंग, पहले की थी 30% बढ़ोतरी

You might also like

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान

टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार

देहरादून – मा0 मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कस दी है। जिले में पहली बार शिक्षा के व्यवसायीकरण पर सख्त कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने निजी स्कूलों को अपने शुल्क ढांचे की समीक्षा करने के लिए बाध्य किया। जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई के चलते एन मेरी स्कूल को अपनी बढ़ाई गई फीस को 10% तक सीमित करने की अंडरटेकिंग देनी पड़ी, जबकि इससे पहले स्कूल ने 30% फीस बढ़ा दी थी।

शिकायतों के बाद प्रशासन ने ली सख्त मुद्रा

जिले में लगातार बढ़ रही फीस वृद्धि और अभिभावकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने निजी स्कूलों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी। प्रशासन की सख्ती के चलते कई बड़े निजी स्कूल बैकफुट पर आ गए हैं। डीएम की कोर टीम स्कूलों पर पैनी नजर बनाए हुए है और स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि नियमों का उल्लंघन किया गया तो संबंधित स्कूल का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा और ताला जड़ दिया जाएगा।

फीस वृद्धि पर सख्ती, शिक्षा के व्यवसायीकरण पर रोक

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सभी निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों के साथ बैठक की गई, जिसमें उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शासनादेश के अनुसार किसी भी स्कूल को तीन वर्षों में अधिकतम 10% से अधिक शुल्क वृद्धि की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि –

  • पाठ्य-पुस्तकें खुले बाजार में सुलभ हों और अनावश्यक सामग्री थोपने पर रोक लगे।
  • उत्तर पुस्तिकाओं पर स्कूल का नाम मुद्रित करने की अनिवार्यता समाप्त हो, ताकि अभिभावक अपनी सुविधा अनुसार इन्हें खरीद सकें।
  • सभी स्कूल अपने छात्र गणवेश की जानकारी अपनी वेबसाइट पर डालें, जिससे यह किसी भी विक्रेता के पास उचित मूल्य पर उपलब्ध हो।

कई बड़े निजी स्कूल प्रशासन के रडार पर

जिला प्रशासन की सख्ती के चलते अन्य बड़े निजी स्कूल भी प्रशासन की निगरानी में आ गए हैं। एन मैरी स्कूल, जीएमएस रोड को निर्देशित किया गया है कि छात्रों से लिए गए अतिरिक्त शुल्क को आगामी माह की फीस में समायोजित किया जाए।

इसके अलावा, समर वैली स्कूल को निर्देश दिया गया कि कक्षा-9 की फीस वृद्धि को 6% से अधिक न किया जाए और पाठ्य-पुस्तकों एवं छात्र गणवेश की सूची अपनी वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से प्रकाशित की जाए। सेंट जोसेफ स्कूल को भी निर्देशित किया गया है कि तीन वर्षों में अधिकतम 10% से अधिक शुल्क वृद्धि नहीं की जाएगी।

नियम न मानने पर होगी कड़ी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी स्कूल निर्धारित मानकों से अधिक शुल्क वसूलता पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के इस निर्णय से अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है और शिक्षा को व्यवसाय बनाने वालों को कड़ा संदेश दिया गया है।

Tags: अभिभावकों की शिकायतछात्र गणवेशजिला प्रशासननिजी स्कूलपाठ्य-पुस्तकेंफीस वृद्धिमुख्यमंत्री निर्देशशिक्षा नीतिशिक्षा माफियास्कूल लाइसेंस
Previous Post

स्मार्ट मीटर किसानों और ग्रामीणों पर आर्थिक व मानसिक दबाव डालने की साजिश: संघर्ष समिति

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सौंपे महत्वपूर्ण दायित्व, जनकल्याण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार | देखें पूरी सूची

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

by Seemaukb
November 11, 2026
सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान
उत्तराखंड

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान

by Seemaukb
November 11, 2026
Next Post
कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट के बीच सीएम धामी दिल्ली रवाना, भाजपा में बड़े बदलाव के संकेत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सौंपे महत्वपूर्ण दायित्व, जनकल्याण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार | देखें पूरी सूची

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

Weather Forecast Uttarakhand : जानिए अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम!

मौसम ने फिर बदला मिज़ाज—पहाड़ से मैदान तक नवंबर रहा बिल्कुल सूखा

November 29, 2025
बड़ी खबर : एक पत्रकार को भूमाफिया के खिलाफ खबरें लिखना पड़ा भारी, गोली मारकर हत्या

बड़ी खबर : एक पत्रकार को भूमाफिया के खिलाफ खबरें लिखना पड़ा भारी, गोली मारकर हत्या

May 14, 2024

Don't miss it

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

November 11, 2026
सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान
उत्तराखंड

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान

November 11, 2026
कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे
टेक न्यूज़

कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे

November 11, 2026
धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर
देश-दुनिया

8वें वेतन आयोग से पहले रिटायर हुए तो भी मिलेगा फायदा? बढ़ी पेंशन और एरियर पर जानें नियम

November 11, 2026
दूध खरीदने वालों को झटका, 12 नवंबर से लागू होंगे नए रेट
देश-दुनिया

दूध खरीदने वालों को झटका, 12 नवंबर से लागू होंगे नए रेट

November 11, 2026
टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार
उत्तराखंड

टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार

November 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
  • सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान
  • कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.