Monday, September 28, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर: चर्चित शिक्षा विभाग की इस अधिकारी पर शासन कसेगा शिकंजा। फाइल दबाने की कोशिश जारी

May 5, 2022
in उत्तराखंड, राजनीती
बड़ी खबर: चर्चित शिक्षा विभाग की इस अधिकारी पर शासन कसेगा शिकंजा। फाइल दबाने की कोशिश जारी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड में बेहद चर्चित रही शिक्षा विभाग की अधिकारी दमयंती रावत पर सरकार शिकंजा कसने वाली है। उत्तराखंड  सरकार दमयंती की बर्खास्तगी की भूमिका भी तैयार कर रही है।

आपको बता दे कि दूसरी तरफ उत्तराखंड सरकार दमयंती रावत के खिलाफ नई जांच करवाकर ठोस आधार भी तैयार किया जा रहा है। खबर है कि यह फाइल जांच के लिए अब मुख्यमंत्री दरबार तक भी पहुंच चुकी है। आपको बता दे इस एक्शन से पहले फाइल के किसी स्तर पर दबने की आशंका भी जताई जा रही है।

You might also like

29 ट्रैकर्स का सफल हेली रेस्क्यू, ऑडेन कॉल से हर्षिल पहुंचे; कालिंदी पास में अब भी ऑपरेशन जारी

भानियावाला-जौलीग्रांट मार्ग पर फुट ओवरब्रिज की मांग,राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने NHAI को सौंपा ज्ञापन

बड़ी खबर : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू

उत्तराखंड के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत (harak Singh Rawat) की करीबी दमयंती रावत अब सरकार के निशाने पर है।

धामी सरकार दमयंती के खिलाफ बर्खास्तगी से पहले की रूपरेखा को तैयार कर रही है।  साथ ही  दमयंती रावत के खिलाफ शासन स्तर से एक बड़ी जांच करवाने का मन बनाया गया है। और इससे जुड़ी फाइल शिक्षा मंत्रालय से होते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचने की भी खबर है। दरअसल, दमयंती रावत की बर्खास्तगी से पहले सरकार एक अंतिम जांच कराना चाहती है, जिसके लिए पिछली सरकार में ही शिक्षा विभाग ने श्रम विभाग को दमयंती रावत के पद के दुरुपयोग से जुड़े मामले पर श्रम आयुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाकर जांच कराने की सिफारिश की थी।

 खबर है कि इस जांच में श्रम विभाग से लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी रखा जाना था. इसके लिए बकायदा शिक्षा विभाग ने फाइल चलाकर श्रम विभाग और फिर मुख्यमंत्री कार्यालय तक भी मंजूरी के लिए फाइल को भेजा था। हालांकि, इसके बाद आचार संहिता लगने और प्रदेश के चुनाव मोड में जाने के चलते यह मामला लटक गया था। खबर है कि इस जांच के आधार पर सरकार दमयंती रावत को शिक्षा विभाग से बर्खास्त करने के प्रयास में है।

ईटीवी भारत से बात करते हुए शासन के एक बड़े अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है.बता दें कि दमयंती रावत दिग्गज नेता हरक सिंह रावत के करीबी रही हैं और शिक्षा विभाग में होने के बावजूद भी उन्होंने बिना महकमे से एनओसी लिए दूसरे विभागों में प्रतिनियुक्ति पर अपनी सेवाएं दी हैं. दमयंती रावत यूं तो मूल रूप से शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा अधिकारी हैं और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान हरक सिंह रावत ने कृषि मंत्री रहते हुए उन्हें अपने विभाग में प्रतिनियुक्ति पर लाए थे।

यही नहीं खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर रहते हुए जिस ग्रेड-पे को लेकर दमयंती अधिकृत थीं, उससे कहीं अधिक ग्रेड पे उन्हें प्रतिनियुक्ति के दौरान मिलता रहा. हालांकि, उस दौरान सरकार के शिक्षा मंत्री ने दमयंती को एनओसी देने से इनकार कर दिया था. बावजूद इसके दमयंती प्रतिनियुक्ति पर बिना परेशानी के सेवाएं देती रहीं.

इसके बाद दमयंती का कद बढ़ाते हुए उन्हें उत्तराखंड बीज एवं जैविक प्रमाणीकरण अभिकरण में निदेशक के पद पर भी तैनात कर दिया गया. वहीं, इसके बाद हरक सिंह रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया और इसके साथ ही तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने भी दमयंती को उनके पद से हटा दिया. लिहाजा, दमयंती रावत ने वापस शिक्षा विभाग में ज्वॉइनिंग तो ले ली. लेकिन दमयंती रावत को जैसे ही पिथौरागढ़ भेजा गया, तो उन्होंने वहां ज्वॉइन ही नहीं किया. हालांकि, इसके बाद हरक सिंह रावत भाजपा में फिर सत्ता में आ गए और उन्होंने दमयंती रावत को कर्मकार कल्याण बोर्ड में प्रतिनियुक्ति पर बुला लिया.

हैरानी की बात यह है कि इस बार भी सरकार में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने उन्हें विभाग से जाने की एनओसी नहीं देने का फैसला लिया. बावजूद इसके दमयंती रावत कर्मकार कल्याण बोर्ड में काम करती रही लेकिन अब जब हरक सिंह रावत फिर वापस कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं तो सरकार दमयंती रावत की भी घेराबंदी करने में जुटती हुई दिखने लगी है. पूर्ववर्ती सरकार में ही दमयंती रावत को बर्खास्त करने के लिए सरकार अपना पहला कदम उठा चुकी थी और उनके खिलाफ जांच की फाइल भी आगे बढ़ा दी गई थी लेकिन तब विधानसभा चुनाव होने के चलते इस पर आगे कोई कदम नहीं बढ़ पाया. खास बात यह है कि अब सूचना है कि यह फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच चुकी है और इंतजार मुख्यमंत्री की संस्तुति का है. जिसके बाद दमयंती रावत के खिलाफ एक बड़ी जांच शुरू हो पाएगी.

Tags: letest Uttrakhand news in Hinditoday's latest Uttarakhand news Hindi samacharUttarakhand broadcast news
Previous Post

बड़ी खबर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हरीश रावत को नसीहत”स्थायी सीट खोज,लड़े चुनाव।”

Next Post

बड़ी खबर: इस तहसीलदार को निलंबित करने के हाईकोर्ट ने दिए निर्देश।

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

29 ट्रैकर्स का सफल हेली रेस्क्यू, ऑडेन कॉल से हर्षिल पहुंचे; कालिंदी पास में अब भी ऑपरेशन जारी
उत्तराखंड

29 ट्रैकर्स का सफल हेली रेस्क्यू, ऑडेन कॉल से हर्षिल पहुंचे; कालिंदी पास में अब भी ऑपरेशन जारी

by Seemaukb
September 28, 2026
भानियावाला-जौलीग्रांट मार्ग पर फुट ओवरब्रिज की मांग,राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने NHAI को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड

भानियावाला-जौलीग्रांट मार्ग पर फुट ओवरब्रिज की मांग,राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने NHAI को सौंपा ज्ञापन

by Seemaukb
September 27, 2026
Next Post
बड़ी खबर: इस तहसीलदार को निलंबित करने के हाईकोर्ट ने दिए निर्देश।

बड़ी खबर: इस तहसीलदार को निलंबित करने के हाईकोर्ट ने दिए निर्देश।

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

गजब : हाईटेक हुए नशा तस्कर, हेलीकॉप्टर से कर रहे थे स्मैक सप्लाई। अब पुलिस की गिरफ्त में

गजब : हाईटेक हुए नशा तस्कर, हेलीकॉप्टर से कर रहे थे स्मैक सप्लाई। अब पुलिस की गिरफ्त में

December 25, 2023
Crime news: यहां पर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, खेत में मिला शव

दुखद हादसा: सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत

August 27, 2023

Don't miss it

29 ट्रैकर्स का सफल हेली रेस्क्यू, ऑडेन कॉल से हर्षिल पहुंचे; कालिंदी पास में अब भी ऑपरेशन जारी
उत्तराखंड

29 ट्रैकर्स का सफल हेली रेस्क्यू, ऑडेन कॉल से हर्षिल पहुंचे; कालिंदी पास में अब भी ऑपरेशन जारी

September 28, 2026
शेयर बाजार में सुनामी! सेंसेक्स 1000 अंक धड़ाम, निफ्टी 23 हजार के नीचे
बाजार समाचार

शेयर बाजार में सुनामी! सेंसेक्स 1000 अंक धड़ाम, निफ्टी 23 हजार के नीचे

September 28, 2026
बड़ी खबर :   शाही मस्जिद को लेकर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
देश-दुनिया

बड़ी खबर :  शाही मस्जिद को लेकर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

September 28, 2026
नर्सेज एसोसिएशन में बड़ा उलटफेर! हरिकृष्ण बिजल्वान बने प्रदेश अध्यक्ष, गिरीश उनियाल को महामंत्री की कमान
हेल्थ

नर्सेज एसोसिएशन में बड़ा उलटफेर! हरिकृष्ण बिजल्वान बने प्रदेश अध्यक्ष, गिरीश उनियाल को महामंत्री की कमान

September 27, 2026
भानियावाला-जौलीग्रांट मार्ग पर फुट ओवरब्रिज की मांग,राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने NHAI को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड

भानियावाला-जौलीग्रांट मार्ग पर फुट ओवरब्रिज की मांग,राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने NHAI को सौंपा ज्ञापन

September 27, 2026
बड़ी खबर : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू
उत्तराखंड

बड़ी खबर : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू

September 27, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • 29 ट्रैकर्स का सफल हेली रेस्क्यू, ऑडेन कॉल से हर्षिल पहुंचे; कालिंदी पास में अब भी ऑपरेशन जारी
  • शेयर बाजार में सुनामी! सेंसेक्स 1000 अंक धड़ाम, निफ्टी 23 हजार के नीचे
  • बड़ी खबर :  शाही मस्जिद को लेकर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.