Tuesday, November 3, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बिग ब्रेकिंग:- मुख्यमंत्री ने सुद्धोवाला में किया आई.आर.बी- द्वितीय प्रशासनिक भवन का लोकार्पण

May 13, 2022
in राजनीती
बिग ब्रेकिंग:- मुख्यमंत्री ने सुद्धोवाला में किया आई.आर.बी- द्वितीय प्रशासनिक भवन का लोकार्पण
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने सुद्धोवाला स्थित आई.आर.बी द्वितीय के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण एवं द्वितीय चरण के भवनों का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश सभी विभागों एवं कार्यदाई संस्थाओं को दिये गये हैं।

You might also like

ब्रेकिंग: खानपुर विधायक उमेश कुमार का इस्तीफे का ऐलान, विपक्ष पर साधा निशाना

Rekha Arya Controversy: 22 साल बाद आरोपों का तूफान, CM धामी के एक सवाल ने बढ़ाई सियासी हलचल!

डोभाल पर राहुल के बयान से सियासी संग्राम, हरदा बोले- विरोध करना नासमझी!

साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पूरे चरम पर है ऐसे में पुलिस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु देवभूमि से अच्छा संदेश लेकर जाएं यह सबकी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन प्रदेश है और पुलिस हमारी ब्रांड एंबेसडर है। पुलिस के ध्येय वाक्य मित्रता, सेवा और सुरक्षा को चरितार्थ करने के लिए पूरे मनोयोग काम करना होगा। 

धामी ने कहा कि बीते 2 सालों में कोविड संक्रमण के कारण यात्रा नहीं चल पाई है ऐसे में इस बार यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ गई है। सीएम धामी (dhami) ने कहा कि चार धाम यात्रा हमारी चुनौती है लेकिन सरकार इसे सुव्यवस्थित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि बीते कुछ समय में चार धाम यात्रा में जितने भी घटनाएं हुई हैं, वह स्वास्थ्यगत कारणों से हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस विभाग नियमों का कड़ाई से पालन करें और अतिरिक्त सावधानी बरते। स्मार्ट पुलिसिंग के लिए तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड नवोदित राज्य है। प्रदेश 22वें साल में पहुंच गया है ऐसे में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि एसओजी, एसटीएफ, साइबर सेल जैसे अलग-अलग शाखाओं में काम करने वाले पुलिसकर्मियों की स्पेशल ट्रेनिंग कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पुलिसकर्मियों के कोविड काल में किए गए कार्यों को प्रोत्साहित करते हुए 10 हज़ार रुपए की सम्मान राशि दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1700 कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया गतिमान है सरकार आगे भी पुलिस जवानों की भर्ती प्रक्रिया कराएगी। उन्होंने कहा कि आईआरबी 3 बटालियन के गैरसैंण में गठन के लिए जो प्रस्ताव आया है, सरकार उसका परीक्षण करवाएगी।

 

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतृष्टि के भाव से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस जवान हमेशा फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में काम करते हैं और चार धाम में भी पुलिस अपनी भूमिका बखूबी निभा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी यात्रियों के साथ विनम्रता का व्यवहार करें ताकि उत्तराखण्ड की छवि और बेहतर बनाया जा सके। अपर मुख्य सचिव ने पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों पर विशेष ज़ोर देते हुए उनके कल्याण हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाने के सुझाव दिए। कार्यक्रम पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने आईआरबी के गठन, उसके उपयोग एवं भविष्य के कार्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर, एडीजी पीवीके प्रसाद समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: letest Uttrakhand politics news in Hinditoday's latest Uttarakhand politics newsUttarakhad broadcast news
Previous Post

बड़ी खबर: शिक्षक पर लगे यौन उत्पीड़न का आराेप

Next Post

बड़ी खबर: सीएम ने तत्काल प्रभाव से वीवीआईपी दर्शन पर लगाई रोक

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

ब्रेकिंग: खानपुर विधायक उमेश कुमार का इस्तीफे का ऐलान, विपक्ष पर साधा निशाना
राजनीती

ब्रेकिंग: खानपुर विधायक उमेश कुमार का इस्तीफे का ऐलान, विपक्ष पर साधा निशाना

by Seemaukb
October 27, 2026
Rekha Arya Controversy: 22 साल बाद आरोपों का तूफान, CM धामी के एक सवाल ने बढ़ाई सियासी हलचल!
राजनीती

Rekha Arya Controversy: 22 साल बाद आरोपों का तूफान, CM धामी के एक सवाल ने बढ़ाई सियासी हलचल!

by Seemaukb
October 22, 2026
Next Post
बड़ी खबर: सीएम ने तत्काल प्रभाव से वीवीआईपी दर्शन पर लगाई रोक

बड़ी खबर: सीएम ने तत्काल प्रभाव से वीवीआईपी दर्शन पर लगाई रोक

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर : कार की टक्कर के बाद मचा बवाल, होमगार्ड की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला; बचाव में कटा अंगूठा

बड़ी खबर : कार की टक्कर के बाद मचा बवाल, होमगार्ड की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला; बचाव में कटा अंगूठा

October 5, 2026
संजीव चतुर्वेदी के मामले से एक और न्यायाधीश ने खुद को किया अलग, अब तक 17 जजों का जिक्र

संजीव चतुर्वेदी के मामले से एक और न्यायाधीश ने खुद को किया अलग, अब तक 17 जजों का जिक्र

September 27, 2026

Don't miss it

चुनाव से पहले दिव्यांग मतदाताओं की पहचान, 12,500 वोटरों की होगी मैपिंग
उत्तराखंड

चुनाव से पहले दिव्यांग मतदाताओं की पहचान, 12,500 वोटरों की होगी मैपिंग

November 3, 2026
Rekha Arya Controversy: 22 साल बाद आरोपों का तूफान, CM धामी के एक सवाल ने बढ़ाई सियासी हलचल!
उत्तराखंड

धामी के फैसलों पर राष्ट्रीय मुहर! बेस्ट सीएम सर्वे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को दूसरा स्थान

November 3, 2026
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
Uncategorized

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, रामनगर में भीषण हादसे में महिला की मौत; कई घायल

November 3, 2026
केदारताल में 8 ट्रेकर्स लापता, बर्फीले तूफान ने रोकी तलाश; टेंट-बैग मिले, सुराग नहीं
उत्तराखंड

केदारताल में 8 ट्रेकर्स लापता, बर्फीले तूफान ने रोकी तलाश; टेंट-बैग मिले, सुराग नहीं

November 3, 2026
धरोहर-2026’ में दिखेगा हुनर का जलवा, तीन दिन तक रंगारंग कार्यक्रमों से गूंजेगा CIMS-UIHMT
उत्तराखंड

धरोहर-2026’ में दिखेगा हुनर का जलवा, तीन दिन तक रंगारंग कार्यक्रमों से गूंजेगा CIMS-UIHMT

November 2, 2026
मैदान में खिलाड़ियों का दम, SGRRU खेलोत्सव की ट्रॉफी मैनेजमेंट स्कूल के नाम
क्रिकेट

मैदान में खिलाड़ियों का दम, SGRRU खेलोत्सव की ट्रॉफी मैनेजमेंट स्कूल के नाम

November 2, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • चुनाव से पहले दिव्यांग मतदाताओं की पहचान, 12,500 वोटरों की होगी मैपिंग
  • धामी के फैसलों पर राष्ट्रीय मुहर! बेस्ट सीएम सर्वे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को दूसरा स्थान
  • शादी की खुशियां मातम में बदलीं, रामनगर में भीषण हादसे में महिला की मौत; कई घायल

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.