देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग ने तबादले की बड़ी सूची जारी की है। इसमें 06 प्रभारी डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) समेत कुल 31 सहायक वन संरक्षकों (ACF) को नई जिम्मेदारी दी गई है। इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा राजाजी टाइगर रिजर्व को लेकर हो रही है, जहां चौथे SDO स्तर के अफसर की भी नियुक्ति कर दी गई है।
राजाजी टाइगर रिजर्व फिर सुर्खियों में
राजाजी टाइगर रिजर्व हाल ही में अवैध सर्प विष कारोबार और वेनम सेंटर से जुड़े विवादों को लेकर सुर्खियों में रहा था। अब एक बार फिर यह रिजर्व तबादला सूची के कारण चर्चा में है। सामान्यतः यहां 3 SDO की तैनाती होती है, लेकिन इस बार चौथे अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है।
सहायक वन संरक्षक अजय लिंगवाल को प्रभारी उपनिदेशक, कार्यालय प्रमुख वन संरक्षक (वन्य जीव) की जिम्मेदारी के साथ-साथ राजाजी टाइगर रिजर्व का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वह पहले से ही सहायक वन संरक्षक राजाजी के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे थे।
विजय सैनी का मामला
इस सूची में एक और नाम चर्चा का विषय बना—विजय सैनी। उन्हें अवैध पेड़ कटान से जुड़े मामले में निलंबित किया गया था। वे उस समय शिवालिक वन प्रभाग से संबद्ध थे। बाद में जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें बहाल कर दिया गया। खुद विजय सैनी का कहना है कि उनकी जांच पूरी हो चुकी है और आगे इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
वन विभाग ने कई प्रभारी DFO के रूप में तैनातियां की हैं, जिनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं–
-
प्रदीप कुमार – प्रभारी DFO, सिविल सोयम वन प्रभाग, अल्मोड़ा
-
कार्तिकेय – प्रभारी DFO, वन वर्धनिक साल, हल्द्वानी
-
संतोष कुमार पंत – प्रभारी DFO, भूमि संरक्षण वन प्रभाग, रानीखेत
-
मयंक कुमार – प्रभारी DFO, भूमि संरक्षण वन प्रभाग, कालसी
-
मनीष जोशी – प्रभारी DFO, अतिरिक्त भूमि संरक्षण प्रभाग, रामनगर
अन्य सहायक वन संरक्षकों का तबादला
इसके अलावा लंबे समय से तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे कई ACF को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें प्रमुख नाम शामिल हैं –
विकास रावत, शालिनी जोशी, नेहा चौधरी, आरती, उषा पुरी, अनिल कुमार जोशी, अनिल सिंह रावत, राखी जुयाल, उदय नंद गौड़, किरण शाह, साधु लाल, ललित कुमार, राजकुमार, लक्की शाह, ज्वाला प्रसाद, सुनील कुमार, बिन्दर पाल, अमित कुमार, सावित्री गिरि, पूजा पायल, शिवानी गहलोत, सुनील दत्त बलोनी, रश्मि ध्यानी और जुगल किशोर।
Discussion about this post