बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों से कार्यक्रम स्थल की सभी व्यवस्थाओं की अद्यतन जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आगमन को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग अपने कार्यों की नियमित समीक्षा करें और किसी भी प्रकार की कमी न रहने दें।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि आमजन की सुविधा, यातायात व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि कार्यक्रम का संचालन सुचारू रूप से हो सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता (लोक निर्माण विभाग) ओमपाल सिंह, पेयजल विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।










