Wednesday, May 20, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने कर्मयोगी बीसी खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

May 20, 2026
in उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने कर्मयोगी बीसी खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित, पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन

पेट्रोल-डीजल को लेकर उत्तराखंड में मची अफरा-तफरी! कंपनियों ने जारी किया बड़ा बयान

दुखद: पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर

देहरादून। उत्तराखण्ड ने आज एक ऐसे महान सपूत को खो दिया, जिनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, अनुशासन, ईमानदारी और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल (से.नि.) भूवन चन्द्र खण्डूड़ी के निधन से सम्पूर्ण प्रदेश शोकाकुल है। उनका जाना उत्तराखण्ड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय परिवार ने मेजर जनरल भूवन चन्द्र खण्डूड़ी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डाॅ) के. प्रतापन ने कहा कि मेजर जनरल खण्डूड़ी एक कर्मयोगी, दूरदर्शी एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाले जननेता थे। उनका व्यक्तित्व सादगी, अनुशासन और सेवा भाव का अद्भुत संगम था।
मेजर जनरल भूवन चन्द्र खण्डूड़ी का दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज से विशेष आत्मीय जुड़ाव था। वे समय-समय पर स्वयं श्री दरबार साहिब पधारकर व्यवस्थाओं की जानकारी लेते थे तथा यह सुनिश्चित करते थे कि जनहित एवं सेवा से जुड़े कार्य निर्बाध रूप से संचालित हों। उनकी संवेदनशीलता, सहजता और समाज के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं एसजीआरआर एजुकेशन मिशन परिवार ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि मेजर जनरल खण्डूड़ी ने सदैव शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं सेवा कार्यों को प्रोत्साहित किया। वे एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते थे। उनका मार्गदर्शन और स्नेह संस्थान परिवार के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
मेजर जनरल भूवन चन्द्र खण्डूड़ी वर्ष 2007 में पहली बार उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री बने और मार्च 2007 से जून 2009 तक राज्य का नेतृत्व किया। इसके पश्चात वर्ष 2011 में उन्होंने पुनः मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। अपने कार्यकाल में उन्होंने पारदर्शिता, सुशासन और विकास को नई दिशा प्रदान की। वे एक अनुशासित सैनिक, कुशल प्रशासक और दूरदर्शी राजनेता के रूप में सदैव याद किए जाएंगे।
आज उनका जाना मानो उत्तराखण्ड की राजनीति और समाज जीवन के एक स्वर्णिम अध्याय का अवसान है। उनका प्रेरणादायी व्यक्तित्व, राष्ट्रभक्ति और जनसेवा का भाव सदैव नई पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।
एसजीआरआर ग्रुप ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता के साथ समस्त एसजीआरआर परिवार ने उन्हें शत-शत नमन किया।

Previous Post

उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित, पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित, पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन
उत्तराखंड

उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित, पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन

by Seemaukb
May 19, 2026
महंगाई का बड़ा झटका या अफवाह? पेट्रोल-डीजल पर सरकार ने दिया सीधा जवाब
उत्तराखंड

पेट्रोल-डीजल को लेकर उत्तराखंड में मची अफरा-तफरी! कंपनियों ने जारी किया बड़ा बयान

by Seemaukb
May 19, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

Crime news:पति ने अपनी ही पत्नी को चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट। गिरफ्तार

Crime news: भाई के साथ मिलकर प्रेमिका ने की प्रेमी की हत्या

September 13, 2023
उत्तराखंड में परिवार रजिस्टर में गड़बड़ियों पर धामी सरकार सख़्त, प्रदेशव्यापी जांच के आदेश

उत्तराखंड में परिवार रजिस्टर में गड़बड़ियों पर धामी सरकार सख़्त, प्रदेशव्यापी जांच के आदेश

January 3, 2026

Don't miss it

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने कर्मयोगी बीसी खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने कर्मयोगी बीसी खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

May 20, 2026
उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित, पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन
उत्तराखंड

उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित, पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन

May 19, 2026
Breaking: देहरादून में बिल्डर की दबंगई पर डीएम का प्रहार, गुंडा एक्ट में 6 महीने के लिए जिला बदर
क्राइम

Breaking: देहरादून में बिल्डर की दबंगई पर डीएम का प्रहार, गुंडा एक्ट में 6 महीने के लिए जिला बदर

May 19, 2026
महंगाई का बड़ा झटका या अफवाह? पेट्रोल-डीजल पर सरकार ने दिया सीधा जवाब
उत्तराखंड

पेट्रोल-डीजल को लेकर उत्तराखंड में मची अफरा-तफरी! कंपनियों ने जारी किया बड़ा बयान

May 19, 2026
दुखद: पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर
उत्तराखंड

दुखद: पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर

May 19, 2026
बड़ी खबर : नमाज पर योगी के बयान से गरमाई सियासत, उत्तराखंड से मिला समर्थन
उत्तराखंड

बड़ी खबर : नमाज पर योगी के बयान से गरमाई सियासत, उत्तराखंड से मिला समर्थन

May 19, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने कर्मयोगी बीसी खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित, पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन
  • Breaking: देहरादून में बिल्डर की दबंगई पर डीएम का प्रहार, गुंडा एक्ट में 6 महीने के लिए जिला बदर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.