Tuesday, November 10, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

ग्लासगो के मैट पर दिखेगा हर्ष का दम, कॉमनवेल्थ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे SGRRU के कराटे चैंपियन

September 25, 2026
in क्रिकेट
ग्लासगो के मैट पर दिखेगा हर्ष का दम, कॉमनवेल्थ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे SGRRU के कराटे चैंपियन
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) के कराटे खिलाड़ी हर्ष व्यास अब स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने वाली कॉमनवेल्थ कराटे प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हर्ष ग्लासगो के मैट पर अपनी तकनीक, स्पीड, फिटनेस और फाइटिंग स्किल्स का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता से पहले हर्ष व्यास ने शुक्रवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका और दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के पूजनीय श्रीमहंत एवं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने हर्ष को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You might also like

धरोहर-2026’ में दिखेगा हुनर का जलवा, तीन दिन तक रंगारंग कार्यक्रमों से गूंजेगा CIMS-UIHMT

मैदान में खिलाड़ियों का दम, SGRRU खेलोत्सव की ट्रॉफी मैनेजमेंट स्कूल के नाम

SGRRU खेलोत्सव-2026: क्रिकेट और बास्केटबॉल में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का डबल धमाका, दोनों वर्गों में जीते खिताब

हर्ष व्यास वर्ष 2024 में दक्षिण अफ्रीका के डर्बन में आयोजित कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता के सीनियर कुमिते वर्ग में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। इस उपलब्धि के बाद उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न कराटे प्रतियोगिताओं में लगातार प्रतिभाग किया और कई पदक अपने नाम किए हैं।

अब हर्ष का लक्ष्य स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने वाली आगामी कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में भारत के लिए बेहतर प्रदर्शन करना है। इस प्रतियोगिता में 34 देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के लिए हर्ष लंबे समय से नियमित ट्रेनिंग, फिटनेस अभ्यास, तकनीकी तैयारी और मैच प्रैक्टिस पर फोकस कर रहे हैं।

देहरादून निवासी हर्ष व्यास ने कहा कि खेल में सफलता किसी एक दिन की मेहनत का परिणाम नहीं होती। खिलाड़ी को मुकाबले के दौरान अपनी रणनीति, टाइमिंग और तकनीक पर लगातार ध्यान देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा हैं, लेकिन प्रत्येक मुकाबला खिलाड़ी को सीखने और खुद को बेहतर बनाने का अवसर देता है।

हर्ष ने बताया कि वह मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। उनके पिता व्यवसाय करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं और छोटा भाई अध्ययनरत है। उन्होंने कहा कि परिवार का लगातार सहयोग और प्रोत्साहन उन्हें खेल के मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है।

हर्ष व्यास का कहना है कि उनका सपना अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतना है। फिलहाल उनका पूरा ध्यान ग्लासगो में होने वाली कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता पर है, जहां वह देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे।

Tags: Commonwealth Karate CompetitionDehradun SportsGlasgow CommonwealthHarsh VyasKarate ChampionKarate IndiaSGRRU Karate ChampionSGRRU UniversityShri Mahant Devendra Dass Ji MaharajUttarakhand sports
Previous Post

ब्लड कैंसर पर जागरूकता की हुंकार, इन्दिरेश अस्पताल में गूंजा ‘कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी

Next Post

दिव्यांगजनों की शिकायतों पर देहरादून में बड़ा एक्शन, Joint Mobile Court में 32 मामलों की सुनवाई

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

धरोहर-2026’ में दिखेगा हुनर का जलवा, तीन दिन तक रंगारंग कार्यक्रमों से गूंजेगा CIMS-UIHMT
उत्तराखंड

धरोहर-2026’ में दिखेगा हुनर का जलवा, तीन दिन तक रंगारंग कार्यक्रमों से गूंजेगा CIMS-UIHMT

by Seemaukb
November 2, 2026
मैदान में खिलाड़ियों का दम, SGRRU खेलोत्सव की ट्रॉफी मैनेजमेंट स्कूल के नाम
क्रिकेट

मैदान में खिलाड़ियों का दम, SGRRU खेलोत्सव की ट्रॉफी मैनेजमेंट स्कूल के नाम

by Seemaukb
November 2, 2026
Next Post
दिव्यांगजनों की शिकायतों पर देहरादून में बड़ा एक्शन, Joint Mobile Court में 32 मामलों की सुनवाई

दिव्यांगजनों की शिकायतों पर देहरादून में बड़ा एक्शन, Joint Mobile Court में 32 मामलों की सुनवाई

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

सरकार के दबाव में कानून कुचल रहें बागेश्वर पुलिस में तैनात कानून के रखवाले: भगवत डसीला

सरकार के दबाव में कानून कुचल रहें बागेश्वर पुलिस में तैनात कानून के रखवाले: भगवत डसीला

August 6, 2024
बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड को मिले तीन नए IAS अधिकारी

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड को मिले तीन नए IAS अधिकारी

November 30, 2024

Don't miss it

भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी
उत्तराखंड

भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी

November 9, 2026
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट का बड़ा अपडेट, 1 लाख से ज्यादा नाम बाहर; 71.58 लाख मतदाताओं की फाइनल लिस्ट जारी
उत्तराखंड

जनगणना 2027: 16 नवंबर से खुद दर्ज करें जानकारी, दिसंबर से घर-घर पहुंचेगी टीम

November 9, 2026
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान
उत्तराखंड

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान

November 9, 2026
उत्तराखंड के 5 जिलों में बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार; कोहरे का अलर्ट
मौसम

उत्तराखंड के 5 जिलों में बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार; कोहरे का अलर्ट

November 9, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, CM धामी बोले- उनके सपनों का राज्य बनाएंगे
उत्तराखंड

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, CM धामी बोले- उनके सपनों का राज्य बनाएंगे

November 9, 2026
5G के दौर में भी नेटवर्क को तरस रहे उत्तराखंड के 57 गांव, 151 गांवों तक नहीं पहुंचा 4G
उत्तराखंड

5G के दौर में भी नेटवर्क को तरस रहे उत्तराखंड के 57 गांव, 151 गांवों तक नहीं पहुंचा 4G

November 9, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी
  • जनगणना 2027: 16 नवंबर से खुद दर्ज करें जानकारी, दिसंबर से घर-घर पहुंचेगी टीम
  • उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.