Wednesday, November 11, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बिग ब्रेकिंग : आयुष्मान कार्ड पर सियासत गर्म, राशन कार्ड की अनिवार्यता पर उठे सवाल

March 5, 2025
in उत्तराखंड, मनी और निवेश
बिग ब्रेकिंग : आयुष्मान कार्ड पर सियासत गर्म, राशन कार्ड की अनिवार्यता पर उठे सवाल
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आयुष्मान कार्ड में राशन कार्ड की अनिवार्यता पर रीजनल पार्टी ने उठाए सवाल

 

सरकार की नीतियों पर खड़े किए सवाल, विसंगतियों को दूर करने की मांग

देहरादून। आयुष्मान भारत योजना के तहत जारी किए जा रहे कार्ड और इलाज प्रक्रिया में कई विसंगतियां सामने आ रही हैं, जिनका शीघ्र निस्तारण आवश्यक है। इन खामियों के कारण सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि आयुष्मान कार्ड के लिए राशन कार्ड को अनिवार्य कर देना आम जनता के लिए परेशानी का कारण बन गया है।

राशन कार्ड की अनिवार्यता से जनता को हो रही परेशानी

उन्होंने कहा कि हाल ही में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, वे इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। जिन लोगों को राशन कार्ड की जरूरत भी नहीं थी, उन्हें भी मजबूरी में राशन कार्ड बनवाना पड़ रहा है।

राशन कार्ड की पात्रता के अनुसार, 40,000 रुपये प्रति माह या 5 लाख से अधिक वार्षिक आय वाले नागरिक राशन कार्ड नहीं बनवा सकते, जिससे वे आयुष्मान कार्ड के लिए भी पात्र नहीं हो पा रहे हैं। जबकि राज्य सरकार बार-बार यह दावा करती रही है कि आयुष्मान योजना में आय सीमा का कोई प्रतिबंध नहीं है।

राशन कार्ड न होने से लोग वंचित, सरकार पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप

शिवप्रसाद सेमवाल ने सरकार पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि सरकार यह दावा कर रही है कि आयुष्मान कार्ड के लिए कोई आय सीमा नहीं है, तो फिर राशन कार्ड की अनिवार्यता क्यों की गई? इससे लोग मजबूरी में अपनी आय छिपाने के लिए गलत जानकारी दे रहे हैं, और सरकार के पास निजी व्यवसाय करने वालों की वास्तविक आय जानने का कोई प्रभावी तरीका नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि राशन कार्ड धारकों को मिलने वाला अनाज कई बार ब्लैक मार्केट में बेचा जाता है। ऐसे में सरकार को राजस्व का दोहरा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

उत्तराखंड के बजाय उत्तर प्रदेश के लोगों को मिल रहा अधिक लाभ

पार्टी के संरक्षक सुरेश चंद्र जुयाल ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को इस योजना का लाभ सही ढंग से नहीं मिल रहा है, जबकि उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के लोग इसका फायदा उठा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 25-26 करोड़ राशन कार्ड बने हुए हैं, लेकिन मात्र 5 करोड़ आयुष्मान कार्ड धारक हैं। वहीं, उत्तराखंड में इस योजना की कोई सीमा नहीं है, जिसके कारण अन्य राज्यों के लोग यहां आकर राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवा रहे हैं।

इसका सीधा असर उत्तराखंड के राजस्व पर पड़ रहा है, क्योंकि इस योजना का खर्चा उत्तराखंड के टैक्स पेयर्स के पैसों से किया जा रहा है।

जन सेवा केंद्रों में हो रही धांधली, 3000 रुपये तक वसूले जा रहे

शिवप्रसाद सेमवाल ने खुलासा किया कि कुछ जन सेवा केंद्रों में केवल आधार कार्ड के आधार पर भी आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, और इसके लिए 3000 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है।

निजी अस्पतालों में मनमानी चरम पर

पार्टी के नेताओं ने निजी अस्पतालों पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड धारकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

अस्पताल मरीजों को भर्ती करने से पहले 25,000 से 50,000 रुपये तक की जांच करवाने को मजबूर कर रहे हैं, और तभी आयुष्मान कार्ड स्वीकार कर रहे हैं।

सिनर्जी, कैलाश, मैक्स और CMI में नहीं लागू आयुष्मान योजना

उन्होंने कहा कि सरकार मैक्स, कैलाश, सिनर्जी और CMI जैसे बड़े अस्पतालों में आयुष्मान योजना लागू करवाने में विफल रही है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार की कोई मजबूत नीति नहीं है जिससे इन अस्पतालों पर दबाव बनाया जा सके।

अनुबंध प्रक्रिया में सुधार की जरूरत

उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों से किए गए अनुबंधों में सुधार की जरूरत है। यदि कोई गड़बड़ी पकड़ी जाती है, तो दोषी अस्पताल आसानी से बच निकलते हैं। इससे ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति बढ़ रही है।

जनता में सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ा

पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि सरकार को इन विसंगतियों को तत्काल दूर करना चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो जनता का आक्रोश कभी भी सड़कों पर उतर सकता है।

प्रेस वार्ता में मौजूद रहे ये नेता

इस अवसर पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के संरक्षक सुरेश चंद्र जुयाल, प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, संगठन सह सचिव राजेंद्र गुसाईं, दयानंद मनोरी, राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यालय प्रभारी सुभाष नौटियाल ,मीना थपलियाल, शांति चौहान और रंजना नेगी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

You might also like

रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी

भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी

जनगणना 2027: 16 नवंबर से खुद दर्ज करें जानकारी, दिसंबर से घर-घर पहुंचेगी टीम

Tags: Ayushman BharatAyushman Bharat YojanaAyushman CardGovernment PolicyHealth SchemeHealthcare ControversyPrivate HospitalsRation cardRegional PartyUttarakhand news
Previous Post

बड़ी खबर : उत्तराखंड में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, पांच IPS अधिकारियों के तबादले

Next Post

हेमकुंड साहिब तक रोपवे परियोजना को मिली मंजूरी: तीर्थयात्रा और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी
उत्तराखंड

रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी

by Seemaukb
November 10, 2026
भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी
उत्तराखंड

भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी

by Seemaukb
November 9, 2026
Next Post
हेमकुंड साहिब तक रोपवे परियोजना को मिली मंजूरी: तीर्थयात्रा और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

हेमकुंड साहिब तक रोपवे परियोजना को मिली मंजूरी: तीर्थयात्रा और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

गुलदार का आतंक : समाज सेवी संजय ने अपनी जान की परवाह किए बिना बचाई बालिका की जान

गुलदार का आतंक : समाज सेवी संजय ने अपनी जान की परवाह किए बिना बचाई बालिका की जान

April 6, 2024
अब नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर! 150 दिव्यांगजनों को मिली राहत

अब नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर! 150 दिव्यांगजनों को मिली राहत

October 30, 2026

Don't miss it

एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान
क्राइम

एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान

November 10, 2026
रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी
उत्तराखंड

रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी

November 10, 2026
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
क्राइम

40 हजार के कर्ज ने ली कांस्टेबल की जान! लोन ऐप संचालकों की धमकी से टूट गया पुलिसकर्मी

November 10, 2026
भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी
उत्तराखंड

भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी

November 9, 2026
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट का बड़ा अपडेट, 1 लाख से ज्यादा नाम बाहर; 71.58 लाख मतदाताओं की फाइनल लिस्ट जारी
उत्तराखंड

जनगणना 2027: 16 नवंबर से खुद दर्ज करें जानकारी, दिसंबर से घर-घर पहुंचेगी टीम

November 9, 2026
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान
उत्तराखंड

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान

November 9, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान
  • रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी
  • 40 हजार के कर्ज ने ली कांस्टेबल की जान! लोन ऐप संचालकों की धमकी से टूट गया पुलिसकर्मी

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.