Wednesday, May 13, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर : आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

March 5, 2024
in उत्तराखंड
बड़ी खबर : आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

–आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी 

– न खेती, न उद्योग फिर भी कमा लिए नौ करोड़ रुपये, दर्जन से भी अधिक प्लाट-दुकानें

You might also like

बिग ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून में उग्र हुआ नर्सिंग आंदोलन, कांग्रेस नेता ने पेट्रोल छिड़ककर दी आत्मदाह की चेतावनी

NEET परीक्षा रद्द होते ही भड़का गुस्सा, विपक्ष बोला- सरकार पूरी तरह फेल

– आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी ने विजिलेंस में की शिकायत

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिर गये हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी ने आरटीआई और एडीआर रिपोर्ट के माध्यम से उनकी आय पर खुलासा किया है कि पिछले 15 साल में गणेश जोशी करोड़ पति हो गये। उनके देहरादून और हरिद्वार में दस से अधिक प्लाट और फैक्ट्री हैं। एडवोकेट विकेश नेगी के अनुसार गणेश जोशी ने विधायक और मंत्री रहते हुए महज 36 लाख का वेतन हासिल किया जबकि उन्होंने 2022 के चुनाव में जो हलफनाम दिया तो उसमें उन्होंने अपनी आय 9 करोड़ बताई है। एडवोकेट विकेश नेगी के मुताबिक जोशी ने आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है। इस मामले में उन्होंने विजिलेंस और प्रधानमंत्री कार्यालय को शिकायत की है। 

एडवोकेट विकेश नेगी ने विजिलेंस को आज दी गयी शिकायत में कहा है कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी 2011 में 15 लाख 60 हजार 730 रुपये, सन 2012 में 44 लाख 61 हजार 590 रुपये, सन 2015 में 13 लाख 11 हजार 350 रुपये, 2016 में 30 लाख 33 हजार 980 रुपये, सन 2017 में 3 लाख 40 हजार 460 रुपये, सन 2018 में 36 लाख 74 हजार 480 रुपये, सन 2019 में 51 लाख 94 हजार 720 रुपये, सन 2020 में 73 लाख 10 हजार 800 रुपये, 2021 में 63 लाख 72 हजार रुपये, 2022 में एक करोड़ 46 लाख 48 हजार 520 रुपये की संपत्ति अपने, अपनी पुत्री नेहा जोशी, पुत्र मयंक जोशी अपनी पत्नी निर्मला जोशी के नाम से खरीदी। तब उनके पुत्र और पुत्री पूरी तरह से उन पर आश्रित थे। इस प्रकार गणेश जोशी ने इस अवधि में कुल 5 करोड़ आठ लाख 89 हजार 510 रुपये की संपत्ति खरीदी जो कि उनके ज्ञात आय स्रोतों से कहीं अधिक है। 

गणेश जोशी ने अरुण गुप्ता और चेतना पंत के साथ मिलकर 2011 में 34 लाख 40 रुपये की संपत्ति बेची, जिसमें गणेश जोशी का एक तिहाई हिस्सा था। एक भूमि उनकी पत्नी निर्मला जोशी ने पट्टे पर दी जिसमें उनका चौथाई हिस्सा है। एडवोकेट विकेश नेगी ने कहा कि 2017 में भी गणेश जोशी की पत्नी निर्मला जोशी ने एक करोड़ 71 लाख 57 हजार की एक भूमि बेची जिसमें उनका चौथाई हिस्सा था। इसी तरह से निर्मला ने एक और जमीन इसी दिन 33 लाख 68 हजार की बेची। इसमे भी उनका चौथाई हिस्सा था। 

एडवोकेट विकेश नेगी के अनुसार गणेश जोशी के पुत्र मयंक जोशी ने अपनी पत्नी पंखुड़ी शर्मा को 8 मई 2019 को एक जमीन उपहार में दी। जिसका मूल्य 6 लाख 15 हजार दर्शाया गया। ऐसे ही गणेश जोशी ने अपने बेटे मयंक जोशी को 2021 में एक संपत्ति दान में दी। सौरभ नांगिया जो गणेश जोशी का दामाद है ने 2 करोड़ 76 लाख रुपये बाजारी मूल्य की भूमि अपनी पत्नी नेहा जोशी को दान स्वरूप दी। इसके बाद नेहा जोशी ने यही भूमि अपने भाई मयंक जोशी को दान कर दी। एडवोकेट विकेश नेगी के मुताबिक यह मनी लांड्रिंग है। 

एडवोकेट विकेश नेगी ने खुलासा किया है कि गणेश जोशी के पुत्र मयंक जोशी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के ओएसडी धीरेंद्र पंवार के साथ मिलकर सिडकुल की एक भूमि 45 लाख 95 हजार रुपये में पट्टे पर ली है। एडवोकेट नेगी के मुताबिक यह सब आय से बहुत अधिक है। 

एडवोकेट विकेश नेगी के मुताबिक 2007 के चुनाव में गणेश जोशी ने जो हलफनामा दायर किया था। उसमें कुल 42 लाख की संपत्ति दर्शायी थी। मजेदार बात यह है कि गणेश जोशी ने 2011 में जो आयकर रिटर्न भरा, उसमे ंअपनी आय महज तीन लाख 90 हजार 692 रुपये दर्शायी। 2012 के चुनाव में जो हलफनामा दिया गया था उसमें उन्होंने बैंकों में अपनी जमा पूंजी लगभग 13 लाख बतायी। एफडी और एनएससी से दस लाख की आय दिखाई। बच्चों की शिक्षा पर ऋण समेत 29 लाख 93 हजार का कर्ज दिखाया। चुनाव में गणेश जोशी ने 2012 में 9 लाख 55009, 2017 में 24 लाख 2 हजार 600 रुपये और 2022 में 29 लाख 99 हजार 222 रुपये का खर्च दर्शाया है। 

एडवोकेट विकेश नेगी के मुताबिक गणेश जोशी को एक विधायक और मंत्री के तौर पर 2007 से 2023 तक कुल 36 लाख 54 हजार रुपये वेतन के तौर पर मिला। जबकि 2022 में चुनाव हलफनामे में उन्होंने नौ करोड़ रुपये की संपत्ति बतायी है। एडवोकेट नेगी ने विजिलेंस से शिकायत की है कि गणेश जोशी ने पद का दुरुपयोग करते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। ऐसे में उनके खिलाफ धन शोधन पद के दुरुपयोग और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Tags: Cabinet mantri Ganesh Joshi news in Uttarakhandlatest Uttarakhand news in Hinditoday's latest Uttarakhand news Hindi samachar

Previous Post

एसजीआरआर विश्वविद्यालय के रोजगार मेले में छात्र-छात्राओं को मिले लाखों के जाॅब ऑफर

Next Post

टेंडर न मिलने पर बौखलाए बीजेपी विधायक महेश जीना, देहरादून नगर निगम में जमकर किया हंगामा

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

by Seemaukb
May 13, 2026
देहरादून में उग्र हुआ नर्सिंग आंदोलन, कांग्रेस नेता ने पेट्रोल छिड़ककर दी आत्मदाह की चेतावनी
उत्तराखंड

देहरादून में उग्र हुआ नर्सिंग आंदोलन, कांग्रेस नेता ने पेट्रोल छिड़ककर दी आत्मदाह की चेतावनी

by Seemaukb
May 13, 2026
Next Post
टेंडर न मिलने पर बौखलाए बीजेपी विधायक महेश जीना, देहरादून नगर निगम में जमकर किया हंगामा

टेंडर न मिलने पर बौखलाए बीजेपी विधायक महेश जीना, देहरादून नगर निगम में जमकर किया हंगामा

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

औली में बर्फीली आफत: हिमस्खलन के बाद अलर्ट, पर्यटकों की एंट्री बंद

औली में बर्फीली आफत: हिमस्खलन के बाद अलर्ट, पर्यटकों की एंट्री बंद

March 3, 2025
बड़ी खबर : विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

बड़ी खबर : विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

June 15, 2024

Don't miss it

ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

May 13, 2026
देहरादून में उग्र हुआ नर्सिंग आंदोलन, कांग्रेस नेता ने पेट्रोल छिड़ककर दी आत्मदाह की चेतावनी
उत्तराखंड

देहरादून में उग्र हुआ नर्सिंग आंदोलन, कांग्रेस नेता ने पेट्रोल छिड़ककर दी आत्मदाह की चेतावनी

May 13, 2026
NEET परीक्षा रद्द होते ही भड़का गुस्सा, विपक्ष बोला- सरकार पूरी तरह फेल
उत्तराखंड

NEET परीक्षा रद्द होते ही भड़का गुस्सा, विपक्ष बोला- सरकार पूरी तरह फेल

May 13, 2026
नशा मुक्ति केंद्र बना मौत का अड्डा! रुड़की में मरीज की बेरहमी से हत्या, बाथरूम में मिला शव
क्राइम

नशा मुक्ति केंद्र बना मौत का अड्डा! रुड़की में मरीज की बेरहमी से हत्या, बाथरूम में मिला शव

May 13, 2026
भीमताल में फिर लौटेगी पानी की धार, सदियों पुराने जल स्रोत के पुनर्जीवन को मिली मंजूरी
उत्तराखंड

भीमताल में फिर लौटेगी पानी की धार, सदियों पुराने जल स्रोत के पुनर्जीवन को मिली मंजूरी

May 13, 2026
अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक
उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक

May 13, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • बिग ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले
  • देहरादून में उग्र हुआ नर्सिंग आंदोलन, कांग्रेस नेता ने पेट्रोल छिड़ककर दी आत्मदाह की चेतावनी
  • NEET परीक्षा रद्द होते ही भड़का गुस्सा, विपक्ष बोला- सरकार पूरी तरह फेल

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.